Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कॉकपिट के ‘मौत के कुएं’ से बचाई सैकड़ों की जान! पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित माछर
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कॉकपिट के ‘मौत के कुएं’ से बचाई सैकड़ों की जान! पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित माछर
Trending Newsराज्य

कॉकपिट के ‘मौत के कुएं’ से बचाई सैकड़ों की जान! पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित माछर

Shivani Kalani
Last updated: October 2, 2026 2:56 pm
Shivani Kalani
Share
SHARE

30 सितंबर को, दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट (FZ1073) के कॉकपिट में उस वक्त खौफनाक मंजर पैदा हो गया, जब को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला कर दिया। मौत सामने थी, लेकिन कैप्टन ने हिम्मत नहीं हारी। उस भीषण संकट के बीच वे ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करते रहे और अपनी सूझबूझ से सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली। इस अदम्य साहस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कैप्टन स्मित को फोन कर उनका हालचाल जाना। पीएम से बात करते हुए कैप्टन भावुक हो गए, जिस पर पीएम ने कहा, “अगर मेरे सामने भावुक नहीं होगे, तो कहां होगे? देश आपके स्वागत के लिए तैयार है।”

Contents
फोन पर पीएम को बताई कॉकपिट के अंदर की खौफनाक कहानी“अगर मेरे सामने भावुक नहीं होगे, तो कहां होगे?” – पीएम मोदीमोदी ने जल्द स्वस्थ होने का दिया भरोसा

फोन पर पीएम को बताई कॉकपिट के अंदर की खौफनाक कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने उस जानलेवा पल का आंखों देखा हाल बयां किया। उन्होंने रुंधे गले से पीएम को बताया:

मौत से जंग: “मैं गिर चुका था, लेकिन मुझे लगा कि अगर मैंने कुछ नहीं किया। अगर मैं नहीं उठा तो… मैं 17 साल से जहाज उड़ा रहा हूं। जब मैं नीचे गिरा, तो जहाज नीचे की तरफ गोता लगा रहा था। मुझे अच्छी तरह पता था कि ये ‘लास्ट पुश’ है, स्मित कुछ कर दे! दरवाजा बस वही है… तब भी मैं मार खा ही रहा था। बाकी सबका भी वहां उतना ही बड़ा रोल था। मैं सबको यूं मरने नहीं दे सकता था।”

हनुमान चालीसा का पाठ: इस जानलेवा संघर्ष के दौरान अपने हौसले के बारे में बताते हुए कैप्टन ने कहा, “मैं ऐसी मुश्किल और भयानक हालत में मन ही मन ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ रहा था। मैं हमेशा संकट के समय इसका पाठ करता हूं।”

पीएम से बात कर हुए भावुक: प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गए और बोले, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि कभी देश के प्रधानमंत्री से मेरी इस तरह बात होगी। आप मेरा जो हौसला बढ़ा रहे हैं, उससे मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उस मूवमेंट में, मैं अपनी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा था।”

“अगर मेरे सामने भावुक नहीं होगे, तो कहां होगे?” – पीएम मोदी

कैप्टन स्मित मच्छार को भावुक देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अभिभावक की तरह उनका ढांढस बंधाया और उनके अदम्य साहस को सलाम किया।

पीएम मोदी ने कैप्टन से भावुक बातचीत करते हुए कहा कि अगर वह उनके सामने भावुक नहीं होंगे, तो फिर कहां होंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने इतना बड़ा और ऐतिहासिक काम किया है, जिससे पूरी दुनिया और देशवासी गर्व महसूस कर रहे हैं।

पीएम ने हनुमान चालीसा का जिक्र करते हुए कैप्टन की मां गीता बेन को प्रणाम किया और बताया कि उन्होंने उनकी मां और पत्नी से भी बात की है। मोदी ने कैप्टन के धैर्य, सूझबूझ और प्रेजेंस ऑफ माइंड की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पलक झपकते लिए गए फैसले से कई मासूम लोगों की जान बच गई।

मोदी ने जल्द स्वस्थ होने का दिया भरोसा

पीएम मोदी ने कैप्टन को जल्द स्वस्थ होने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरा देश उनके लिए दुआएं और प्रार्थनाएं कर रहा है। लोग उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं और उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। पीएम ने सऊदी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि कैप्टन को जब भी जरूरत हो, वे फोन पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कैप्टन के धैर्य और सूझबूझ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पलक झपकते ही सही फैसला लेकर कई लोगों की जान बचाई। मोदी ने कहा कि हिंदुस्तानी जान लेने वाले नहीं, बल्कि जान देने वाली संस्कृति के लोग हैं।

कैप्टन स्मित मच्छार की सूझबूझ, धैर्य और साहस ने संकट की घड़ी में उनकी जिम्मेदारी और हिम्मत को सामने रखा। कॉकपिट में मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने विमान और यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रयास किया। अब कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने और उनके सुरक्षित स्वागत की उम्मीद की जा रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Aviation News, Captain Courage, Captain Sm it Machhar, Cockpit Incident, Dubai Israel Flight, Flydubai, Hanuman Chalisa, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Pilot Attack, PM Narendra Modi, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शेयर बाजार में हाहाकार: 8 हफ्तों की लगातार गिरावट से डूबे 26 लाख करोड़!
Next Article Asian Games 2026: भारत का गोल्डन डे, लवलीना के बाद परवीन हुड्डा ने भी जीता गोल्ड; आर्चरी में भी ऐतिहासिक स्वर्ण

फीचर

View More

नवरात्रि व्रत में रोज की साबूदाना खिचड़ी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 4 चटपटे और क्रंची फलाहारी व्यंजन

शारदीय नवरात्रि का पावन अवसर शुरू हो चुका है और इस दौरान बहुत से लोग पूरे नौ दिन या व्रत…

By Shivani Kalani 4 Min Read

पत्नी का प्रेम प्रसंग, नीला ड्रम और 590 दिन का इंतजार… सौरभ राजपूत हत्याकांड में कैसे मुस्कान-साहिल को मिली फांसी?

मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या…

9 Min Read

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘पति की हत्या धर्म की हत्या के समान’, रविता और अमरदीप को फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने क्यों कही ये बात?

मेरठ: अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है।…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी हिरासत में; कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दिपके…

7 Min Read
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, CM योगी के फैसले से कर्मचारियों और शिक्षकों को राहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहार को…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

गरबा में नाचते-नाचते मनचलों पर नजर रखती हैं महिला पुलिसकर्मी, वायरल अधिकारी बोलीं- हम ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह

अहमदाबाद: गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा की धूम के बीच महिला पुलिसकर्मी एक ऐसी जिम्मेदारी निभा रही हैं, जिसकी…

13 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?