Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम, बारिश-गरज के साथ येलो अलर्ट जारी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम, बारिश-गरज के साथ येलो अलर्ट जारी
Trending Newsअन्य

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम, बारिश-गरज के साथ येलो अलर्ट जारी

Afifa Malik
Last updated: March 15, 2026 11:14 am
Afifa Malik
Share
दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम
दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम
SHARE

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आज मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह लोगों की नींद खुलने से पहले ही राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश बहुत तेज नहीं थी, लेकिन इससे गर्मी का असर जरूर कम हुआ।

दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश, मौसम हुआ सुहाना

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई थी। रविवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। आसमान में काले बादल छाए रहे और कई जगह गरज-चमक भी देखने को मिली। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आज के लिए गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 से 20 मार्च तक भी गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 18 मार्च को तेज हवाओं और बारिश का एक और दौर आ सकता है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बादलों की वजह से दिन में भी मौसम ठंडा बना हुआ है।

यूपी-राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी आज मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, हल्की बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में भी आज ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 17 और 18 मार्च को दोनों राज्यों में फिर से तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलों का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आज मौसम खराब रह सकता है। इन राज्यों में गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आज तेज हवाओं, आंधी और ओलों की संभावना है। 16 मार्च को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 17 मार्च को मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन 18 और 19 मार्च को फिर मौसम बदलने के आसार हैं। उत्तराखंड में भी आज से 19 मार्च तक आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का असर रह सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 15 से 19 मार्च तक बारिश और गरज-चमक के संकेत हैं।

पंजाब-हरियाणा में भी 15 से 20 मार्च के बीच दोनों राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में भी आज कई जिलों में मौसम बदलेगा और हल्की बारिश हो सकती है। 17 मार्च के बाद मौसम का असर बढ़ेगा और 18, 19, 20 मार्च को इंदौर, देवास, रायसेन, सागर समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। बिहार में 17 मार्च के बाद कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Delhi NCR Weather, delhi rain, Delhi Weather Today, IMD Alert, IndianPressHouse, rain alert india, Tags: weather update, Thunderstorm Warning, Trending, UP Weather Alert, yellow alert
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 5 राज्यों के चुनाव का आज ऐलान, बंगाल में 4 से 8 चरणों में मतदान संभव
Next Article दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर बवाल, ‘पंडित’ विकल्प को लेकर विवाद

फीचर

View More

अगस्त में ट्रेकिंग का बना रहे हैं प्लान? बारिश के बीच इन 6 खूबसूरत ट्रेक्स पर पहुंचेंगे, तो जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे ये नजारे

नई दिल्ली: मानसून का मौसम पहाड़ों, घाटियों और जंगलों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। चारों ओर फैली…

By vineet verma 4 Min Read

Friendship Day 2026: दोस्तों के साथ यादगार बनाएं वीकेंड, दिल्ली से 500 किमी के भीतर मौजूद इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर करें ट्रिप

नई दिल्ली: फ्रेंडशिप डे 2026 को खास बनाने के लिए अगर आप…

4 Min Read

शिमला-मनाली से हो गए बोर? हिमाचल का ये छुपा हुआ स्वर्ग बना सकता है आपकी ट्रिप यादगार, दोस्तों संग जरूर करें एक्सप्लोर

नई दिल्ली: अगर इस बार छुट्टियों में शिमला और मनाली जैसी भीड़भाड़…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

शादी के 4 साल बाद बनीं मां  करिश्मा तन्ना के घर गूंजी नन्हे राजकुमार की किलकारी

टीवी से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और बिजनेसमैन वरुण…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल मंजूर, राहुल गांधी बोले- ‘माइक बंद कर सकते हैं, छात्रों की आवाज नहीं’

देश भर के लाखों परीक्षार्थियों और छात्रों से जुड़े एंटी-पेपर लीक संशोधन विधेयक को लोकसभा ने बुधवार को मंजूरी दे…

3 Min Read
Trending Newsखेल

टीम इंडिया में ‘शमी युग’ का अंत! BCCI का बड़ा फैसला, 15 युवा गेंदबाजों के भरोसे 2027 वनडे वर्ल्ड कप और WTC की तैयारी

भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की बयार बहने लगी है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए जब…

4 Min Read
Trending Newsअन्यराज्य

“25 अगस्त के बाद भारत में बैन हो जाएगा इंस्टाग्राम?”!  जानिए अफवाहों है या सच

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक ऐसी खबर ने तहलका मचा दिया है, जिसने करोड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स और…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?