Trending News

Train Cancelled: त्योहारों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला! टाटानगर रूट की कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला संचालन

अगर आप भी त्योहार के सीजन में ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर और आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों और ट्रैक मेंटेनेंस के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने, कुछ के मार्ग बदलने और कुछ का संचालन बीच रास्ते तक सीमित करने का फैसला लिया है। इसका असर टाटानगर और आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और बदला हुआ रूट जरूर जांच लें।

बीच रास्ते तक चलेंगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 63594 आसनसोल-पुरुलिया मेमू (6 और 7 नवंबर तक)
  • ट्रेन नंबर 68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू (5 और 8 नवंबर तक)
  • ट्रेन नंबर 63593 पुरुलिया-आसनसोल मेमू (6 और 7 नवंबर तक)
  • ट्रेन नंबर 68056 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू (5 और 8 नवंबर तक)

ये सभी ट्रेनें अपने तय गंतव्य तक जाने के बजाय केवल आद्रा तक ही संचालित की जाएंगी।

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 68046 आसनसोल-आद्रा मेमू
  • ट्रेन नंबर 63593 पुरुलिया-आसनसोल मेमू
  • ट्रेन नंबर 63594 आसनसोल-पुरुलिया मेमू
  • ट्रेन नंबर 68045  आद्रा-आसनसोल मेमू

ये सभी ट्रेनें 8 नवंबर को पूरी तरह से रद्द रहेंगी।

इस रूट की ट्रेनों से सफर करने वाले हैं?

अगर आप इन ट्रेनों या इसी रूट की अन्य एक्सप्रेस और मेमू गाड़ियों से यात्रा करने वाले हैं, तो स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें। तकनीकी और परिचालन कारणों से रेलवे अंतिम समय में भी शेड्यूल में बदलाव कर सकता है।

बेहतर यही होगा कि आप घर से निकलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी ट्रेन रद्द तो नहीं है या उसके समय और मार्ग में कोई फेरबदल तो नहीं हुआ है। आप अपनी ट्रेन का सटीक स्टेटस भारतीय रेलवे के NTES (National Train Enquiry System) ऐप या पोर्टल पर आसानी से चेक कर सकते हैं।

Shivani Kalani

Recent Posts

B-Grade फिल्मों की शूटिंग का सच: कम बजट, छोटे होटल और इंटीमेट सीन, कैसे बनती हैं ऐसी फिल्में?

न बड़े सितारे, न महंगे सेट और न ही लंबा शूटिंग शेड्यूल छोटी टीम, सीमित…

27 minutes ago

Lucknow News: ’27 में कृष्ण आएंगे…’ अखिलेश यादव के पोस्टर से UP की सियासत गरम, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सपा का मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुद्दों की नई जमीन तैयार…

35 minutes ago

मां लक्ष्मी के भाई कहलाते हैं ये शंख! जानें दिवाली पर पूजा में शामिल करने से क्या मिलता है शुभ फल?

जब दीपावली की अर्धरात्रि में चारों तरफ दीपों की टिमटिमाती रोशनी के बीच रहस्यमयी खामोशी…

1 hour ago

जहां गूंजते थे आंदोलन के नारे, वहां अब दौड़ेंगी गाड़ियां! जंतर-मंतर पर बड़ा बदलाव

दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर अब धरना-प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र नहीं रहेगा। कई वर्षों तक देशभर…

2 hours ago

US Midterm Election: चुनाव में हार के बाद भी नहीं बदले ट्रंप के तेवर, बोले- मौका मिला तो ईरान पर फिर करूंगा हमला

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

3 hours ago