Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: India-US Trade Deal Update :भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिका का ‘साइलेंट ट्विस्ट’, फैक्टशीट में चुपचाप बदली शर्तें?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > India-US Trade Deal Update :भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिका का ‘साइलेंट ट्विस्ट’, फैक्टशीट में चुपचाप बदली शर्तें?
Trending Newsवर्ल्ड

India-US Trade Deal Update :भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिका का ‘साइलेंट ट्विस्ट’, फैक्टशीट में चुपचाप बदली शर्तें?

news desk
Last updated: February 11, 2026 11:38 am
news desk
Share
अमेरिका इंडिया ट्रेड डील
अमेरिका इंडिया ट्रेड डील
SHARE

अमेरिका द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए टैरिफ और अन्य व्यापारिक मतभेदों के कारण लंबे समय से अटकी भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, कई महीनों की अनिश्चितता और बढ़ते व्यापारिक दबाव के बाद भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से लंबित व्यापार समझौता आखिरकार तय हो गया था, लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उसने सभी को हैरान कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने एक बार फिर बड़ा खेल किया है और भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़ी फैक्टशीट में चुपचाप बदलाव कर दिए हैं। व्हाइट हाउस की ओर से यह दस्तावेज जारी होने के एक दिन बाद ही इसके शब्दों और कुछ शर्तों में परिवर्तन कर दिया गया। अब सवाल यह है कि इसमें क्या बदलाव किए गए हैं और इसका भारत पर क्या असर पड़ सकता है।

फैक्टशीट में पहले क्या कहा गया था

भारत और अमेरिका के बीच आपसी लाभ पर आधारित ट्रेड डील के ढांचे के सामने आने के कुछ दिनों बाद व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक फैक्टशीट जारी की थी। इसमें दावा किया गया था कि भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों और कई तरह के अमेरिकी खाद्य एवं कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क समाप्त करेगा या उसमें कटौती करेगा।

फैक्टशीट के शुरुआती संस्करण में यह भी कहा गया था कि भारत ने अमेरिकी सामानों की खरीद बढ़ाने का कमिटमेंट किया है और वह 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, सूचना व संचार तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा।

अब क्या बदलाव किए गए हैं

व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर जारी फैक्टशीट के संशोधित संस्करण में कई अहम शब्दों और शर्तों को बदला गया है। नए वर्जन में “कमिटमेंट” की जगह “इरादा” शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिससे भारत पर बाध्यकारी जिम्मेदारी का संकेत कमजोर पड़ता है।

इसके अलावा, उत्पादों की सूची से “कृषि” शब्द को भी हटा दिया गया है। पहले यह कहा गया था कि भारत अमेरिकी औद्योगिक सामानों के साथ-साथ कई अमेरिकी खाद्य और कृषि उत्पादों पर टैक्स खत्म या कम करेगा, जिनमें सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन्स, रेड ज्वार, ड्राई फ्रूट, ताजे और प्रोसेस्ड फल, कुछ दालें, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट्स शामिल थे। संशोधित फैक्टशीट में “कुछ दालें” का उल्लेख पूरी तरह हटा दिया गया है।

डिजिटल टैक्स पर भी बदली भाषा

फैक्टशीट में डिजिटल टैक्स को लेकर भी अमेरिका ने अपने रुख में बदलाव किया है। पहले के संस्करण में कहा गया था कि भारत डिजिटल सर्विस टैक्स हटाएगा और डिजिटल ट्रेड से जुड़ी बाधाओं को खत्म करने के लिए मजबूत नियमों पर बातचीत करने का कमिटमेंट करेगा।

हालांकि, नए वर्जन में डिजिटल सर्विस टैक्स हटाने का कोई जिक्र नहीं है। अब इसमें सिर्फ इतना कहा गया है कि भारत मजबूत द्विपक्षीय डिजिटल ट्रेड नियमों पर बातचीत के लिए तैयार है।

दोनों देशों के बीच क्या तय हुआ

पिछले हफ्ते भारत और अमेरिका ने एक अंतरिम ट्रेड डील के ढांचे की घोषणा की थी। इसके तहत दोनों देश कई उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती करेंगे, ताकि आपसी व्यापार को बढ़ावा मिल सके।

