Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ब्रिटेन के बाजार में ‘मेड इन चाइना’ को रिप्लेस करेगा ‘मेड इन इंडिया’! भारत-UK डील से बढ़ी चीन की टेंशन
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ब्रिटेन के बाजार में ‘मेड इन चाइना’ को रिप्लेस करेगा ‘मेड इन इंडिया’! भारत-UK डील से बढ़ी चीन की टेंशन
Trending Newsबाजार

ब्रिटेन के बाजार में ‘मेड इन चाइना’ को रिप्लेस करेगा ‘मेड इन इंडिया’! भारत-UK डील से बढ़ी चीन की टेंशन

news desk
Last updated: July 15, 2026 11:59 am
news desk
Share
SHARE

भारत और ब्रिटेन के ट्रेड रिलेशन में एक गेम-चेंजिंग मोड़ आ गया है। दोनों देशों के बीच मोस्ट-अवेडेट फ्री ट्रेड एग्रीमेंट FTA यानी कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड पार्टनरशिप CETA ऑफिशियल तौर पर लागू हो गया है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स के मुताबिक, इस मेगा डील का टारगेट अगले 3-4 सालों में बाइलेटरल ट्रेड को 60 अरब डॉलर से बढ़ाकर सीधे 100 अरब डॉलर (लगभग 8.3 लाख करोड़ रुपए) के पार ले जाना है।

Contents
चीन के एकाधिकार को भारत की सीधी चुनौतीकिन सेक्टर्स के लिए खुलेंगे कामयाबी के रास्ते?मगर ‘स्मार्ट प्ले’ के साथ सुरक्षित रखे अपने हितपहली बार ब्रिटिश कंपनियों को सरकारी ठेकों में एंट्री

ग्लोबल ट्रेड मार्केट में इसे भारत की एक बहुत बड़ी डिप्लोमैटिक और इकोनॉमिक जीत माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस डील के बाद ब्रिटिश मार्केट में सालों से डॉमिनेट कर रहे चीन और बांग्लादेश जैसे देशों को कड़ी टक्कर मिलेगी और चीन के हाथ से अरबों डॉलर के एक्सपोर्ट ऑर्डर्स निकलकर भारत के पाले में आ सकते हैं।

चीन के एकाधिकार को भारत की सीधी चुनौती

यूके का सालाना इम्पोर्ट मार्केट करीब 949 अरब डॉलर का है, लेकिन इस बड़े बाजार में भारत का शेयर फिलहाल 2% से भी कम है। भारत की इसी कमजोरी का फायदा अब तक चीन उठाता आ रहा था। मिसाल के तौर पर, यूके के 28.8 अरब डॉलर के टेक्सटाइल मार्केट में अकेले चीन 25% हिस्सेदारी के साथ बैठा है, जबकि भारत सिर्फ 6.6% पर है।

लेकिन अब पासा पलटने वाला है। इस समझौते के तहत ब्रिटेन ने भारत के 99.5% एक्सपोर्ट वैल्यू पर से कस्टम ड्यूटी ‘टैक्स’ को पूरी तरह हटा दिया है। भारतीय कंपनियों को वहां जीरो-टैरीफ का सीधा फायदा मिलेगा, जिससे हमारे प्रोडक्ट्स चीन के मुकाबले काफी सस्ते और कॉम्पिटिटिव हो जाएंगे। नतीजा यह होगा कि ब्रिटिश बायर्स अब चीन को छोड़कर भारत का रुख करेंगे, जिसका सीधा फायदा तिरुपुर, सूरत, लुधियाना और पानीपत जैसे घरेलू टेक्सटाइल हब्स को मिलेगा।

किन सेक्टर्स के लिए खुलेंगे कामयाबी के रास्ते?

ब्रिटेन ने अपने केवल 117 सेंसिटिव प्रोडक्ट्स को छोड़कर भारत के लगभग सभी लेबर-इंटेंसिव और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स के लिए अपना मार्केट खोल दिया है:

लेबर-इंटेंसिव इंडस्ट्रीज: टेक्सटाइल्स, रेडीमेड गारमेंट्स, लेदर, फुटवियर और कारपेट जैसे सेक्टर्स पर पहले जो 12% से 16% तक टैक्स लगता था, वह अब सीधे 0% हो गया है।

इंजीनियरिंग और फार्मा: यूके हर साल 193 अरब डॉलर से ज्यादा के इंजीनियरिंग सामान का इम्पोर्ट करता है, जिसमें भारत का शेयर अभी सिर्फ 4.28 अरब डॉलर है। ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलने से इस सेक्टर में ग्रोथ की भारी संभावनाएं हैं। इसके अलावा भारतीय दवाओं और सी-फूड को भी यूके मार्केट का सीधा एक्सेस मिलेगा।

सर्विस और आईटी सेक्टर: डील में शामिल ‘डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन’ (DCC) की वजह से भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स और स्किल्ड वर्कफोर्स के लिए यूके के टेक और फाइनेंशियल मार्केट में काम करने के रास्ते आसान हो जाएंगे।

मगर ‘स्मार्ट प्ले’ के साथ सुरक्षित रखे अपने हित

इस डील के बदले भारत ने भी अपने करीब 12,000 प्रोडक्ट्स में से 89.4% ब्रिटिश गुड्स पर ड्यूटी कम या खत्म करने का फैसला किया है, लेकिन पूरी प्लानिंग के साथ:

