Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 5 राज्यों के चुनाव का आज ऐलान, बंगाल में 4 से 8 चरणों में मतदान संभव
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > 5 राज्यों के चुनाव का आज ऐलान, बंगाल में 4 से 8 चरणों में मतदान संभव
Trending Newsसियासी

5 राज्यों के चुनाव का आज ऐलान, बंगाल में 4 से 8 चरणों में मतदान संभव

news desk
Last updated: March 15, 2026 10:25 am
news desk
Share
SHARE

भारतीय निर्वाचन आयोग असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों का ऐलान कर सकता है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी मीडिया के साथ साझा करेगा।

बताया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने हाल ही में अपनी टीम के साथ सभी पांच चुनावी राज्यों का दौरा पूरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी।

इसी आधार पर आज चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम और तारीखों का ऐलान कर सकता है।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान आयोग ने राज्यों की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

5 राज्यों में कितने चरणों में हो सकते हैं चुनाव

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल में इस बार 4 से 8 चरणों में मतदान कराए जाने की संभावना है।

आयोग ने राज्य को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं, इसलिए बहु-चरणीय मतदान की योजना पर काम किया जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के समय ही स्पष्ट होगा।

वहीं असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक से तीन चरणों में मतदान कराने पर विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ था, जबकि असम में तीन चरणों में वोटिंग कराई गई थी। वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न हुए थे।

सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील पश्चिम बंगाल

सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील माने जाने वाले पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। अब तक करीब 480 बटालियन केंद्रीय बल राज्य में भेजे जा चुके हैं, ताकि मतदान के दौरान शांति और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

चुनाव आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले और भी केंद्रीय बल बंगाल भेजे जा सकते हैं।चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा करेगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Assam Election, Assembly Election 2026, Central Forces Deployment, Election Commission, Election Commission Press Conference, Election Schedule, Gyanesh Kumar, Indian Politics, Kerala Election, Puducherry Election, Tamil Nadu Election, Voting Phases, West Bengal Election
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लखनऊ में सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार का आगाज, देशभर से 50 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Next Article दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम, बारिश-गरज के साथ येलो अलर्ट जारी

फीचर

View More

कभी इन दीवारों के पीछे कैदी काटते थे सजा, आज शाही ठाठ से ठहरते हैं मेहमान… जानिए दुनिया के इन 5 मशहूर जेल होटल के बारे में

नई दिल्ली: आमतौर पर जेल का नाम सुनते ही ऊंची दीवारें, लोहे की सलाखें और कैदियों की कोठरियों की तस्वीर…

By vineet verma 6 Min Read

31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? आखिर क्यों डरावने कपड़े पहनते हैं लोग, 2000 साल पुरानी है इसकी कहानी

नई दिल्ली: हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया के कई देशों में…

6 Min Read

पृथ्वी पर सबसे ज्यादा उम्र तक जिंदा रहता है कौन-सा जीव? 15 हजार साल तक नहीं आती मौत

नई दिल्ली: पृथ्वी पर इंसानों की औसत उम्र भले ही कुछ दशकों…

7 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

IND vs NZ: टीम इंडिया के गेंदबाजों की खुली पोल, 192 रन भी नहीं बचा पाया भारत, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी टी20

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए निराशाजनक…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार को खुला अल्टीमेटम, बोले- CEC पद से हटेंगे और जेल जाएंगे, 2024 का चुनाव था गैरकानूनी

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मोदी सरकार को घेरा, दावा- लोकसभा…

7 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्यसियासी

रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- बीजेपी की विदाई तय, 2027 में यूपी देगा जवाब

INDIA गठबंधन की महारैली में वोट चोरी और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का हमला, मल्लिकार्जुन खरगे ने ज्ञानेश कुमार…

7 Min Read
Trending Newsसियासी

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर छिड़ी बहस, मौलाना ने इस्लामी नियमों का दिया हवाला

उमर अब्दुल्ला की शादी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान, बोले- इस्लाम की नजर में निकाह जायज नहीं लखनऊ/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?