Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: विजय हजारे में रिंकू सिंह पर दारोमदार, यूपी की प्रतिष्ठा और टी-20 वर्ल्ड कप की लय दांव पर…. पढ़िए-UP टीम का पूरा शेड्यूल…और भी बहुत कुछ…
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > विजय हजारे में रिंकू सिंह पर दारोमदार, यूपी की प्रतिष्ठा और टी-20 वर्ल्ड कप की लय दांव पर…. पढ़िए-UP टीम का पूरा शेड्यूल…और भी बहुत कुछ…
Trending Newsखेल

विजय हजारे में रिंकू सिंह पर दारोमदार, यूपी की प्रतिष्ठा और टी-20 वर्ल्ड कप की लय दांव पर…. पढ़िए-UP टीम का पूरा शेड्यूल…और भी बहुत कुछ…

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: December 22, 2025 12:45 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा घरेलू सीजन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। रणजी ट्रॉफी में यूपी क्रिकेट पटरी से उतरता हुआ नजर आ रहा है, वहीं सैयद अली मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में भी टीम एक बार फिर नाकाम साबित हुई है। ऐसे हालात में अब विजय हजारे ट्रॉफी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है।

Contents
यूपी टीम का पूरा शेड्यूलशुरुआती करियर और घरेलू क्रिकेट पर एक नजरअंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कमान स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के हाथों में होगी। आगामी टी-20 विश्व कप से पहले रिंकू सिंह के पास एक बार फिर अपनी लय हासिल करने का अहम मौका होगा।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में यूपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हालांकि इस बीच रिंकू सिंह ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से उम्मीद की किरण जरूर जगाई। उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 165 रन और तमिलनाडु के खिलाफ 176 रन की शानदार पारियां खेलकर अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की थी। इसके बावजूद यूपी टीम अब भी रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है।

अब सभी की निगाहें विजय हजारे ट्रॉफी पर टिकी हैं, जहां रिंकू सिंह नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। फरवरी में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए यह टूर्नामेंट उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था, जिससे उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे, लेकिन टी-20 विश्व कप टीम में एक बार फिर शामिल किए जाने से साफ है कि चयनकर्ताओं को उन पर भरोसा कायम है।

यूपी टीम का पूरा शेड्यूल

  • 24 दिसंबर: यूपी VS हैदराबाद
  • 26 दिसंबर: यूपी VS चंडीगढ़
  • 29 दिसंबर: यूपी VS बड़ौदा
  • 31 दिसंबर: यूपी VS असम
  • 3 जनवरी: यूपी VS जम्मू-कश्मीर
  • 6 जनवरी: यूपी VS विदर्भ
  • 8 जनवरी: यूपी VS बंगाल

शुरुआती करियर और घरेलू क्रिकेट पर एक नजर

रिंकू सिंह ने महज 16 वर्ष की उम्र में वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने पहले ही मुकाबले में उनके बल्ले से अहम रन निकले, जिसने यूपी के चयनकर्ताओं को उनकी प्रतिभा का कायल बना दिया।

2018-19 रणजी ट्रॉफी सीजन रिंकू सिंह के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इस सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 953 रन बनाकर न सिर्फ अपनी निरंतरता साबित की, बल्कि उत्तर प्रदेश की बल्लेबाजी की रीढ़ के रूप में खुद को स्थापित किया।

आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिंकू सिंह को 80 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलनी शुरू हुई।
हालांकि, 9 अप्रैल 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले ने रिंकू सिंह को क्रिकेट जगत में अलग ही मुकाम दिला दिया। आखिरी ओवर में यश दयाल की गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़कर रिंकू ने केकेआर को एक चमत्कारी जीत दिलाई और खुद को मैच का हीरो बना दिया।

इस ऐतिहासिक पारी के बाद रिंकू सिंह की अहमियत और बढ़ गई। यही वजह रही कि आईपीएल 2025 से पहले केकेआर ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

  • 18 अगस्त 2023 को रिंकू सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा।
  • डेब्यू के बाद ही रिंकू सिंह ने खुद को भारतीय टीम के भरोसेमंद फिनिशर के तौर पर स्थापित किया। सीमित ओवरों के क्रिकेट में उन्होंने 50 से अधिक की औसत और उच्च स्ट्राइक रेट के साथ लगातार उपयोगी पारियां खेलीं।
  • रिंकू सिंह ने अब तक वनडे और टी-20 इंटरनेशनल, दोनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व कर अपनी बहुआयामी उपयोगिता साबित की है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Indian cricket finisher, Rinku Singh batting average, Rinku Singh finisher role, Rinku Singh international matches, Rinku Singh Ireland debut, Rinku Singh latest news, Rinku Singh ODI career, Rinku Singh performance video, Rinku Singh strike rate, Rinku Singh T20 World Cup, Rinku Singh T20I debut, Rinku Singh T20I stats, Rinku Singh Team India, Team India finisher, रिंकू सिंह अंतरराष्ट्रीय करियर
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कोडीन कफ सिरप विवाद ने पकड़ा तूल, यूपी विधानसभा में सपा का प्रदर्शन, देखें-वीडियो
Next Article अर्णब गोस्वामी और सुधीर चौधरी विवाद देश की चिंता या एजेंडे की जंग? अर्णब गोस्वामी के आरोप और सुधीर चौधरी के पलटवार से गोदी मीडिया पर बहस तेज!

फीचर

View More

अग्निपरीक्षा ले रही मई की धूप: बांदा से लेकर दिल्ली तक हाहाकार, पर क्या आप जानते हैं भारत में कब और कहां पड़ा है गर्मी का सबसे बड़ा टॉर्चर?

नई दिल्ली/लखनऊ। मई का महीना आते ही पूरे उत्तर और मध्य भारत में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं।…

By news desk 6 Min Read

भारत में 21 करोड़ लोग “HyperTension” का शिकार! 6.75 करोड़ लोग हैं बेखबर? जानिए इस ‘साइलेंट किलर’ का पूरा इतिहास

जब हम हाई ब्लड प्रेशर का नाम सुनते हैं, तो आमतौर पर…

7 Min Read

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी…

4 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

चुनाव हारते ही बंगाल में बिखर गई TMC? ममता बनर्जी के पहले ही प्रदर्शन में पहुंचे सिर्फ 35 विधायक, अंदरूनी कलह आई सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद तृणमूल कांग्रेस TMC के लिए मुश्किलें कम होने का नाम…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

आँखों के सामने तैरेंगे मैसेज और नोटिफिकेशन्स! Google और Samsung की इस नई एडवांस्ड AI  ग्लासेज ने टेक वर्ल्ड में मचाया तहलका!

टेक इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा उलटफेर हुआ है, Meta x Ray-Ban के स्मार्ट ग्लासेस के बढ़ते दबदबे को टक्कर…

5 Min Read
Trending Newsखेल

Mohammed Shami Case: चेक बाउंस मामले में क्रिकेटर मोहम्मद शमी कोर्ट से बरी, हसीन जहां के आरोपों को अदालत ने किया खारिज; जानें पूरा फैसला

कोलकाता/नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कानून के मोर्चे पर एक बहुत बड़ी और…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

US-Iran Tension: अमेरिका को अपने ही दोस्तों से मिले 2 बड़े झटके, सऊदी-यूएई ने अमेरिकी खजाने से निकाले $15 अरब; ईरान पर हमले से पलटे ट्रंप

ईरान के साथ युद्ध की कगार पर खड़े अमेरिका को मध्य पूर्व में अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों से ही तगड़ा…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?