भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2026 का सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को अपनी कप्तानी में प्लेऑफ तक न ले जा पाने और खुद खराब फॉर्म से जूझने का खामियाजा अब पंत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भुगतना पड़ सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से पहले ऋषभ पंत को टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटाने की पूरी तैयारी कर चुका है।
19 मई को गुवाहाटी में अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति की एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें पंत की कप्तानी के भविष्य पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
कप्तानी के बोझ तले दबा पंत का खेल?
बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के इस कड़े फैसले के पीछे की सबसे बड़ी वजह पंत का गिरता फॉर्म है। आईपीएल 2026 में लखनऊ की कप्तानी करते हुए पंत न तो कप्तानी में कोई चमत्कारी फैसले ले पाए और न ही बल्ले से कोई बड़ी पारी खेल सके।
मैनेजमेंट का मानना है कि पंत टीम इंडिया के लिए टेस्ट में ‘एक्स-फैक्टर’ हैं। लेकिन तीनों फॉर्मेट खेलना, विकेटकीपिंग करना और फिर उपकप्तानी का दबाव झेलना इस भारी वर्कलोड के कारण उनके स्वाभाविक खेल पर बुरा असर पड़ रहा है, सूत्रों के हवाले से खबर ये भी है की टीम मैनेजमेंट ऋषभ को टीम से भी बाहर करने वाली है और इनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल कर सकती है ।
पंत की जगह लेने के लिए दो दिग्गज रेस में आगे
ऋषभ पंत के हाथ से उपकप्तानी की गद्दी जाते ही अब दो बड़े दावेदार रेस में आ गए हैं,इस रेस में सबसे नया और चौंकाने वाला नाम केएल राहुल का है। सिलेक्टर्स का एक धड़ा मानता है कि रोहित शर्मा के साथ टेस्ट क्रिकेट में एक अनुभवी उपकप्तान होना चाहिए। राहुल पहले भी यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, इसलिए उनका दावा मजबूत माना जा रहा है।
भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज शेड्यूल
एकमात्र टेस्ट – 6 जून से न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में
पहला वनडे – 14 जून, धर्मशाला में
दूसरा वनडे – 17 जून, लखनऊ में
तीसरा वनडे – 20 जून, चेन्नई में
इस बैठक में सिर्फ पंत पर ही फैसला नहीं होगा, बल्कि आईपीएल 2026 में लखनऊ के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले रफ्तार के सौदागर प्रिंस यादव को वनडे टीम में पहली बार मौका मिल सकता है। वहीं जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को टेस्ट टीम में बैकअप के तौर पर शामिल किया जा सकता है।