Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: भीषण गर्मी में क्यों गुल हो रही बिजली? यूपी में बढ़ी मांग, कई प्लांट बंद… लखनऊ के हजारों घरों में मचा हाहाकार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > भीषण गर्मी में क्यों गुल हो रही बिजली? यूपी में बढ़ी मांग, कई प्लांट बंद… लखनऊ के हजारों घरों में मचा हाहाकार
उत्तर प्रदेशराज्य

भीषण गर्मी में क्यों गुल हो रही बिजली? यूपी में बढ़ी मांग, कई प्लांट बंद… लखनऊ के हजारों घरों में मचा हाहाकार

vineet verma
Last updated: June 8, 2026 8:49 am
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली संकट एक बार फिर गहराने लगा है। बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है, जबकि कई उत्पादन इकाइयों में तकनीकी खराबी के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर राजधानी लखनऊ में देखने को मिल रहा है, जहां शॉर्ट सर्किट, केबल फॉल्ट और ओवरलोडिंग के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।

Contents
गर्मी बढ़ते ही फिर सामने आई बिजली व्यवस्था की चुनौतीकई बड़े पावर प्लांट तकनीकी खराबी से प्रभावित31 हजार मेगावॉट के पार पहुंची बिजली की मांगउमस बढ़ने पर और गहरा सकता है संकटपीजीआई क्षेत्र में 24 घंटे से ज्यादा बिजली संकटफाल्ट नहीं मिला, वैकल्पिक व्यवस्था भी हुई फेलचिनहट में उपकेंद्र ठप, लोगों ने किया हंगामाडालीगंज और मलिहाबाद में भी परेशानी

गर्मी बढ़ते ही फिर सामने आई बिजली व्यवस्था की चुनौती

मई महीने में भीषण गर्मी के दौरान उत्पादन इकाइयों के बंद होने से प्रदेश में बिजली संकट पैदा हो गया था। कुछ दिनों तक मौसम में राहत मिलने के बाद हालात सामान्य हुए, लेकिन अब एक बार फिर तापमान बढ़ने के साथ बिजली उत्पादन इकाइयों में तकनीकी खामियां सामने आने लगी हैं। शनिवार और रविवार की रात करीब 2597 मेगावॉट क्षमता की कई उत्पादन इकाइयां बंद रहीं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया।

कई बड़े पावर प्लांट तकनीकी खराबी से प्रभावित

खुर्जा की पहली इकाई और घाटमपुर की पहली इकाई पांच जून को बंद हो गई थीं। हालांकि घाटमपुर की पहली इकाई छह जून को दोबारा चालू कर दी गई। वहीं घाटमपुर की दूसरी इकाई 24 मई से टरबाइन में तकनीकी दिक्कत के कारण बंद है। इस इकाई की कुल क्षमता 660 मेगावॉट है, जिसमें से 561 मेगावॉट बिजली उत्तर प्रदेश को मिलती है।

इसके अलावा हरदुआगंज एक्सटेंशन की दूसरी इकाई भी पांच जून से बॉयलर ट्यूब में लीकेज के कारण बंद है। इसकी क्षमता भी 660 मेगावॉट है। अधिकारियों को उम्मीद है कि यह इकाई आठ जून से दोबारा चालू हो सकती है। वहीं ओबरा की 200 मेगावॉट क्षमता वाली इकाई-10 भी चार जून से बंद पड़ी है।

31 हजार मेगावॉट के पार पहुंची बिजली की मांग

प्रदेश में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। शनिवार और रविवार की रात अधिकतम मांग 31,049 मेगावॉट दर्ज की गई। मांग पूरी करने के लिए ऊर्जा विनिमय बाजार से 3229 मेगावॉट बिजली खरीदनी पड़ी। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान और उमस बढ़ने के साथ मांग में और इजाफा हो सकता है।

उमस बढ़ने पर और गहरा सकता है संकट

ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों के अनुसार, केवल गर्मी ही नहीं बल्कि उमस के मौसम में बिजली की मांग सबसे ज्यादा बढ़ती है। प्री-मानसून के दौरान लोग कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का अधिक उपयोग करते हैं। यदि इसी दौरान उत्पादन इकाइयों में तकनीकी समस्याएं बनी रहीं तो महंगी बिजली खरीदने की जरूरत पड़ेगी, जिसका असर भविष्य में उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।

पीजीआई क्षेत्र में 24 घंटे से ज्यादा बिजली संकट

राजधानी के पीजीआई क्षेत्र में बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। एक भूमिगत केबल में फॉल्ट आने के कारण एकता नगर, पंचवटी कॉलोनी, मीना आवास, ओम नगर, शाहू कॉलोनी, शिवधाम कॉलोनी, सबाखेड़ा, कल्ली पश्चिम और कल्ली बाजार समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

