Trending News

Salim Khan Health Update: अस्पताल में भर्ती सलीम खान से मिलने पहुंचे कई सितारे,कैसी है तबीयत? अपडेट का इंतज़ार

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने राइटर और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलमान खान का पूरा परिवार इस समय अस्पताल में मौजूद है और इस मुश्किल घड़ी में सभी एक-दूसरे का सहारा बने हुए हैं। अभिनेता के प्रशंसक उनकी सलामती और परिवार की मजबूती के लिए दुआएं कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो और तस्वीरों ने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है। सबसे पहले अपने पिता के पास पहुंचने वालों में सलमान खान ही शामिल थे। उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री भी अस्पताल में हालचाल लेने पहुंचे।

90 वर्षीय दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की तबीयत कल काफी नाजुक बताई जा रही थी। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरें साझा कर जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अस्पताल के बाहर से कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें सलमान खान को बाहर निकलते हुए देखा गया। अन्य करीबी और फिल्मी हस्तियां भी अस्पताल पहुंचती नजर आईं।

फिलहाल परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है, जबकि फैंस लगातार दुआओं और शुभकामनाओं के जरिए अपना समर्थन जता रहे हैं।सलमान खान के पिता सलीम खान, जो 90 साल के हैं, की तबीयत अचानक बिगड़ी है।

फिलहाल उनकी सेहत के बारे में खान परिवार की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। अस्पताल के बाहर सलमान खान ने भी मीडिया से कोई बयान नहीं दिया। इस समय यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी हालत अचानक बिगड़ने का कारण क्या है या यह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हुआ है।

दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की सेहत को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा की गई है। मशहूर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर ने बयान जारी कर बताया कि सलीम खान को सुबह 8:30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी देखरेख डॉ. पारकर की निगरानी में की जा रही है।

परिवार के चिकित्सक डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद तुरंत इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन विस्तृत जानकारी 18 फरवरी सुबह 11 बजे रिश्तेदारों की सहमति और मरीज की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए प्रेस बुलेटिन के जरिए दी जाएगी।

सलीम खान की जोड़ी गीतकार जावेद अख्तर के साथ हिंदी सिनेमा में बेहद मशहूर रही है। ‘सलीम-जावेद’ की इस जोड़ी ने शोले, हाथी मेरे साथी, जंजीर और मिस्टर इंडिया जैसी यादगार फिल्मों की पटकथा लिखी। उन्होंने 24 नवंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।

news desk

Recent Posts

‘Toxic’ देखकर किसी ने कहा ‘Pure Madness’, तो किसी ने बताया ‘3 घंटे की Torture’! आखिर कैसी है Yash की फिल्म?

4 साल के लंबे इंतजार के बाद आज यानी 26 अगस्त को यश की पॉपुलर…

35 minutes ago

TMC के 20 बागी सांसदों पर संकट? सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद लोकसभा सचिवालय ने भी मांगा जवाब

TMC के 20 बागी सांसदों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के…

1 hour ago

नेपाल में भारी बारिश से बिहार पर बाढ़ का खतरा, कई नदियां उफान पर; 105 भारतीयों के लापता होने की खबर

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश और बाढ़ के बाद बिहार में भी बाढ़…

1 hour ago

यूपीआई के 10 साल पूरे, डिजिटल भुगतान में 86.8% हिस्सेदारी; रोज हो रहे 66 करोड़ से ज्यादा लेनदेन

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था में एक दशक पूरा कर चुके यूपीआई ने…

2 hours ago

कुकू कोहली से पहली मुलाकात में अरुणा ईरानी को थी नफरत, फिर हुआ प्यार; गुपचुप शादी और ‘घर तोड़ने वाली’ का आरोप

मुंबई: फिल्ममेकर कुकू कोहली और अभिनेत्री अरुणा ईरानी का रिश्ता लंबे समय तक सुर्खियों में…

2 hours ago

महाराष्ट्र के आदिवासी हॉस्टल में 30 साल की उम्र सीमा खत्म, राहुल गांधी के पत्र के बाद सरकार का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र के आदिवासी हॉस्टल में दाखिले और रहने को लेकर लागू 30 साल की उम्र…

2 hours ago