Latest News

‘ब्वॉयफ्रेंड रखो, शादी जरूरी नहीं!’ 70 की उम्र में मौसमी चटर्जी ने बेटी को दी ऐसी सलाह, अपनी शादी का किस्सा भी किया शेयर

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने बेहद कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा और देखते ही देखते बंगाली के साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बना ली। किशोरावस्था में 1967 की बंगाली फिल्म ‘बालिका वधू’ से करियर शुरू करने वाली मौसमी ने कम उम्र में ही शादी भी कर ली थी। अब 70 साल की उम्र में वह अपनी बेटी मेघा मुखर्जी को शादी के मामले में जल्दबाजी न करने और अपनी जिंदगी के फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह देती हैं।

जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में मौसमी ने अपनी बेटियों, आज की युवा पीढ़ी और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बेटी का बॉयफ्रेंड हो सकता है, लेकिन उससे शादी करना जरूरी नहीं है। अभिनेत्री ने युवा महिलाओं को सतर्क रहने और अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने की सलाह भी दी।

‘ब्वॉयफ्रेंड हो सकता है, लेकिन शादी जरूरी नहीं’

मौसमी ने अपनी बेटी मेघा मुखर्जी को सलाह देते हुए कहा, “तुम्हारा ब्वॉयफ्रेंड हो सकता है, लेकिन उस व्यक्ति से शादी करना जरूरी नहीं है।”

उन्होंने आज की लड़कियों को थोड़ा स्वार्थी और सतर्क रहने की सलाह दी। मौसमी ने भगवद्गीता का जिक्र करते हुए कहा, “परिवर्तन ही संसार का नियम है।”

अभिनेत्री का कहना है कि समय बदल चुका है और समाज भी पुराने दौर की तुलना में आगे आया है। उनके मुताबिक, बेटियों को अक्सर ससुराल संभालने की सीख दी जाती है, लेकिन बेटों को घर के काम सिखाने पर उतना जोर नहीं दिया जाता।

‘आज की युवा पीढ़ी तनाव में है’

मौसमी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तनाव में है और अपनी जिंदगी का आनंद नहीं ले पा रही है। उन्होंने युवाओं को खुद को साबित करने के लिए कुछ न कुछ करने की सलाह दी।

70 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि व्यक्ति को वही करना चाहिए जो उसे पसंद है, लेकिन किसी भी चीज की अति से बचना जरूरी है। अगर कोई गलती हो जाए तो उसे दोहराना नहीं चाहिए और अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए।

बीमारी से जूझ रही बुआ की आखिरी इच्छा ने कराई शादी

मौसमी चटर्जी ने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया था। ‘बालिका वधू’ की सफलता के बाद उनके लिए कई शादी के रिश्ते आने लगे थे। इसी दौरान उनकी बीमार बुआ की आखिरी इच्छा के चलते उनकी शादी अचानक तय हो गई।

भवानीपुर में रहने वाली उनकी बुआ कैंसर की अंतिम अवस्था में थीं। उन्होंने मौसमी के ससुर और मशहूर गायक-संगीतकार हेमंत कुमार का हाथ पकड़कर पूछा था कि क्या वह मौसमी की शादी देख पाएंगी। हेमंत कुमार के हां कहने के बाद महज एक महीने के भीतर मौसमी की शादी उनके बेटे जयंत मुखर्जी से हो गई।

1970 के दशक में मौसमी ने बनाई खास पहचान

मौसमी चटर्जी ने 1970 के दशक में हिंदी सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई। इस दौरान उन्होंने ‘अनुराग’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘बेनाम’, ‘स्वर्ग नरक’, ‘मंजिल’, ‘अंगूर’ और ‘स्वयंवर’ जैसी फिल्मों में काम किया।

अपने करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, जितेंद्र, विनोद खन्ना और संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की। बंगाली और हिंदी सिनेमा में उनका लंबा करियर उन्हें अपने दौर की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल करता है।

vineet verma

Recent Posts

दिल्ली में मासूम से दरिंदगी: 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत केस दर्ज

राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक सामने आ रही जघन्य वारदातों ने महिला सुरक्षा…

13 minutes ago

UP MLC Election 2026: यूपी में फिर सियासी हलचल! विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव का बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को वोटिंग

लखनऊ / नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी तेज…

55 minutes ago

न मां का DNA बदला, न पिता का मिला-जुला जेनेटिक कोड… फिर भी पैदा हुए हूबहू क्लोन! ब्राजील के इस पौधे ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

नई दिल्ली: कुदरत के नियमों के मुताबिक सेक्सुअल रिप्रोडक्शन में माता और पिता दोनों का…

56 minutes ago

गणपति विसर्जन के रास्ते पर क्यों मचा बवाल? महिलाओं ने रोका रिक्शा, फिर बरसने लगे पत्थर; जलगांव में 8 घायल, 14 पर केस

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रावेर में गणपति विसर्जन के दौरान रास्ता रोकने को…

1 hour ago