दिलजीत ने बदला भारत का 'इकोनॉमिक मैप
पंजाबी सेंसेशन दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati’ इंडिया टूर सिर्फ म्यूजिक और शोर-शराबे तक लिमटेड नहीं रहा, बल्कि इस टूर ने भारतीय इकोनॉमी में एक नई जान फूंक दी है। खबरों के मुताबिक, इस टूर ने देश की अर्थव्यवस्था में कुल 943 करोड़ रुपए का योगदान दिया है।
1.2 लाख लोगों को मिला रोजगार ये टूर केवल मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि रोजगार का एक बड़ा इंजन साबित हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे इवेंट के दौरान 1,18,000 ‘मैन-डेज’ का रोजगार पैदा हुआ। इसमें सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स, स्टेज सेटअप और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के हजारों वर्कर्स को सीधा फायदा पहुँचा।
कमाई का पूरा गणित
टूर ने न केवल आर्टिस्ट बल्कि सरकार और लोकल बिजनेस की भी चांदी कर दी, टिकटों की बिक्री, स्पॉन्सरशिप और वेन्यू पर खाने-पीने से करीब 276 करोड़ रुपए की सीधी कमाई हुई। अकेले टिकट सेल से करीबन 221 करोड़ आए। फैंस ने ट्रैवल, होटल स्टे और शॉपिंग पर लगभग 553 करोड़ रुपए खर्च किए।
डिजिटल सुनामी सोशल मीडिया पर भी दिलजीत का जादू सिर चढ़कर बोला। इस टूर को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 4.5 बिलियन से ज्यादा इम्प्रेशंस मिले, जो किसी भी भारतीय सोलो आर्टिस्ट के लिए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।
इस पर क्रिटिक का कहना है की दिलजीत दोसांझ का यह टूर लाइव एंटरटेनमेंट अब भारत में एक बड़ा बिजनेस मॉडल बन चुका है, जो न केवल कल्चर बल्कि इकोनॉमी को भी ग्लोबल लेवल पर रिप्रेजेंट कर रहा है।
अगर आप भी त्योहार के सीजन में ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं,…
जब पिच पर कदमों की सरसराहट थम जाती है और फ्लडलाइट्स की छांव में एक…
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के सामने सामाजिक…
त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को महंगाई का एक और…
आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…