Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: उत्तर प्रदेश की सौम्या श्रीवास्तव भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > उत्तर प्रदेश की सौम्या श्रीवास्तव भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम में
खेल

उत्तर प्रदेश की सौम्या श्रीवास्तव भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम में

news desk
Last updated: June 23, 2026 5:14 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। चीन के जिनझोंग में 24 जून से 4 जुलाई, 2026 तक होने वाली 25वीं आईएचएफ महिला जूनियर (अंडर-20) विश्व हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम सोमवार को नई दिल्ली से रवाना हो गई। यह पहला अवसर है कि कि जब भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। इस चैंपियनशिप के लिए चयनित टीम में उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सौम्या श्रीवास्तव को भी जगह मिली है।

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) के महासचिव डा. तेजराज सिंह ने बताया कि टीम का विदाई समारोह सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। समारोह में एचएआई के महासचिव डा. तेजराज सिंह, कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय और दिल्ली हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव जसबीर सिंह बिस्ला ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। भारतीय टीम के मुख्य कोच सचिन चौधरी होंगे।

एचएआई की अध्यक्ष श्रीमती अलका दास ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम का विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करना देश के लिए गर्व का क्षण है। यह खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों की प्रतिबद्धता, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

एचएआई कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि कि अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल सर्किट पर भारत के प्रदर्शन में लगातार निखार आ रहा है। मुझे विश्वास है कि इस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ने में सफल होंगी।

उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय टीम को कोई सरकारी वित्तीय सहायता नहीं प्राप्त हुई है। हालांकि पहली बार विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचने वाली टीम की भागीदारी तय करने के लिए हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) खिलाड़ियों और अधिकारियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। फिर भी कुछ आकस्मिक खर्च खिलाड़ियों और अधिकारियों को स्वयं वहन करने पड़ेंगे।

इस टीम में चयनित उत्तर प्रदेश की सौम्या श्रीवास्तव पिछले साल थाईलैंड में हुई आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम की सदस्य रह चुकी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण व कांस्य पदक भी जीते हैं। सौम्या श्रीवास्तव वर्तमान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मोहम्मद तौहीद (राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

भारतीय टीम में उनके चयन पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय व कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए इसे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:–

सुजाता (दिल्ली), सौम्या श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश), प्रदन्या बालासो माने (महाराष्ट्र), अमृता (हरियाणा), स्वाति (बिहार), शिवानी देवी, मुस्कान, नेहा चौहान, कनिष्का, ऋद्धिमा, गरिमा (सभी हिमाचल प्रदेश), लविशा गहलावत (चंडीगढ़)।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे छात्र,देखें वीडियो
Next Article Next UK PM: टेलीफोन इंजीनियर का बेटा बनेगा ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री! जानें एंडी बर्नहम के पीएम बनने की वो ‘एक शर्त’

फीचर

View More

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

By news desk 6 Min Read

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का…

4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधु पहला सेट जीतकर भी क्वार्टर-फाइनल मुकाबला हारीं; जापान ने भारत पर बनाई 1-0 की बढ़त

हांगझोउ। एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में भारत को झटका लगा है। भारत की…

2 Min Read
Trending Newsखेल

यूपी टी20 लीग के बाद अब ताजनगरी की नजरें IPL पर: क्या आगरा में सजेगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट मंडी?

आगरा। यूपी टी20 लीग की ऑक्शन की भव्य और सफल मेजबानी करने के बाद अब ताजनगरी आगरा ने एक नया…

3 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: शूटिंग में भारत का जलवा, हिमांशु ने जीता सिल्वर तो रुद्रांक्ष को ब्रॉन्ज; MMA में भी पदक पक्का

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए दूसरा दिन पदकों की बारिश लेकर आया…

5 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: शेफाली वर्मा के तूफान और गेंदबाजों के गदर से उड़ी बांग्लादेशी टीम, भारत ने फाइनल में जगह बना रचा इतिहास

जापान (नागोया/निशिन) । एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने स्वर्णिम अभियान को जारी रखते हुए फाइनल…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?