Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता
Trending Newsराज्य

मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता

vineet verma
Last updated: August 19, 2026 12:12 am
vineet verma
Share
SHARE

मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में नामी क्लब, ऑनलाइन डिलीवरी डार्क स्टोर और कई प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद 6 फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। जांच के दौरान कहीं प्रतिबंधित एनालॉग पनीर मिला तो कहीं एक्सपायर्ड रंगों से केक तैयार किए जा रहे थे। कई जगह गंदगी, खराब रखरखाव और खाद्य सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी भी सामने आई।

Contents
ऑटर्स क्लब में मिली गंभीर खामियांजेप्टो डार्क स्टोर में तापमान मानकों की अनदेखीबेकरी और तेल कारोबारी के यहां भी मिली गंदगीदो और प्रतिष्ठानों के लाइसेंस भी निलंबितफिल्म सिटी के कैफे तक पहुंची जांचफिल्म उद्योग में भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवालनिर्माताओं ने सुरक्षा मानकों का किया बचावगुटखा तस्करी पर भी कसा शिकंजामुंढे बोले- मिलावट और गंदगी पर जीरो टॉलरेंस

एफडीए की कार्रवाई 17 अगस्त को किए गए निरीक्षण के दौरान हुई। राज्यभर में 11 स्थानों पर छापेमारी में कुल 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध और मिलावटी खाद्य भंडार भी जब्त किया गया। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन पहुंचाना है।

ऑटर्स क्लब में मिली गंभीर खामियां

बांद्रा के कार्टर रोड स्थित ऑटर्स क्लब के निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान महाराष्ट्र में प्रतिबंधित एनालॉग पनीर का इस्तेमाल पाया गया। इसके अलावा रसोई में टूटी टाइल्स, जाम ड्रेनेज और खराब रेफ्रिजरेशन व्यवस्था भी मिली, जिसे खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना गया।

जेप्टो डार्क स्टोर में तापमान मानकों की अनदेखी

चेंबूर स्थित जेप्टो के डार्क स्टोर में खाद्य सामग्री तय तापमान पर सुरक्षित नहीं रखी जा रही थी। निरीक्षण में नॉन-वेज चिल्ड फूड और फ्रोजन फूड निर्धारित मानकों से अलग तापमान पर मिला। इसके अलावा फर्श पर तेल का रिसाव, गंदे एग्जॉस्ट और कीटों की आशंका जैसी खामियां भी सामने आईं।

बेकरी और तेल कारोबारी के यहां भी मिली गंदगी

दहिसर स्थित डेली फ्रेश बेकर्स में केक अस्वच्छ फर्श पर तैयार किए जा रहे थे। जांच के दौरान एक्सपायर्ड फूड कलर, जंग लगे ओवन और कॉकरोच व मक्खियों की मौजूदगी भी दर्ज की गई। वहीं विलेपार्ले की राज ऑयल ट्रेडिंग में खाद्य तेल के पैकेट चूहों के कुतरे हुए मिले और गोदाम से तेज बदबू आने की बात सामने आई।

दो और प्रतिष्ठानों के लाइसेंस भी निलंबित

एफडीए ने खार स्थित प्रिंस ऑफ वेल्स रेस्टोरेंट और अंधेरी के कैफे सिफारिश के खिलाफ भी कार्रवाई की। विभाग के अनुसार दोनों प्रतिष्ठानों में गंभीर अस्वच्छता मिली और पहले जारी किए गए सुधार नोटिस का पालन नहीं किया गया था। इसके बाद दोनों के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

फिल्म सिटी के कैफे तक पहुंची जांच

गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी के बॉलीवुड कैफे में भी एफडीए की टीम ने निरीक्षण किया। यहां स्वच्छता संबंधी गंभीर खामियां सामने आने के बाद फिल्म सेट पर क्रू और कर्मचारियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले एफडब्ल्यूआईसी ने भी इस मुद्दे पर एफडीए आयुक्त को पत्र लिखकर चिंता जताई थी।

फिल्म उद्योग में भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

एफडब्ल्यूआईसी के पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार तकनीशियन और दिहाड़ी कर्मचारी खराब भोजन मिलने के बावजूद शिकायत नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें काम छिनने का डर रहता है। संगठन ने फिल्म उद्योग में भोजन की गुणवत्ता और पूरी खानपान व्यवस्था की व्यापक जांच की मांग की है।

निर्माताओं ने सुरक्षा मानकों का किया बचाव

कुछ फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों ने दावा किया कि उनकी टीम रोज भोजन की गुणवत्ता की जांच करती है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाती। उनका कहना है कि सेट पर स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

गुटखा तस्करी पर भी कसा शिकंजा

विशेष अभियान के दौरान नाशिक, पुणे, नागपुर और कोंकण में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला तस्करी के मामलों में 7 एफआईआर दर्ज की गईं और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पालघर के चारोटी नाके पर अस्वच्छ कोलोस्ट्रम दूध नष्ट कराया गया, जबकि पुणे के ‘होटल चुल मटन’ का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया।

मुंढे बोले- मिलावट और गंदगी पर जीरो टॉलरेंस

महाराष्ट्र एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: FDA Mumbai Action, Food License Suspended, Mumbai Breaking News, Mumbai FDA Raid, Mumbai Food Safety News, Otters Club Mumbai, Tukaram Mundhe, Zepto Dark Store, ऑटर्स क्लब, जेप्टो, तुकाराम मुंढे, फूड लाइसेंस सस्पेंड, मिलावटी खाद्य पदार्थ, मुंबई एफडीए कार्रवाई, मुंबई फूड सेफ्टी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एक अलर्ट… और थम गई रफ्तार! UAE में ऐसा क्या हुआ कि सरकार को जारी करनी पड़ी रेड वार्निंग?
Next Article टॉक्सिक के बाद कियारा आडवाणी की नई फिल्म का खुलासा! सैफ अली खान संग पहली बार बनेगी जोड़ी, सुपरनैचुरल कहानी पर होगा फोकस

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

एक अलर्ट… और थम गई रफ्तार! UAE में ऐसा क्या हुआ कि सरकार को जारी करनी पड़ी रेड वार्निंग?

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में संभावित मिसाइल खतरे को लेकर मंगलवार को कुछ समय के लिए हाई अलर्ट की…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘शेर सब्र करता है…’ OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, अधिकार चाहिए तो सड़क पर उतरना होगा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सात राज्यों के ओबीसी कांग्रेस के करीब 300 जिलाध्यक्षों…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO समेत 6 पर कार्रवाई; केजरीवाल बोले- फर्जी है केस

नई दिल्ली: दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को उनके…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

Bihar TRE 4 Protest: पटना में छात्रों का महाधरना, 24 घंटे का अल्टीमेटम; TRE-4 विज्ञापन और सिंगल एग्जाम की मांग

बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार अब आंदोलन में बदल गया है। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?