इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का बहुप्रतीक्षित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 28,740 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पद शामिल हैं।
इंडिया पोस्ट की यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
योग्यता और सिलेक्शन पैटर्न-
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। यानी जितने अच्छे अंक, चयन की उतनी बेहतर संभावना।
सैलरी स्ट्रक्चर-
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
ABPM और GDS पदों के लिए मासिक वेतन 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक होगा।
वहीं BPM पद के लिए वेतनमान 12,000 रुपये से 29,380 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां-
नोटिफिकेशन जारी: 31 जनवरी 2026
आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
आवेदन में सुधार की तिथि: 18 से 19 फरवरी 2026
मेरिट लिस्ट जारी: 28 फरवरी 2026
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर GDS 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरें और इच्छित पद का चयन करें।
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद रजिस्ट्रेशन सफल हो जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।