Trending News

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए 5 अहम नियम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं, वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सतत निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कुछ आवश्यक नियम भी लागू किए गए हैं, जिनकी जानकारी परीक्षार्थियों के लिए बेहद जरूरी है।

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए 5 अहम नियम

  1. एडमिट कार्ड अनिवार्य
    परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लाना जरूरी है। यदि किसी कारणवश यह खो जाता है, तो केंद्र व्यवस्थापक रिकॉर्ड से मिलान करने के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकते हैं।
  2. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित
    मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त मना है।
  3. छात्राओं की जांच महिला स्टाफ ही करेगी
    छात्राओं की तलाशी या जांच केवल महिला स्टाफ द्वारा ही की जाएगी। पुरुष स्टाफ को किसी भी परिस्थिति में छात्राओं की जांच करने की अनुमति नहीं है।
  4. देरी से पहुंचने पर नहीं मिलेगी एंट्री
    परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद आने वाले विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए समय से पहले केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
  5. अपनी सीट की जांच जरूर करें
    सीट पर बैठने से पहले आसपास अच्छी तरह देख लें कि कहीं कोई कागज का टुकड़ा या लिखी हुई सामग्री तो नहीं है। ऐसा पाए जाने पर आपको अनुचित साधन के आरोप में बाहर किया जा सकता है।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

राज्यपाल ने UP में रोइंग की प्रगति को सराहा, ‘अस्मिता’ पहल और मिशन एशियन गेम्स पर हुई अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार…

2 hours ago

US-Iran War: अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर छिड़ा ‘दावों का दंगल’, ट्रंप ने कहा-मिशन सफल; ईरान का दावा- मार गिराए 3 विमान

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के…

3 hours ago

मेरठ: बेटी का तलाक होने पर रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, पेश की समाज के लिए मिसाल

मेरठ: आमतौर पर समाज में बेटियों की विदाई आंसुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ होती है,…

4 hours ago

कौन हैं रिनी संपथ? मेयर बनने की रेस में आगे, जीत के लिए बनाया खास प्लान

वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के मेयर चुनाव में इस बार…

5 hours ago

Q4 Update: HDFC Bank की अग्रिम राशि 12% बढ़ी, लेकिन जमा ग्रोथ 15.5% ने सबको चौंकाया, जानिये मार्केट रिएक्शन क्या होगा?

मुंबई:भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने मार्च 2026 तिमाही (वित्त…

6 hours ago