वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के मेयर चुनाव में इस बार एक भारतीय चेहरा इतिहास रचने की दहलीज पर है।
तमिलनाडु में जन्मी 31 वर्षीय रिनी संपत (Rini Sampath) ने डेमोक्रेटिक प्राइमरी के बैलेट पेपर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। वह इस प्रतिष्ठित पद के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाली पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बन गई हैं।
रिनी संपत का चुनाव प्रचार किसी बड़े राजनीतिक वादे पर नहीं, बल्कि शहर की बुनियादी समस्याओं पर टिका है। उन्होंने ‘Fix the Basics’ को अपना चुनावी नारा बनाया है।
“मैं कोई पेशेवर राजनेता नहीं हूं और न ही किसी खास हित समूह (Interest Groups) की कर्जदार हूं। अब समय आ गया है कि कोई बाहरी व्यक्ति आए और हमारे शहर की बुनियादी सेवाओं को ठीक करने पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करे।”
— रिनी संपत, मेयर उम्मीदवार
रिनी संपत का अभियान ‘लोगों की ताकत’ (People’s Power) पर आधारित है। उनका मानना है कि यदि उनके पास हर वोटर तक पहुँचने के संसाधन हों, तो वे डीसी के इतिहास की सबसे चौंकाने वाली जीत दर्ज कर सकती हैं। भारतीय समुदाय के लिए यह गर्व का विषय है कि एक भारतीय महिला अमेरिका की सत्ता के केंद्र में नेतृत्व की दावेदारी पेश कर रही है।
क्या आने वाले सालों में स्मार्टफोन हमारी जेब से निकलकर सीधे हमारी आंखों के सामने…
कोटा । नीट (NEET) पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षाओं में धांधली और देश की दोषपूर्ण शिक्षा…
आज के समय में जहां ज्यादातर युवा अपनी पढ़ाई पूरी करने और नौकरी तलाशने में…
मेरठ में एक मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके…
झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक तपिश…