प्रस्ताव के मुताबिक, अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगने वाला आयात शुल्क 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करेगा। इसके बदले भारत अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों और कई अमेरिकी खाद्य व कृषि वस्तुओं पर टैक्स समाप्त या काफी कम करेगा। इनमें सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन्स, पशु चारे के लिए रेड ज्वार, ड्राई फ्रूट, ताजे और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट्स शामिल हैं।

500 अरब डॉलर की खरीद का रोडमैप

दोनों देशों के संयुक्त बयान के अनुसार, भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से लगभग 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान और उनके पुर्जे, कीमती धातुएं, तकनीक से जुड़े उत्पाद और कोकिंग कोल खरीदने की योजना बना रहा है।

ट्रंप का बड़ा फैसला

डील फाइनल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया गया 25 फीसदी अतिरिक्त आयात शुल्क हटाने का ऐलान किया। यह शुल्क अगस्त में इसलिए लगाया गया था क्योंकि भारत रूस से तेल खरीद रहा था।

ट्रंप ने कहा कि भारत ने इस दिशा में “काफी बड़े कदम” उठाए हैं और नई दिल्ली ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल आयात कम करने का भरोसा दिया है।

कब साइन होगी फाइनल डील

नई दिल्ली और वॉशिंगटन मार्च के मध्य तक भारत-अमेरिका की फाइनल ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #GlobalTrade, #IndianPolitics, #IndiaUSRelations, #IndiaUSTradeDeal, #ModiGovernment, #RussiaOil, #TradePolicy, #TradeWar, #WhiteHouse, BreakingNews, DonaldTrump, geopolitics, IndianEconomy, IndiaNews, IndianPressHouse, InternationalNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गृह मंत्रालय का निर्देश: राष्ट्रगीत बजाते समय खड़े रहना अनिवार्य, स्कूल और समारोह शामिल
Next Article AI डीपफेक पॉलिसी भारत 20 फरवरी से लागू होंगे नए IT नियम, एआई कंटेंट पर बढ़ेगी निगरानी सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए बनाए सख्त नियम

फीचर

View More

स्पेन में 50 हजार प्रवासियों की एंट्री से क्यों घबराया पूरा यूरोप? इटली-फ्रांस में भी अलर्ट, जानिए क्या है पूरा संकट

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को की ओर से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने के…

By vineet verma 4 Min Read

मजदूर से 150 करोड़ी शादी कराने वाला सिंडिकेट किंग: बीरभूम में 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद, जानिए कौन है ‘तुलु मंडल’?

नई दिल्ली / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की…

3 Min Read

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट: RBI चलाएगा ₹10 और ₹20 के 200 करोड़ पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट, जानें कैसे चुने जाएंगे शहर

Highlights नई दिल्ली । देश में कटे-फटे और जल्दी खराब होने वाले…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

CWG 2026: शॉट पुट F57 में भारत का जलवा! सोमन राणा और शुभम जुयाल ने जीते मेडल्स, झोली में आए सिल्वर और ब्रॉन्ज

भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। वैश्विक खेल मंच पर देश का परचम लहराते हुए भारत ने पुरुषों…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

सामान खोने की टेंशन अब खत्म! बिना सिम और रिचार्ज के चलेगा यह स्मार्ट ट्रैकर, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल दुनिया में जहाँ हर चीज़ स्मार्ट होती जा रही है, वहीं सामान गुम होने का डर भी हमेशा बना…

4 Min Read
Latest News

‘या तो प्योर पेट्रोल का ऑप्शन दो, या रिपोर्ट लाओ’! E20 विवाद में केजरीवाल ने PM आवास मार्च से दिया अल्टीमेटम

देश में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल “E20 Fuel” को लेकर चल रही बहसों के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक…

4 Min Read
Trending Newsखेल

CWG 2026: प्रीति पवार और जैस्मीन लंबोरिया ने भारत को दिलाया मुक्केबाजी में गोल्ड, रिंग में ऑपोनेंटस को दी करारी मात

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के 10वें दिन…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?