Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: चूहे के बिल जैसी सुरंग में घुसकर बचाई थीं 41 जिंदगियां, अब नेपाल में फंसे लोगों की बारी; 17 दिन की वो ‘जंग’ फिर याद क्यों आई?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > चूहे के बिल जैसी सुरंग में घुसकर बचाई थीं 41 जिंदगियां, अब नेपाल में फंसे लोगों की बारी; 17 दिन की वो ‘जंग’ फिर याद क्यों आई?
Trending Newsराज्य

चूहे के बिल जैसी सुरंग में घुसकर बचाई थीं 41 जिंदगियां, अब नेपाल में फंसे लोगों की बारी; 17 दिन की वो ‘जंग’ फिर याद क्यों आई?

vineet verma
Last updated: August 29, 2026 9:10 pm
vineet verma
Share
SHARE

काठमांडू: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच रसुवा जिले के त्रिशूली 3A जलविद्युत परियोजना की सुरंग में 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। नेपाली सेना लगातार बचाव अभियान चला रही है। इस मुश्किल अभियान में भारत भी मदद के लिए अपनी विशेष सुरंग बचाव टीम भेज रहा है। इस टीम में ऐसे विशेषज्ञ शामिल हैं, जिन्हें बेहद चुनौतीपूर्ण सुरंग बचाव अभियानों का अनुभव है। यही वह टीम है, जिसने 2023 में उत्तराखंड के सिलक्यारा में 17 दिन तक चली जद्दोजहद के बाद सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी।

Contents
रैट होल माइनिंग क्या है और कैसे काम करती है?त्रिशूली 3A की सुरंग में फंसे हैं 100 से ज्यादा लोगसिलक्यारा में 17 दिन तक चली थी जिंदगी बचाने की जंगनेपाल पहुंची भारत की तीसरी खेप, मेडिकल टीम भी साथ

नेपाल में आई आपदा का असर काफी व्यापक है। अब तक 616 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 320 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन की तरफ भी करीब 400 भारतीय फंसे हुए हैं, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। भारत उनकी सुरक्षित वापसी के लिए चीन के साथ लगातार संपर्क में है।

रैट होल माइनिंग क्या है और कैसे काम करती है?

रैट होल यानी चूहे के बिल जैसी बेहद संकरी सुरंग। इस तकनीक में विशेषज्ञ बहुत छोटे रास्ते से अंदर पहुंचते हैं और कुदाल, फावड़े तथा बाल्टी जैसे पारंपरिक औजारों की मदद से मिट्टी और चट्टान को धीरे-धीरे हटाते हैं। निकाले गए मलबे को छोटे रास्ते से बाहर पहुंचाया जाता है।

सिलक्यारा बचाव अभियान के दौरान भी इसी तरह हाथों से खुदाई की गई थी। सेना के इंजीनियरों और रैट होल माइनर्स ने सुरंग के आखिरी हिस्से में मलबा हटाने का काम किया था। मजदूरों को एक धातु की पाइप के भीतर भेजकर चट्टान काटते हुए रास्ता बनाया गया था। अब नेपाल में भी इसी अनुभव का इस्तेमाल किया जाना है।

त्रिशूली 3A की सुरंग में फंसे हैं 100 से ज्यादा लोग

नेपाल के रसुवा जिले में स्थित त्रिशूली 3A जलविद्युत परियोजना की सुरंग में 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की जानकारी है। बाढ़ ने इस इलाके में भारी तबाही मचाई है। हालात इतने मुश्किल हैं कि सुरंग के प्रवेश द्वार तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है।

बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना ने दो हेलीकॉप्टर भी भेजे हैं। इनका इस्तेमाल सुरंग के भीतर फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान में किया जा रहा है। बाढ़ और मलबे के कारण सुरंग के प्रवेश मार्ग की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।

सिलक्यारा में 17 दिन तक चली थी जिंदगी बचाने की जंग

भारत के पास हिमालयी इलाकों में कठिन सुरंग बचाव अभियानों का अनुभव है। 12 नवंबर 2023 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में सुरंग का एक हिस्सा करीब 200 मीटर अंदर ढह गया था। इसके बाद मलबे के बीच 41 मजदूर फंस गए थे।

मजदूरों को बाहर निकालने के लिए कई स्तरों पर बचाव अभियान चलाया गया और करीब 17 दिनों तक लगातार कोशिशें होती रहीं। आखिरकार सेना, भारतीय इंजीनियरों और रैट होल माइनर्स की मदद से सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

अब इसी अनुभव के आधार पर भारत नेपाल के बचाव अभियान में अपनी विशेषज्ञ टीम भेज रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक, भारतीय टीम मौके पर पहुंचकर हालात का आकलन करेगी और यह तय करेगी कि बचाव अभियान के लिए किन उपकरणों की जरूरत होगी।

नेपाल पहुंची भारत की तीसरी खेप, मेडिकल टीम भी साथ

भारत नेपाल में चल रहे राहत और बचाव प्रयासों में लगातार मदद पहुंचा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत से राहत सामग्री लेकर तीसरी उड़ान काठमांडू पहुंच चुकी है।

इस खेप के साथ 11 सदस्यीय चिकित्सा दल और सुरंग बचाव दल भी नेपाल पहुंचा है। भारत की ओर से भेजी गई इस तीसरी खेप में 10 टन राहत सामग्री शामिल है। भारतीय चिकित्सा दल भी काठमांडू पहुंच चुका है और अब सुरंग बचाव टीम स्थानीय स्थिति का आकलन कर आगे की कार्रवाई के लिए जरूरी तैयारियां करेगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 41 मजदूर रेस्क्यू, India Nepal Rescue Team, Nepal Flash Flood, Nepal Flood, Nepal Tunnel Rescue, Rat Hole Miners, Silkyara Tunnel Rescue, Trishuli 3A Hydropower Project, उत्तरकाशी सिलक्यारा रेस्क्यू, त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर, नेपाल टनल रेस्क्यू, नेपाल बाढ़, नेपाल में फंसे मजदूर, भारतीय सुरंग बचाव टीम, रैट होल माइनर्स
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article स्पेन के सेउटा में अचानक क्यों भड़का बवाल? प्रवासियों के टेंट में आग, 70 लोगों ने सैन्य गाड़ी पर बरसाए पत्थर
Next Article चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप, 90 साल में ऐसी बाढ़ नहीं देखी; रामघाट की दुकानें-आश्रम डूबे, सड़कों पर चलीं नावें

फीचर

View More

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें कभी-कभी बड़े सियासी संदेश देती हैं। कांग्रेस नेता…

By news desk 8 Min Read

अन्ना से पहलवानों तक… क्यों हर बड़े आंदोलन की पहली पसंद रहा जंतर-मंतर? अब बदले नियमों से उठे लोकतंत्र पर सवाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी का जंतर-मंतर सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं,…

9 Min Read

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के प्रदर्शन में मंगलवार को उस…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े विरोध…

4 Min Read
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत; दो घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?