Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बंगाल में सियासी बवाल: क्या CM ममता बनर्जी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बंगाल में सियासी बवाल: क्या CM ममता बनर्जी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है?
Trending Newsसियासी

बंगाल में सियासी बवाल: क्या CM ममता बनर्जी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है?

news desk
Last updated: January 12, 2026 12:11 pm
news desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राज्य का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, तो दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई ने सियासी हलचल और तेज कर दी है। हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि ममता बनर्जी की गिरफ्तारी या राज्य सरकार को बर्खास्त किए जाने जैसी चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में सुनाई देने लगी हैं।

सवाल उठता है कि ऐसी स्थिति क्यों बनी और मुख्यमंत्री की कुर्सी तक खतरे की बात क्यों हो रही है। दरअसल, ईडी कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है, जिसकी आंच अब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने के दावे किए जा रहे हैं।

गुरुवार को ईडी की टीम ने राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। इसी दौरान राज्य में सियासी बवाल देखने को मिला। हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद रेड के दौरान मौजूद रही। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले ईडी उनकी पार्टी से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त करने की कोशिश कर रही है।

मामला आगे बढ़ता नजर आ रहा है, क्योंकि बीजेपी लगातार इस कार्रवाई को लेकर ममता सरकार पर हमलावर है। चुनाव से पहले ममता बनर्जी के लिए सियासी समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं। वहीं, ममता सरकार चुनाव आयोग पर भी हमलावर रुख अपनाए हुए है और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी है।

ईडी ने स्पष्ट किया है कि यह तलाशी कथित कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई थी। एजेंसी का आरोप है कि जांच के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्रवाई में हस्तक्षेप किया और छापेमारी के समय कुछ ‘अहम सबूत’ कथित तौर पर हटवा दिए गए।

ईडी के मुताबिक, आई-पैक न सिर्फ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को राजनीतिक परामर्श देता है, बल्कि पार्टी के आईटी और मीडिया ऑपरेशंस का भी प्रबंधन करता है। एजेंसी का दावा है कि आई-पैक के डायरेक्टर प्रतीक जैन तृणमूल कांग्रेस की आईटी सेल के प्रमुख भी हैं।

ममता बनर्जी की राजनीति अक्सर संघर्ष और विवाद से घिरी रही है। वह खुद को हमेशा केंद्र बनाम राज्य और बीजेपी बनाम बंगाल की लड़ाई में एक मजबूत नेता के रूप में दिखाती रही हैं।

ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को वह लंबे समय से “राजनीतिक बदले की कोशिश” बताती रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनाव से पहले इस तरह की केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता ममता को “संघर्षशील नेता”की भूमिका निभाने का मौका देती है और वह इसे बंगाल की अस्मिता और संघीय मुद्दों को जोर देने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: ED छापेमारी, I-PAC छापेमारी, कोयला घोटाला, गिरफ्तारी की संभावना, तृणमूल कांग्रेस, पश्चिम बंगाल चुनाव 2026, बंगाल राजनीतिक बवाल, ममता बनर्जी, ममता बनर्जी विवाद, राजनीतिक तनाव बंगाल
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कौन है Trump की पोती जिसने खींचा जनता का ध्यान डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट से हड़कंप, बोले-मैं हूं वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति
Next Article खुशी दुबे ने वीडियो में कहा, ‘अखिलेश यादव बहुत अच्छे हैं’, वायरल हुआ पोस्ट

फीचर

View More

छोटे कद में छिपा था फैसलों का बड़ा दम! लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफे से लेकर 1965 की जंग तक ऐसे फैसले लिए, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

नई दिल्ली: लाल बहादुर शास्त्री का सार्वजनिक जीवन सादगी, नैतिकता और दृढ़ फैसलों की मिसाल रहा। मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री…

By vineet verma 8 Min Read

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह…

6 Min Read

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने जन्मदिन पर रचा इतिहास, मुक्केबाजी में जीता GOLD मेडल, 12 साल का सूखा खत्म

भारत की दिग्गज ओलंपिक मेडलिस्ट मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। शुक्रवार, 2…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

गोली की गूंज से अमर हुए बापू और ताशकंद के अनसुलझे रहस्य वाले शास्त्री: पीएम मोदी ने राजघाट और विजय घाट पर दी महानायकों को श्रद्धांजलि!

आज यानी 2 अक्टूबर 2026 को पूरा देश एक ऐसी तारीख का गवाह है, जिसने भारतीय इतिहास की तकदीर और…

5 Min Read
Trending Newsअन्य

कॉकपिट में हमेशा 2 लोग क्यों रहते हैं? एक पायलट के बाहर जाते ही कौन संभालता है कमान, इन हादसों के बाद बदले उड़ान के नियम

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की इजरायल जा रही फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुई हाथापाई के बाद विमान की सुरक्षा व्यवस्था…

7 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

टोक्यो में 35 दिन से नहीं थमी बारिश, टूट गया 2019 का रिकॉर्ड; आखिर क्यों बरस रहा जापान? जानिए ‘रेन फैटीग’ का असर

टोक्यो: जापान की राजधानी में लगातार बारिश ने मौसम का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। 27 अगस्त से 30…

8 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?