Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: गृह मंत्रालय का निर्देश: राष्ट्रगीत बजाते समय खड़े रहना अनिवार्य, स्कूल और समारोह शामिल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > गृह मंत्रालय का निर्देश: राष्ट्रगीत बजाते समय खड़े रहना अनिवार्य, स्कूल और समारोह शामिल
Latest NewsTrending Newsराज्य

गृह मंत्रालय का निर्देश: राष्ट्रगीत बजाते समय खड़े रहना अनिवार्य, स्कूल और समारोह शामिल

news desk
Last updated: February 11, 2026 11:21 am
news desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने वंदे मातरम को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, वंदे मातरम के दौरान खड़े होना अब अनिवार्य होगा।

हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म देखने के दौरान वंदे मातरम सुनते समय खड़े होना आवश्यक नहीं होगा। सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में वंदे मातरम के सभी 6 छंद बजाए जाएंगे, ताकि राष्ट्रगीत का सही और पूर्ण स्वरूप विद्यार्थियों और जनता तक पहुंचे। नए दिशा-निर्देशों का उद्देश्य राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान बढ़ाना और राष्ट्रीय प्रतीक के महत्व को सुनिश्चित करना बताया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किए गए 10 पेज के आदेश में स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यक्रमों में 3 मिनट 10 सेकंड लंबे 6 छंद वाले वंदे मातरम को बजाना या गाना अनिवार्य होगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों एक साथ प्रस्तुत किए जाते हैं, तो वंदे मातरम पहले बजाया जाएगा। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को सावधान मुद्रा में खड़े रहना अनिवार्य होगा।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वंदे मातरम को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय के नोट में उन कार्यक्रमों और स्थानों की सूची भी दी गई है, जहां राष्ट्रगीत बजाना या गाना अनिवार्य होगा। इस सूची में स्कूल सभाओं को भी शामिल किया गया है।

निर्देशों के अनुसार, जब राष्ट्रगीत बजाया जाए तो सभी उपस्थित लोग सावधान मुद्रा में खड़े रहेंगे। हालांकि, अगर न्यूज फिल्म, डॉक्यूमेंट्री या किसी फिल्म के दौरान राष्ट्रगीत केवल प्रस्तुति के रूप में बजाया जाता है, तो दर्शकों से खड़े होने की अपेक्षा नहीं की जाएगी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसा करने से राष्ट्रगीत की गरिमा बढ़ाने की बजाय भ्रम और अव्यवस्था पैदा हो सकती है।

सरकार का यह कदम वंदे मातरम को और लोकप्रिय बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले, राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में इस पर तीखी बहस हुई थी, और गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रगीत पर आधारित कई झांकियों का प्रदर्शन किया गया था।

इस आदेश में यह भी कहा गया है कि अब जो वंदे मातरम सार्वजनिक मंचों पर गाया जाता था, वह अधूरा था। नए आदेश के अनुसार पूरा वंदे मातरम वही है, जिसमें बंकिम चटर्जी द्वारा शुरुआती रूप में लिखी गई अतिरिक्त लाइनें भी शामिल हैं। लोकसभा में इस पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के ऊपर भी सवाल उठाए थे।

मुख्य नियम

राष्ट्रगीत बजते समय श्रोतागण सावधान होकर खड़े रहें।

अगर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों एक साथ प्रस्तुत किए जाएं, तो राष्ट्रगीत पहले बजाया जाएगा।

राष्ट्रगीत कहां अनिवार्य है:

सिविल सम्मान समारोहों में।

औपचारिक राजकीय समारोहों और सरकार द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रमों में, राष्ट्रपति के आने या जाने पर।

आकाशवाणी और दूरदर्शन पर राष्ट्रपति के संदेश के प्रसारण से पहले और बाद में।

राज्यपाल/उपराज्यपाल के औपचारिक राजकीय समारोहों में आने या जाने पर।

राष्ट्रीय झंडे को परेड में लाते समय।

भारत सरकार द्वारा विशेष आदेश जारी किए गए अन्य अवसरों पर।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BreakingNews, GovernmentOrder, HomeMinistry, IndiaNews, indianpresshouse news, latest news, MHAIndia, ModiGovernment, NationalNews, NationalSymbol, NewGuidelines, OfficialCeremony, Patriotism, rajya news, RajyaSamacha, Rashtrageet, SchoolNews, Trending News, VandeMataram
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article HDFC बैंक कर्मी आस्था सिंह ने रखी अपनी बात कानपुर: HDFC महिला बैंक कर्मी आस्था सिंह ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच
Next Article अमेरिका इंडिया ट्रेड डील India-US Trade Deal Update :भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिका का ‘साइलेंट ट्विस्ट’, फैक्टशीट में चुपचाप बदली शर्तें?

फीचर

View More

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों से गुरु के महत्व को बयां करता आ…

By news desk 5 Min Read

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की…

9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

मां महीनों करती रही बेटियों का इंतजार, जेल में देखा तो पहचान भी नहीं पाई….ईरान से आई दर्दनाक कहानी

सोचिए, एक मां महीनों तक अपनी बेटियों की तलाश करती रहे और जब आखिरकार जेल में उनसे मिले, तो अपनी…

3 Min Read
Trending Newsखेल

3 अक्टूबर को टीम इंडिया रचेगी इतिहास? एक ही दिन दो जगह दिखेगी भारतीय क्रिकेट की ताकत

भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ मानी जाती है। टीम इंडिया के पास खिलाड़ियों का इतना…

5 Min Read
Trending Newsबाजार

महंगाई का झटका: त्योहारों से पहले चीनी और मिठाइयों के दाम उछले, 60 रुपये किलो पार पहुंची शक्कर

नई दिल्ली। आगामी त्यौहारों (नवरात्रि, दशहरा और दिवाली) से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बड़ा झटका लगा है।…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

बिहार बाढ़ त्रासदी: राघोपुर में 20 रुपये की ‘डिजिटल लाइफलाइन’, बिजली ठप होने पर जनरेटर से चार्ज हो रहे फोन

पटना/वैशाली। बिहार के वैशाली जिले का राघोपुर दियारा इलाका इन दिनों गंगा और गंडक नदी के विकराल जलस्तर के कारण…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?