Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: असुरक्षित यौन संबंध या गंदा पानी? हरियाणा के छायंसा गांव में 12 मौतों के बाद जांच तेज, ग्रामीणों में डर
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > असुरक्षित यौन संबंध या गंदा पानी? हरियाणा के छायंसा गांव में 12 मौतों के बाद जांच तेज, ग्रामीणों में डर
Trending Newsराज्य

असुरक्षित यौन संबंध या गंदा पानी? हरियाणा के छायंसा गांव में 12 मौतों के बाद जांच तेज, ग्रामीणों में डर

news desk
Last updated: February 16, 2026 6:28 pm
news desk
Share
SHARE

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के छायंसा गांव में पिछले 15 दिनों में 12 लोगों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में कैंप लगाकर जांच और उपचार में जुटी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीकाकरण किया जा रहा है और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मौतों की कड़ी को रोका जा सके।

नोडल अधिकारी बासुदेव और पीएचसी कैंप प्रभारी देवेंद्र जाखड़ ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि पूरे गांव के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

अब तक करीब 600 लोगों की जांच की गई है, जिसमें 29 लोगों में हेपेटाइटिस-सी और तीन लोगों में हेपेटाइटिस-बी संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार ये संक्रमण आमतौर पर संक्रमित खून या असुरक्षित यौन संबंध के कारण फैलते हैं।

हालांकि, गांव के कुछ लोगों का दावा है कि मौतों की वजह दूषित पानी हो सकता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांव में पानी की गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से शिकायतें हैं।

फिलहाल प्रशासन ने पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।उधर, गांव के कई लोग इन मौतों के पीछे दूषित पानी को वजह मान रहे हैं।

ग्रामीण हकीमुद्दीन ने बताया कि 24 वर्षीय दिलशाद की 11 फरवरी को मौत हो गई। उनके अनुसार, दिलशाद को दो दिन पहले बुखार आया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 48 घंटे के भीतर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हकीमुद्दीन का कहना है कि गांव के चारों ओर पानी भरा रहता है। पीने का पानी टैंकरों से आता है, जिसे लोग घरों में जमा कर महीनों तक इस्तेमाल करते हैं। उन्हें आशंका है कि लंबे समय तक स्टोर किया गया पानी ही बीमारी फैलने की वजह हो सकता है।

आरिफ ने बताया कि उनकी पत्नी को भी हेपेटाइटिस हुआ था, हालांकि अब वह स्वस्थ हो चुकी हैं। उनका कहना है कि गांव से होकर एक नहर गुजरती है और दूषित पानी खेतों में इस्तेमाल होता है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका है।

बीमारी के बाद गांव में डर का माहौल है। अली शेर ने बताया कि जांच में उनमें हेपेटाइटिस-सी की पुष्टि हुई है, जबकि उनकी पत्नी पीलिया से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी कैसे हुई, यह डॉक्टर ही बता सकते हैं।

“ऐसा नहीं है कि हमने कोई गलत काम किया हो। पहले गुटखा खाते थे, लेकिन अब पानी की समस्या को देखते हुए आरओ और बोतलबंद पानी पी रहे हैं। फिर भी बेचैनी और सिर भारी रहने की शिकायत है,” उन्होंने कहा। उनके मुताबिक, गांव में अब तक 20 से 22 लोगों की मौत हो चुकी है और लोगों में भय का माहौल है।

इसी तरह 14 वर्षीय शारिक की 27 जनवरी को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उसे पहले बुखार और उल्टी की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। शारिक की मां आसुदी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उनका बेटा अस्पताल ले जाया गया, तब उसकी हालत इतनी गंभीर नहीं थी, लेकिन उचित उपचार और सुविधाओं के अभाव में उसकी जान चली गई।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Haryana Health Alert, Hepatitis C Case, Palwal News, असुरक्षित यौन संबंध, गांव में बीमारी, ग्राउंड रिपोर्ट हरियाणा, ग्रामीणों में डर, छायंसा गांव, छायंसा मौत मामला, छायंसा लेटेस्ट न्यूज, दूषित पानी, पलवल, पलवल स्वास्थ्य टीम, पानी से फैलने वाली बीमारी, स्वास्थ्य विभाग जांच, हरियाणा समाचार, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article असम कांग्रेस राजनीतिक ड्रामा असम कांग्रेस में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल गांधी की कॉल और बदला फैसला ? इस्तीफा देने के बाद अब पलटे भूपेन बोरा
Next Article जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता: रोमांचक जीत के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम चैंपियन

फीचर

View More

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी ऐतिहासिक स्मृतियों को आज भी…

By vineet verma 3 Min Read

छोटे कद में छिपा था फैसलों का बड़ा दम! लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफे से लेकर 1965 की जंग तक ऐसे फैसले लिए, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

नई दिल्ली: लाल बहादुर शास्त्री का सार्वजनिक जीवन सादगी, नैतिकता और दृढ़…

8 Min Read

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों पर क्या भरोसा!’ दिल्ली की सड़कों से सोशल मीडिया तक छाया ये नारा, आखिर क्या संदेश दे रहीं छात्राएं?

नई दिल्ली: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली में चल रहे छात्राओं के प्रदर्शन के बीच एक चुटीला नारा सोशल…

5 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां वह एक निजी कार्यक्रम में…

2 Min Read
Trending Newsबाजार

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर कानों…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर और आसपास…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?