खेल

उत्तर प्रदेश की सौम्या श्रीवास्तव भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम में

लखनऊ। चीन के जिनझोंग में 24 जून से 4 जुलाई, 2026 तक होने वाली 25वीं आईएचएफ महिला जूनियर (अंडर-20) विश्व हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम सोमवार को नई दिल्ली से रवाना हो गई। यह पहला अवसर है कि कि जब भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। इस चैंपियनशिप के लिए चयनित टीम में उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सौम्या श्रीवास्तव को भी जगह मिली है।

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) के महासचिव डा. तेजराज सिंह ने बताया कि टीम का विदाई समारोह सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। समारोह में एचएआई के महासचिव डा. तेजराज सिंह, कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय और दिल्ली हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव जसबीर सिंह बिस्ला ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। भारतीय टीम के मुख्य कोच सचिन चौधरी होंगे।

एचएआई की अध्यक्ष श्रीमती अलका दास ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम का विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करना देश के लिए गर्व का क्षण है। यह खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों की प्रतिबद्धता, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

एचएआई कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि कि अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल सर्किट पर भारत के प्रदर्शन में लगातार निखार आ रहा है। मुझे विश्वास है कि इस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ने में सफल होंगी।

उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय टीम को कोई सरकारी वित्तीय सहायता नहीं प्राप्त हुई है। हालांकि पहली बार विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचने वाली टीम की भागीदारी तय करने के लिए हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) खिलाड़ियों और अधिकारियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। फिर भी कुछ आकस्मिक खर्च खिलाड़ियों और अधिकारियों को स्वयं वहन करने पड़ेंगे।

इस टीम में चयनित उत्तर प्रदेश की सौम्या श्रीवास्तव पिछले साल थाईलैंड में हुई आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम की सदस्य रह चुकी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण व कांस्य पदक भी जीते हैं। सौम्या श्रीवास्तव वर्तमान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मोहम्मद तौहीद (राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

भारतीय टीम में उनके चयन पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय व कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए इसे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

सुजाता (दिल्ली), सौम्या श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश), प्रदन्या बालासो माने (महाराष्ट्र), अमृता (हरियाणा), स्वाति (बिहार), शिवानी देवी, मुस्कान, नेहा चौहान, कनिष्का, ऋद्धिमा, गरिमा (सभी हिमाचल प्रदेश), लविशा गहलावत (चंडीगढ़)।

news desk

Recent Posts

‘ब्वॉयफ्रेंड रखो, शादी जरूरी नहीं!’ 70 की उम्र में मौसमी चटर्जी ने बेटी को दी ऐसी सलाह, अपनी शादी का किस्सा भी किया शेयर

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने बेहद कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा और…

3 minutes ago

तेहरान के आसमान में फिर दिखी रहस्यमयी रोशनी, एलियन से लेकर सीक्रेट ड्रोन तक की चर्चा; 50 साल पुराना UFO कनेक्शन जानकर चौंक जाएंगे

तेहरान: ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में दिखाई दी एक चमकती और रहस्यमयी वस्तु…

5 minutes ago

गणपति विसर्जन के रास्ते पर क्यों मचा बवाल? महिलाओं ने रोका रिक्शा, फिर बरसने लगे पत्थर; जलगांव में 8 घायल, 14 पर केस

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रावेर में गणपति विसर्जन के दौरान रास्ता रोकने को…

7 minutes ago

यूपी राज्यसभा चुनाव में बसपा के सामने बड़ा संकट, रामजी गौतम का कार्यकाल खत्म होते ही खाली हो सकती है जगह

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाला चुनाव सिर्फ बीजेपी और…

30 minutes ago

दिल्ली से जमुई तक नाबालिगों से अपराध, कहीं गैंगरेप तो कहीं सड़क पर बदसलूकी

देश के अलग-अलग हिस्सों से नाबालिगों के साथ अपराध की सामने आई घटनाओं ने सार्वजनिक…

1 hour ago