मंगलवार की भारी गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों “DIIs” की आक्रामक खरीदारी के दम पर भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। बीएसई (BSE) सेंसेक्स करीब 380 अंकों की तेजी के साथ 77,300 के स्तर के आसपास बंद हुआ, जबकि एनएसई (NSE) निफ्टी भी लगभग 100 अंकों की बढ़त लेकर 24,150 के पार क्लोज हुआ।
सुबह की जोरदार शुरुआत और ग्लोबल सपोर्ट
बुधवार सुबह भारतीय बाजार की शुरुआत काफी दमदार रही थी। अमेरिकी बाजारों में जून महीने के रिटेल महंगाई आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने के कारण ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस सकारात्मक ग्लोबल सेंटिमेंट और ‘गिफ्ट निफ्टी’ (GIFT Nifty) से मिले मजबूत संकेतों के चलते सुबह सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा उछलकर 77,603.57 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, दोपहर बाद ऊपरी स्तरों पर आए थोड़े दबाव के कारण बाजार शुरुआती बढ़त को पूरी तरह बरकरार नहीं रख पाया।
IT सेक्टर्स ने बढ़ाई टेंशन
आज बाजार को सहारा देने का सबसे बड़ा काम बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर्स ने किया। Nifty Bank और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। आज के कारोबार में UltraTech Cement, Bajaj Finance, Axis Bank, State Bank of India (SBI), Shriram Finance और IndiGo के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई।
टॉप लूजर्स: दूसरी तरफ, वैश्विक स्तर पर टेक सेक्टर में आई कमजोरी और दिग्गज अमेरिकी कंपनी IBM के कमजोर नतीजों का असर भारतीय IT स्टॉक्स पर साफ दिखाई दिया। Nifty IT आज लाल निशान में बंद होने वाला इकलौता प्रमुख इंडेक्स रहा। Infosys, TCS, Wipro और Tech Mahindra जैसी बड़ी आईटी कंपनियां आज के टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहीं।
FIIs और DIIs का एक्शन
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने मोर्चा संभाला हुआ है। पिछले सत्र में FIIs ने करीब ₹740 करोड़ की बिकवाली की थी, जिसके सामने घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,900 करोड़ रुपए से अधिक की आक्रामक खरीदारी करके बाजार को सहारा दिया।