करीब तीन हजार घरों की बिजली गुल हो गई और लगभग 15 हजार लोग प्रभावित हुए। रातभर बिजली नहीं मिलने से इनवर्टर भी जवाब दे गए। कूलर और पंखे बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फाल्ट नहीं मिला, वैकल्पिक व्यवस्था भी हुई फेल

बिजली विभाग ने रात में ही फाल्ट तलाशने का काम शुरू किया, लेकिन सटीक स्थान नहीं मिल सका। रविवार दोपहर वैकल्पिक फीडर से बिजली आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण शाम पांच बजे फिर आपूर्ति बाधित हो गई। इससे नाराज लोगों ने अंबेडकर पावर हाउस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

चिनहट में उपकेंद्र ठप, लोगों ने किया हंगामा

चिनहट के शिवपुरी उपकेंद्र में शनिवार देर रात खराबी आ गई, जिससे तिवारीगंज, सतरिख रोड, मुक्ति विहार और अयोध्या रोड से जुड़े कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर विरोध जताया। बाद में कर्मचारियों ने फाल्ट दुरुस्त कर रात करीब ढाई बजे आपूर्ति बहाल की।

डालीगंज और मलिहाबाद में भी परेशानी

डालीगंज के इक्का स्टैंड उपकेंद्र क्षेत्र में रविवार शाम अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे कुतुबपुर, मोहन मेकिंग रोड, बब्बू वाली गली और लाहौरगंज समेत आसपास के इलाकों की करीब 40 हजार आबादी प्रभावित हुई। बिजली विभाग के अनुसार तकनीकी कारणों से आपातकालीन शटडाउन लिया गया था।

वहीं मलिहाबाद तहसील रोड पर एक खंभे से जुड़े एलटी लाइन के तारों में आग लगने से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Electricity Crisis Lucknow, Electricity Demand Uttar Pradesh, Energy Demand UP, Lucknow Electricity Outage, Lucknow power cut, PGI Area Power Cut, Power Cut News, Power Plant Shutdown, Power Supply Failure, UP Electricity News, UP Power Crisis, Uttar Pradesh News Hindi, उत्तर प्रदेश बिजली संकट, ऊर्जा संकट, चिनहट बिजली समस्या, डालीगंज बिजली कटौती, पावर प्लांट बंद, पीजीआई बिजली संकट, बिजली आपूर्ति बाधित, बिजली की मांग, बिजली विभाग, यूपी समाचार, लखनऊ न्यूज़, लखनऊ बिजली कटौती
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जाह्नवी कपूर को लेकर मचा बवाल भी नहीं रोक पाया ‘पेड्डी’ का तूफान! आखिर 4 दिन में कैसे पार कर गई 150 करोड़ का आंकड़ा?
Next Article 12 राज्यों में पहुंचा मानसून, लेकिन दिल्ली-NCR के लिए क्यों बढ़ गई चिंता? मौसम विभाग की नई चेतावनी

फीचर

View More

आख़िर धरती क्यों हिलती है और भूकंप क्यों आते हैं? जानिए इसके पीछे का असली वैज्ञानिक कारण

धरती पर जब अचानक कंपन महसूस होता है, इमारतें हिलने लगती हैं और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आते…

By news desk 8 Min Read
एयर कंडीशनर

AC का आविष्कार इंसानों के लिए नहीं, कागज बचाने के लिए हुआ था! जानिए कैसे एक प्रिंटिंग प्रेस की समस्या ने बदल दी दुनिया

नई दिल्ली: भीषण गर्मी के दौर में एयर कंडीशनर अब लोगों की…

5 Min Read
कॉकरोच

कॉकरोच आखिर दुनिया भर में कैसे फैल गए? 30 करोड़ साल पुराना जीव, भारत से शुरू हुई ‘जर्मन कॉकरोच’ की कहानी

नई दिल्ली: इन दिनों ‘कॉकरोच’ शब्द सिर्फ एक कीड़े तक सीमित नहीं…

5 Min Read

विचार

View More

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

रिश्तों की मर्यादा तार-तार! दामाद के प्यार में अंधी हुई सास, घर से भागकर रचाई कोर्ट मैरिज; वीडियो वायरल

कहते हैं प्यार अंधा होता है, इसे न तो उम्र की सीमा दिखती है और न ही समाज की बंदिशें।…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

NEET री-एग्जाम के लिए सरकार का ‘कमांडर मोड’ हुआ ऑन! IAF करेगी एयरलिफ्ट, पेपर सेटर्स ‘डिजिटल जेल’ में  होंगे लॉक

NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद बैकफुट पर आई सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। 21 जून को…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन और TET को लेकर अटेवा का बड़ा ऐलान, 11 जून से शुरू होगी आर-पार की जंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली (OPS), निजीकरण की समाप्ति और शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता को खत्म करने…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

45 साल पुरानी मस्जिद पर आज चलेगा बुलडोजर! 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद; आखिर क्यों हो रही इतनी बड़ी कार्रवाई?

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होने जा रही है। मालवीय नगर स्थित 45 साल…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?