Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल पंचोली बने SC के नए न्यायाधीश, जस्टिस पंचोली का क्या है गुजरात से रिश्ता?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल पंचोली बने SC के नए न्यायाधीश, जस्टिस पंचोली का क्या है गुजरात से रिश्ता?
Latest NewsTrending Newsअन्यसियासी

जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल पंचोली बने SC के नए न्यायाधीश, जस्टिस पंचोली का क्या है गुजरात से रिश्ता?

news desk
Last updated: August 27, 2025 1:52 pm
news desk
Share
SC को मिले दो जज
SC को मिले दो जज
SHARE

जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल पंचोली सुप्रीम कोर्ट के नये जज नियुक्त हो गये हैं. इनकी नियुक्ति को लेकर बुधवार को कानून मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति की जानकारी दी है. दोनों न्यायाधीशों के शपथ-ग्रहण के बाद, उच्चतम न्यायालय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सहित 34 न्यायाधीशों की अपनी पूर्ण स्वीकृत क्षमता के साथ कार्य करेगा.

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने उठाई थी नियुक्ति पर आपत्ति ?

25 अगस्त 2025 को उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने दोनों न्यायाधीशों की पदोन्नति की सिफारिश की थी. हालांकि ऐसी खबरें आईं कि कॉलेजियम की बैठक में जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने जस्टिस विपुल पंचोली को पदोन्नत करने की कॉलेजियम की सिफारिश पर असहमति जताई थी. जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने कथित तौर पर ऑल इंडिया सीनियॉरिटी लिस्ट में जस्टिस विपुल पंचोली की अपेक्षाकृत कम रैंक का हवाला देते हुए 2023 में गुजरात हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट में उनके तबादले के कारणों पर भी चिंता जताई थी. साथ ही यह बात भी उठाई थी कि गुजरात हाईकोर्ट के दो जज पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में हैं. उनका मानना था कि इस तरह की नियुक्ति न्यायपालिका में संतुलन और निष्पक्षता के लिए सही संकेत नहीं देती.

हालांकि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के आधिकारिक बयान में जस्टिस नागरत्ना की असहमति दर्ज नहीं की गई और न ही इस निर्णय के लिए कोई कारण बताया गया.

कौन हैं जस्टिस विपुल पंचोली ?

1968  में अहमदाबाद, गुजरात में जन्में जस्टिस विपुल पंचोली ने सितंबर 1991 में वकालत शुरू की और गुजरात हाई कोर्ट में एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिस की. बाद में वे गुजरात हाई कोर्ट में सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त लोक अभियोजक बने और करीब सात साल तक इस पद पर कार्यरत रहे. 24 जुलाई 2023 को उन्होंने पटना हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली और 21 जुलाई 2025 को वहीं के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए.

जस्टिस विपुल पंचोली सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने के बाद वरिष्ठता के अनुसार जस्टिस जॉयमाल्या बागची के रिटायरमेंट के बाद , अक्टूबर, 2031 से मई, 2033 तक चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

कौन हैं जस्टिस आलोक अराधे ?

1964 को जन्में जस्टिस आलोक अराधे ने बीएससी और एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1988 में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में वकालत शुरू की थी. वे सिविल, संवैधानिक, मध्यस्थता और कंपनी कानून से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. लंबे अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर 2007 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया था. बॉम्बे हाई कोर्ट से पहले वे तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं. इसके अलावा वे कर्नाटक हाई कोर्ट, जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भी जस्टिस का भी पदभार संभाल चुके हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #indianpresshouse, #SupremeCourt
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जस्टिस शरद कुमार शर्मा कैश कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा! हाई कोर्ट जज पर पक्षकार के पक्ष में फैसला कराने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
Next Article गाजा में अकाल की आधिकारिक घोषणा गाज़ा में इज़राइल के हमलों के बीच अकाल की आधिकारिक घोषणा, आधा मिलियन लोग भूखमरी के कगार पर

फीचर

View More

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

By news desk 5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख रही है। एक तरफ अमेरिकी…

4 Min Read
अजय देवगन बर्थडे
EntertainmentTrending News

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर सोशल…

3 Min Read
किडनी रैकेट आयुष केस
Trending Newsराज्य

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले में डोनर आयुष…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस मुठभेड़ में ढेर। कुख्यात उधम…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?