Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: कुलदीप सेंगर की जमानत पर उन्नाव रेप पीड़िता का दर्द, बोली-‘फैसले पर यकीन नहीं हुआ’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कुलदीप सेंगर की जमानत पर उन्नाव रेप पीड़िता का दर्द, बोली-‘फैसले पर यकीन नहीं हुआ’
Trending Newsक्राइम

कुलदीप सेंगर की जमानत पर उन्नाव रेप पीड़िता का दर्द, बोली-‘फैसले पर यकीन नहीं हुआ’

news desk
Last updated: December 24, 2025 12:56 pm
news desk
Share
SHARE

साल 2017 के जून महीने में 17 वर्षीय एक किशोरी ने आरोप लगाया कि एक प्रभावशाली नेता ने उसे घर बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोप सामने आने के बाद मामला लगातार गंभीर होता चला गया। पीड़िता के परिवार का आरोप था कि आरोपी की राजनीतिक पहुंच के चलते न केवल मामले को दबाने की कोशिश की गई, बल्कि पीड़िता के पिता को भी उल्टे जेल भेज दिया गया।

आठ अप्रैल 2018 को किशोरी ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। उसी दिन रात में पीड़िता के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया।

इस प्रकरण में तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर अपनी राजनीतिक पहुंच का दुरुपयोग कर जांच को प्रभावित करने के आरोप लगे। पीड़िता के परिवार पर दुखों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। बाद में एक सड़क हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की भी मौत हो गई। चाची इस मामले में अहम गवाह थीं, जिससे इस हादसे को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हुए।

अब, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। जमानत के विरोध में पीड़िता मंगलवार रात दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना देने पहुंची, लेकिन उस समय उसके साथ कोई परिजन मौजूद नहीं था। पुलिस ने उसे धरना स्थल से हटा दिया, जिसके बाद यह मामला फिर से लोगों के ध्यान में आ गया।

उन्नाव रेप मामले की पीड़िता ने कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने के बाद मीडिया से बातचीत की। पीड़िता ने कहा कि ”जब दिल्ली हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया, तो उसे इस पर विश्वास नहीं हुआ। उसके मुताबिक, इस फैसले के बाद वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई और उसके मन में आत्महत्या जैसे विचार तक आए। पीड़िता ने बताया कि जमानत के बाद से उसके पूरे परिवार में डर और असुरक्षा का माहौल है”।

सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगा पीड़िता का परिवार

पीड़िता ने स्पष्ट किया कि वह हाई कोर्ट के इस फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। उसने कहा कि फिलहाल एक सप्ताह के लिए सुप्रीम कोर्ट बंद है, लेकिन अदालत खुलते ही उनका परिवार उच्चतम न्यायालय का रुख करेगा। पीड़िता ने भरोसा जताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा।

मां ने जताया डर, की न्याय की गुहार

इस मामले में जब पीड़िता की मां से बात की गई, तो उनका दर्द साफ झलकता नजर आया। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर की सजा पर रोक लगने और जमानत मिलने के बाद से पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है। भावुक होते हुए उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ की गुहार लगाई।

इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को कुछ शर्तों के साथ जमानत प्रदान की है। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की डिवीजन बेंच ने आदेश सुनाते हुए कहा कि सजा को फिलहाल निलंबित किया जा रहा है।

कोर्ट के 53 पन्नों के विस्तृत आदेश में जमानत दिए जाने के आधार को स्पष्ट किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रथम दृष्टया सेंगर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत एग्रेवेटेड पेनेट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट का अपराध स्थापित नहीं किया गया था। इसी आधार पर हाई कोर्ट ने सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत देने का फैसला किया।

कुल मिलाकर इस मामले में भले ही कुलदीप सेंगर को राहत मिल गई लेकिन पीडि़त परिवार का जख्म अब भी ताजा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Delhi High Court bail, Indian judiciary news, justice for rape victim, Kuldeep Sengar bail, POCSO Act, political rape case, rape victim statement, Supreme Court appeal, Unnao rape case, victim family fear
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Avengers Doomsday Teaser Avengers Doomsday Teaser: डॉ. डूम की एंट्री ने हिला दी मार्वल की दुनिया! हर फ्रेम में है रोमांच!
Next Article वैभव सूर्यवंशी, साकिबुल गनी और आयुष लोहारुका के प्रदर्शन से बिहार का 574/6, विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड

फीचर

View More

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी अनंत यात्रा का केवल एक 'अल्पविराम'? नासा (NASA)…

By news desk 4 Min Read

“नशा मुक्त” का वादा… लेकिन सच क्या है पंजाब का?

पंजाब, जिसे कभी देश का “अन्नदाता” कहा जाता था, आज ड्रग्स, अपराध…

3 Min Read

त्रिशूल की गर्जना से पोखरण की शक्ति तक “11” का क्या है कनेक्शन: National Technology Day जब भारत ने दुनिया को चौंकाया था

11 मई 1998 की सुबह भारत के इतिहास में एक अलग ही…

9 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

पाकिस्तान में OTT पर रणवीर सिंह का धमाका! ‘Dhurandhar 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज, Netflix ट्रेंड्स में मचाया गदर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। इस बार गॉसिप उनकी थियेट्रिकल रिलीज की नहीं, बल्कि उनकी…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

NEET-UG 2026! सीबीआई ने एनटीए एक्सपर्ट मनीषा मंदारे को किया गिरफ्तार! बायोलॉजी पेपर लीक का बड़ा खुलासा

NEET-UG 2026 परीक्षा में हुई फ्रॉड के मामले में CBI के हाथ एक बहुत बड़ी कामयाबी लगी है। जांच एजेंसी…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

कार नहीं चलता-फिरता प्राइवेट जेट! Tata Sierra EV में मिलेगी बटन दबाते ही गायब होने वाली रूफ और गज़ब के फीचर्स

इंडियन ईवी मार्केट के बेताज बादशाह, Tata Motors अपनी सबसे आइकॉनिक और लेजेंड्री SUV 'सिएरा' को एक बिल्कुल नए, फ्यूचरिस्टिक…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

IPL 2026 के बीच बजेगी शहनाई! क्या अपनी ‘लेडी लव’ संग शादी करने जा रहे हैं हार्दिक पंड्या? वायरल खबरों ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और मैदान पर अपने तूफानी अंदाज के लिए मशहूर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?