लखनऊ । उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे इस दल ने प्रदेश में रोइंग (नौकायन) की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से राज्यपाल को अवगत कराया।
शनिवार को हुई इस मुलाकात के दौरान सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि गोरखपुर के रामगढ़ताल में ’20वें एशियन गेम्स’ के लिए भारतीय महिला रोइंग टीम का 51 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में चयनित महिला खिलाड़ियों को एनआईएस कोच राजेश कुमार यादव (स्वर्ण पदक विजेता, एशियन रोइंग चैंपियनशिप) द्वारा कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजना के अंतर्गत “अस्मिता” (अचीविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन थ्रू एक्शन) पहल पर तेजी से कार्य कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस खेल से जोड़कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने इस पहल की प्रशंसा की और उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रयासों को प्रदेश के खेल जगत के लिए एक सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की ओर से माननीय राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में सचिव सुधीर शर्मा के साथ फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान, तकनीकी सचिव सर्व मित्र भट्ट, संयुक्त सचिव संदीप अरोड़ा, कंप्टीशन कमीशन के चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, लीगल कमेटी के चेयरमैन राकेश शुक्ला, आईटी सलाहकार आलोक सोती व देवेन्द्र शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नई दिल्ली: यूरोप के कई देशों में आर्थिक दबाव, बढ़ती जीवन-यापन लागत और सरकारी नीतियों…
नई दिल्ली: भारत में अपराध करने के बाद कुछ आरोपी नेपाल की ओर भागने की…
नई दिल्ली: सुबह आंख खुलते ही मोबाइल चेक करना, खाना खाते वक्त वीडियो देखना और…
नई दिल्ली: शरद पूर्णिमा की चांदनी को लेकर भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई मान्यताएं…
नई दिल्ली: जियो के आईपीओ की चर्चा के बीच शेयर बाजार में निवेश करने वाले…
नई दिल्ली: समुद्र में उठने वाला चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है, लेकिन उसका नाम…