Trending News

अब PF निकालना होगा UPI जितना आसान! EPFO 3.0 के 5 बड़े बदलाव जो आपकी जिंदगी बदल देंगे

अगर आप भी PF के पैसे निकालने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने और हफ़्तों इंतज़ार करने से परेशान थे, तो आपके लिए ‘अच्छे दिन’ आ गए हैं। सरकार EPFO 3.0 के साथ PF को पुराने जमाने की फाइलों से निकाल कर आपके स्मार्टफोन में ला रही है। अब आपका रिटायरमेंट फंड किसी सुपर-ऐप की तरह काम करेगा।

यहाँ हैं वो 5 बड़े अपडेट्स जो गेम-चेंजर साबित हो सकते है:

1- PF निकलना अब ‘UPI’ जितनी आसान!
भूल जाइए लंबे फॉर्म्स, मार्च 2026 तक EPFO को बैंकिंग सिस्टम से पूरी तरह सिंक कर दिया जाएगा। एक डेडिकेटेड ऐप के जरिए आप ATM या UPI का इस्तेमाल करके इमरजेंसी में अपना पीएफ बैलेंस निकाल सकेंगे। यानी अब आपका पीएफ आपके सेकेंडरी बैंक अकाउंट की तरह काम करेगा।

2- 5 लाख तक का ‘सुपरफास्ट’ ऑटो-सेटलमेंट
सरकार ने ऑटो-मोड की लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर सीधा 5 लाख रुपये कर दी है। बीमारी हो, शादी हो या पढ़ाई—बिना किसी बाबू की परमिशन के, आपका क्लेम मात्र 3 दिन में अप्रूव होकर खाते में आ जाएगा।

3- पीएफ खुद-ब-खुद होगा ‘पोर्ट’
बार-बार नौकरी बदलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है, अब पुराने पीएफ को नए अकाउंट में भेजने के लिए किसी फॉर्म या पुरानी कंपनी की जी-हजूरी नहीं करनी होगी। नया UAN सिस्टम इसे ऑटो-पायलट मोड पर रखेगा। आप बस जॉइनिंग लेटर साइन करें, पीएफ अपने आप आ जाएगा।

4- पेंशनर्स के लिए ‘वन नेशन, वन पेंशन’ का फार्मूला

अब पेंशन किसी एक बैंक ब्रांच की मोहताज नहीं रहेगी। CPPS (सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम) के आने से देश के 70 लाख बुजुर्ग अब किसी भी शहर की किसी भी बैंक ब्रांच से अपनी पेंशन उठा सकेंगे। सरकार का कहना है की अगर आपका शहर बदल गया तो भी कोई बात नहीं, पेंशन नहीं रुकेगा।

5- घर और पढ़ाई के लिए ‘शॉर्टकट’ नियम
पुराने नियम अब नही होंगे इस्तेमाल। अब केवल 1 साल की नौकरी के बाद ही आप घर बनाने या खरीदने के लिए पीएफ से पैसे निकाल सकते हैं। यही नहीं, बच्चों की पढ़ाई के लिए पूरी सर्विस के दौरान 10 बार तक कई बार पैसा निकालने की छूट भी दे दी गई है।

EPFO 3.0 ने पीएफ को सरकारी फाइलों से निकाल कर आपकी स्मार्टफोन में डाल दिया है। सरकार का कहना है की अब पीएफ का पैसा सिर्फ बुढ़ापे का सहारा नहीं, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर आपका सबसे भरोसेमंद साथी भी है।

news desk

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

15 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

16 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

17 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

18 hours ago