PV Sindhu Lost Asin Games 2026 Quarter Final Source : एक्स
हांगझोउ। एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में भारत को झटका लगा है। भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु पहला मैच हार गई हैं। दुनिया की नंबर-3 जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची ने कड़े मुकाबले में सिंधु को 2-1 से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारत क्वार्टर-फाइनल टाई में जापान से 0-1 से पिछड़ गया है।
पीवी सिंधु ने मैच की शुरुआत बेहद आक्रामक और रणनीतिक तरीके से की, लेकिन यामागुची ने अपनी विश्व स्तरीय फिटनेस का परिचय देते हुए वापसी की।
पहले टाई में हार के बाद भारतीय टीम की उम्मीदें अब युवा शटलर उन्नति हुड्डा पर टिकी हैं। दूसरे मैच में उन्नति का सामना विश्व की नंबर-7 जापानी खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से होगा। अगर उन्नति यह मुकाबला जीतने में सफल रहती हैं, तो भारत टाई में 1-1 की बराबरी हासिल कर लेगा।
पटना/जमुई। बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ कथित…
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक…
वाशिंगटन डीसी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा व्हाइट हाउस कवरेज से रोके जाने के बाद…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने…
नई दिल्ली दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के…
ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता…