Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: सोने-चांदी की कीमतों में आया जोरदार उछाल! रिकॉर्ड हाई की तरफ बढ़े दाम, एक्सपर्ट्स बोले- ‘घबराएं नहीं, यह खरीदारी….
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > सोने-चांदी की कीमतों में आया जोरदार उछाल! रिकॉर्ड हाई की तरफ बढ़े दाम, एक्सपर्ट्स बोले- ‘घबराएं नहीं, यह खरीदारी….
Trending Newsबाजार

सोने-चांदी की कीमतों में आया जोरदार उछाल! रिकॉर्ड हाई की तरफ बढ़े दाम, एक्सपर्ट्स बोले- ‘घबराएं नहीं, यह खरीदारी….

news desk
Last updated: July 2, 2026 11:40 am
news desk
Share
SHARE

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के चलते घरेलू बाजार में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं।

Contents
ज्वेलरी मार्केट्स में आज क्या हैं रेट्स?क्यों आ रही है सोने-चांदी में इतनी तेजी?MCX पर क्या होगी अगली चाल?ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी

देश के बड़े ब्रांडेड ज्वेलर्स के शोरूम में 24 कैरट सोने की कीमत 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई है। हालांकि, कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तेजी के बीच आई कोई भी मामूली गिरावट निवेशकों के लिए ‘बाय ऑन डिप्स’ यानी खरीदारी का बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

ज्वेलरी मार्केट्स में आज क्या हैं रेट्स?

गुडरिटर्न्स और आईबीजेए (IBJA) की रिपोर्ट के मुताबिक, आज देश के बड़े ज्वेलर्स और एसोसिएशन के रेट्स में बड़ा बदलाव देखा गया है:

तनिष्का: यहां 24 कैरट सोने का भाव 1,44,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरट गोल्ड 1,32,250 रुपए और 18 कैरट 1,08,200 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है।

जोयालुक्कास और मालाबार: जोयालुक्कास पर 22 कैरट गोल्ड 1,32,500 रुपए और मालाबार पर 1,31,800 रुपए प्रति 10 gram के स्तर पर है।

कल्याण ज्वेलर्स: अन्य प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले यहां सोना थोड़ा किफायती है, जहां 22 कैरट की कीमत 1,29,050 रुपए चल रही है।

IBJA (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन): ऑफिशियल रेट्स की बात करें तो 24 कैरट (999 प्योरिटी) सोना 1,41,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

क्यों आ रही है सोने-चांदी में इतनी तेजी?

ग्लोबल मार्केट्स में हलचल तेज है और इस उछाल के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े ट्रिगर्स काम कर रहे हैं:

कमजोर अमेरिकी जॉब्स डेटा: अमेरिका में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे हैं। जब भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुस्ती के संकेत मिलते हैं, निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ भागते हैं।

यूएस फेडरल रिजर्व का रुख: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयानों से लग रहा है कि फिलहाल ब्याज दरों को तुरंत बढ़ाने की कोई जल्दबाजी नहीं है, जिससे कमोडिटी मार्केट को सपोर्ट मिला है।

कच्चे तेल में गिरावट: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत और तेल की सुचारू सप्लाई के चलते कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है, जिसने सोने की तेजी को और हवा दी है।

MCX पर क्या होगी अगली चाल?

नुवामा प्रोफेशनल क्लाइंट्स ग्रुप के कमोडिटी हेड अभिलाश कोइक्करा के मुताबिक, सोने और चांदी का लॉन्ग-टर्म स्ट्रक्चर पूरी तरह से बुलिश है। मार्केट में आ रही हल्की सी भी सुस्ती को निवेशकों को एक चेतावनी के बजाय ‘अक्युमुलेशन अपॉर्चुनिटी’ ‘यानी धीरे-धीरे सोना जमा करने का मौका’ की तरह देखना चाहिए।

ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी

MCX गोल्ड आउटलुक: सोने का अगला बड़ा टारगेट 1,50,000 का स्तर है। जब तक यह 1,38,000 के मजबूत सपोर्ट लेवल के ऊपर टिका हुआ है, तब तक घबराने की कोई बात नहीं है। एक्सपर्ट्स ने इसके लिए 1,41,700 रुपए के करंट प्राइस पर 1,38,000 रुपए का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।

चांदी में पिछले कुछ दिनों से थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन इसका भी ओवरऑल सेंटिमेंट पॉजिटिव है। चांदी का अगला बड़ा टारगेट 2,54,000 का स्विंग हाई है, जिसके लिए 2,10,000 का स्टॉप लॉस बेहद अहम सपोर्ट का काम करेगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Business News, Commodity Market News, gold 1.44 lakh, Gold Investment Strategy, Gold Price Hike, Gold Price India, Gold Price Today, gold rate tanishq, gold target 1.50 lakh, ibja gold rate, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Inflation Hedge, mcx gold outlook, Safe Haven Investment, silver price high, silver rate today, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article यश की ‘Toxic’ में दिखा हसीनाओं का डेडली अवतार! नया टीज़र ‘Ladies & Ladies’ हुआ रिलीज़ देख फैंस हुए शॉक
Next Article क्रूड ऑयल धड़ाम हुआ, भारतीय बाजार हो गया मालामाल! एक खबर और सिर्फ़ 27 मिनट में भारत के निवेशकों की लग गई लॉटरी

फीचर

View More

ठंड का महाद्वीप बना तपता तंदूर! 1300 से ज्यादा मौतें, पिघलती सड़कें-उखड़ती पटरियां… जानिए यूरोप में क्यों मचा गर्मी का महाविनाश

नई दिल्ली: जिस तापमान को भारत में सामान्य गर्मी माना जाता है, वही इस समय यूरोप के लिए जानलेवा साबित…

By vineet verma 6 Min Read

पुराने घरों के दरवाजे इतने छोटे और नीचे क्यों होते थे? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: अगर आपने गांवों या पुराने समय के बने घरों को…

3 Min Read

ट्रंप की नई टैरिफ चेतावनी से मची हलचल! अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने वाले देशों को 100% शुल्क की धमकी, जानिए भारत पर कितना असर

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई व्यापारिक चेतावनी ने एक बार…

4 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, जानें कब सिनेमाघरों में मचेगा बवाल!

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayakan) का इंतजार कर…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

उर्फी जावेद का बदला अंदाज! माथे पर तिलक, सिर पर चुनरी पहन कर पहुंचीं कामाख्या मंदिर

अपने अनोखे फैशन और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी जावेद इस बार किसी ड्रेस या बयान की…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एक चीनी ऐप बीच सड़क हैक कर रहा भारतीय ई-रिक्शा को! प्रैंक के नाम पर साइबर ठगी का नया खेल

देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में रीढ़ की हड्डी बन चुके ई-रिक्शा अब एक बेहद अजीब और खतरनाक साइबर अटैक की…

4 Min Read
Trending Newsपंजाबसियासी

पंजाब कांग्रेस में ‘नो चेंज’ के फैसले से मचेगा घमासान? मनीष तिवारी के ‘शायराना तंज’ से बगावत के संकेत!

पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठन में किसी भी बड़े फेरबदल की अटकलों पर पूरी…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?