सस्ती होंगी लग्जरी कारें और स्कॉच: भारत आने वाली ब्रिटिश लग्जरी कारों जैसे जगुआर लैंड रोवर पर लगने वाला 110% का भारी टैक्स, कोटा सिस्टम के तहत धीरे-धीरे घटकर सिर्फ 10% रह जाएगा। इसके अलावा ब्रिटिश स्कॉच व्हिस्की पर भी 150% का टैक्स पहले साल घटकर 110% और अगले 10 सालों में 40% पर आ जाएगा।

किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं: घरेलू कृषि बाजार को सुरक्षित रखने के लिए भारत सरकार ने डेयरी प्रोडक्ट्स, गेहूं, चावल, बाजरा, खाद्य तेल और सेंसिटिव सब्जियों को इस समझौते से पूरी तरह बाहर रखा है, ताकि भारतीय किसानों को कोई नुकसान न हो।

ईवी मार्केट को सेफ जोन: भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री को प्रोटेक्ट करने के लिए शुरुआती 5 सालों तक ब्रिटिश इलेक्ट्रिक कारों को इन रियायतों से दूर रखा गया है, ताकि लोकल कंपनियों को मजबूत होने का पूरा टाइम मिल सके।

पहली बार ब्रिटिश कंपनियों को सरकारी ठेकों में एंट्री

इस डील की एक सबसे दिलचस्प बात यह है कि ब्रिटिश कंपनियों को पहली बार भारत के केंद्रीय सरकारी खरीद बाजार में बोली लगाने की मंजूरी मिली है, जिसका सालाना साइज लगभग 38 अरब पाउंड है। हालांकि, इसके लिए एक सख्त रूल है, वही ब्रिटिश कंपनियां इसमें हिस्सा ले सकेंगी जो अपने इक्विपमेंट्स या सर्विसेज का कम से कम 20% हिस्सा यूके से लाती हों। इसके बदले में भारत को भी यूके के सरकारी खरीद सिस्टम में लीगल और सेफ एक्सेस मिला है।

भारत-यूके का यह एफटीए सिर्फ टैक्स कटौती की कोई मामूली डील नहीं है, बल्कि यह चीन पर ग्लोबल डिपेंडेंसी को कम करने की दिशा में भारत का एक बड़ा स्ट्रैटेजिक मूव है। अगर भारतीय मैन्युफैक्चरर्स अपनी क्वालिटी और सप्लाई चेन को मेंटेन रखते हैं, तो आने वाले समय में ब्रिटिश सुपरमार्केट्स में ‘मेड इन चाइना’ को पछाड़कर ‘मेड in इंडिया’ का जलवा साफ देखने को मिलेगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Free Trade Agreement 2026, Global Trade War, India Britain Trade Deal, India China Trade War, India UK FTA Deal, India UK Trade Agreement, Indian Economy Boost, Indian Textile Export, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Made in India in UK, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जंतर-मंतर पर अनशन: सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत पर अदालत से हस्तक्षेप की मांग
Next Article शिल्पा शिंदे ने उछाला गोविंदा के ‘अफेयर्स’ का कीचड़, तो भड़कीं सुनीता आहूजा! ‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही लगा दी क्लास

फीचर

View More

क्या मकान मालिक मनमर्जी से बढ़ा सकता है किराया? किराएदारों के ये कानूनी अधिकार जान लेंगे तो नहीं होगी परेशानी

नई दिल्ली: किराए के मकान में रहने वाले लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या मकान…

By vineet verma 3 Min Read

Ladakh Vs Spiti Valley: पहली पहाड़ी रोड ट्रिप के लिए कौन-सी जगह है बेस्ट? बजट, मौसम और सफर के हिसाब से यहां समझें पूरा फर्क

नई दिल्ली: हिमालय की वादियों में रोड ट्रिप का सपना देखने वाले…

3 Min Read

प्राचीन मिस्र से वर्ल्ड वॉर तक… आखिर महिलाओं में शेविंग का चलन कैसे बना? जानिए दिलचस्प इतिहास

नई दिल्ली: आज के दौर में वैक्सिंग और शेविंग महिलाओं की नियमित…

5 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

मणिपुर में असम राइफल्स के कैंप पर भारी पथराव और आगजनी, फूंक डाले सुरक्षा बलों के गाड़ियां

मणिपुर के सेनापति शहर में मंगलवार की रात को अफ़वाहों के चलते भारी हिंसा भड़क उठी। सोशल मीडिया और स्थानीय…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

Patanjali Foods Share Crash: बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स के शेयरों में हाहाकार, 1 घंटे में 11% डूबा स्टॉक; 3 साल के निचले स्तर पर आया भाव!

पतंजलि के शेयरों में अचानक आई भयंकर बिकवाली से स्टॉक मार्केट में हड़कंप; आधे घंटे में बिक गए 67 लाख…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

Delimitation Bill: महिला आरक्षण-परिसीमन बिल पर शरद पवार की NCP का बड़ा दांव! सुप्रिया सुले ने मोदी सरकार के सामने रख दी ये ‘कड़ी शर्त’

आधी रात की सीक्रेट मीटिंग के बाद सुप्रिया सुले का बड़ा धमाका; 'अमित शाह की वो बात' लिखित में दो,…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

CBSE थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, पूछा- किताबें कहाँ हैं! ‘क्या अंग्रेजी को भारतीय स्थानीय भाषा…?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड “CBSE” की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?