Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: सोना-चांदी होगा सस्ता या फिर आएगी नई तेजी? अगले हफ्ते की चाल पर एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > सोना-चांदी होगा सस्ता या फिर आएगी नई तेजी? अगले हफ्ते की चाल पर एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत
Trending Newsबाजार

सोना-चांदी होगा सस्ता या फिर आएगी नई तेजी? अगले हफ्ते की चाल पर एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

vineet verma
Last updated: July 13, 2026 8:00 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और महंगाई के अहम आंकड़ों के बीच अगले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल कीमती धातुओं में गिरावट का रुख जारी रह सकता है, जबकि वैश्विक आर्थिक संकेतक और भू-राजनीतिक घटनाक्रम आगे की दिशा तय करेंगे।

Contents
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, बाजार की बढ़ी चिंतासोने-चांदी की चाल पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?पिछले सप्ताह सोना-चांदी में आई बड़ी गिरावटहर उछाल पर हुई मुनाफावसूलीइन आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, बाजार की बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रम ने एक बार फिर वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ा दी है। ईरान ने दावा किया कि उसने अपनी अनुमति के बिना गुजर रहे एक जहाज को निशाना बनाया और इसके बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की घोषणा की। जवाब में अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की, जबकि ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमलों का दावा किया।

सोने-चांदी की चाल पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?

कमोडिटी बाजार के जानकारों के मुताबिक, फिलहाल सोने और चांदी में करेक्शन का दौर जारी है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर सबसे ज्यादा अमेरिका-ईरान तनाव पर रहेगी। यदि हालात और बिगड़ते हैं तो कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है, जिससे अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प मजबूत हो सकते हैं।

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि भारत, यूरोपीय संघ और अमेरिका के महंगाई आंकड़े भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन आंकड़ों से प्रमुख केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों को लेकर आगे की रणनीति के संकेत मिल सकते हैं।

पिछले सप्ताह सोना-चांदी में आई बड़ी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव सप्ताह के दौरान 3,900 रुपये यानी 2.65 प्रतिशत टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 14,746 रुपये यानी 6.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

हर उछाल पर हुई मुनाफावसूली

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं ने सोने पर दबाव बनाए रखा। बीच-बीच में सुधार की कोशिशें जरूर हुईं, लेकिन हर तेजी पर निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतें टिक नहीं सकीं। हालांकि भारतीय रुपये में हल्की कमजोरी से घरेलू बाजार में सोने को सीमित समर्थन मिला, लेकिन वैश्विक कमजोरी का असर अधिक प्रभावी रहा।

इन आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना वायदा 12 डॉलर यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,113.7 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी 1.5 प्रतिशत फिसलकर 60.16 डॉलर प्रति औंस रह गई। अब निवेशकों की निगाह अमेरिकी खुदरा बिक्री, आवास क्षेत्र के आंकड़ों, साप्ताहिक बेरोजगारी दावों और फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा से जुड़े संकेतों पर रहेगी, जो अगले सप्ताह कीमती धातुओं की चाल तय कर सकते हैं।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Gold Investment, Gold Market News, gold news hindi, Gold Price Prediction, Gold Price Today, Gold Rate, Gold Rate Today, MCX Gold, MCX Silver, Silver Market Update, Silver Price, Silver Rate, गोल्ड प्राइस, चांदी का भाव, सिल्वर प्राइस, सोना-चांदी, सोने का भाव
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article UP PCS अधिकारी बनने के बाद कहां होती है ट्रेनिंग? कितनी मिलती है सैलरी और IAS से कितना अलग है पूरा सिस्टम
Next Article बैंकॉक के पब में भीषण आग का तांडव: टॉयलेट में मौत का जाल, 27 शव बरामद; चश्मदीदों ने बयां किया खौफनाक मंजर

फीचर

View More

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम बात हो गई है। ऑनलाइन…

By Shivani Kalani 4 Min Read

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति…

4 Min Read

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

विराट कोहली ने अचानक क्यों छोड़ा टेस्ट क्रिकेट? वसीम जाफर के बयान से फिर उठा विवाद

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का दावा है कि विराट कोहली टीम चयन से जुड़े घटनाक्रम और अपने साथ हुए…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, क्रेशर प्लांट पर 70-80 उपद्रवियों ने ईंट-पत्थरों से किया हमला

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जनपद भरतपुर से एक ऐसी खौफनाक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है,…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख, अमेरिका के जवाब से नहीं बनी बात, 7 शर्तों पर अटका समझौता

तेहरान ने साफ किया कि सभी शर्तें पूरी होने तक अमेरिका के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला जाएगा। परमाणु…

6 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप की रूस से डीजल डील ने बढ़ाया यूक्रेन से टकराव, जेलेंस्की की कुर्सी पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। रूस से डीजल आपूर्ति को लेकर अमेरिका के फैसले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद…

11 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?