Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO समेत 6 पर कार्रवाई; केजरीवाल बोले- फर्जी है केस
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO समेत 6 पर कार्रवाई; केजरीवाल बोले- फर्जी है केस
Trending Newsसियासी

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO समेत 6 पर कार्रवाई; केजरीवाल बोले- फर्जी है केस

vineet verma
Last updated: August 19, 2026 12:03 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई दिल्ली जल बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में की गई है। सत्येंद्र जैन के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदित प्रकाश राय समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Contents
सत्येंद्र जैन समेत इन 6 लोगों की गिरफ्तारीकेजरीवाल ने गिरफ्तारी पर बीजेपी को घेरा11 मई 2024 को दर्ज हुआ था मामलाएक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए शर्तें बदलने का आरोपनिजी लोगों, अधिकारियों और बिचौलियों के बीच बातचीत का दावा

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजनाओं से जुड़े टेंडर मामले में हुई है। इस मामले में वर्ष 2024 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड की चार बड़ी परियोजनाओं में कथित तौर पर 1.943 करोड़ रुपये के मल्टी-टेंडर घोटाले की जांच की जा रही है।

सत्येंद्र जैन समेत इन 6 लोगों की गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए लोगों में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय शामिल हैं। इनके अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव तथा निजी व्यक्ति नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सरकारी अधिकारी, सलाहकार और निजी कारोबार से जुड़े व्यक्ति शामिल हैं।

केजरीवाल ने गिरफ्तारी पर बीजेपी को घेरा

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर सत्येंद्र जैन को फिर से गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल ने इस मामले को फर्जी बताया।

11 मई 2024 को दर्ज हुआ था मामला

यह मामला 11 मई 2024 को सतर्कता निदेशालय की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायत दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की क्षमता बढ़ाने और उन्हें उन्नत करने से जुड़े टेंडर की प्रक्रिया में कथित बड़े पैमाने पर अनियमितता को लेकर की गई थी।

शिकायत में टेंडर की शर्तों में कथित हेरफेर और आपराधिक साजिश के आरोप भी लगाए गए थे। इसी मामले की जांच के दौरान अब छह लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए शर्तें बदलने का आरोप

जांच एजेंसी का आरोप है कि टेंडर की तकनीकी शर्तों को इस तरह तैयार किया गया था कि एक विशेष तकनीक और निजी कंपनी M/s Euroteck Environment Pvt. Ltd. को लाभ मिल सके। एजेंसी के मुताबिक, टेंडर की शर्तों के जरिए दूसरी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को सीमित करने का प्रयास किया गया।

एसीबी के अनुसार, प्रस्तावित पायलट अध्ययन नहीं कराया गया था, लेकिन टेंडर में एक विशेष तकनीक और माध्यम के इस्तेमाल से संबंधित पाबंदियां शामिल की गईं। जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया कि उपचारित अपशिष्ट जल से जुड़े जरूरी मानकों को टेंडर से हटा दिया गया था।

जांच एजेंसी के मुताबिक, तकनीकी विनिर्देशों में भी बदलाव किए गए। आरोप है कि इन बदलावों के कारण सरकारी खजाने पर भारी आर्थिक बोझ पड़ने की स्थिति बनी।

निजी लोगों, अधिकारियों और बिचौलियों के बीच बातचीत का दावा

जांच एजेंसी ने दावा किया कि निजी लोगों, कुछ सरकारी अधिकारियों और बिचौलियों के बीच लगातार बातचीत हो रही थी। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के दौरान टेंडर की शर्तों, उनमें किए गए बदलाव और अन्य दस्तावेजों के आदान-प्रदान से संबंधित जानकारी मिलने की बात कही गई है।

एसीबी का कहना है कि इन दस्तावेजों और बातचीत से निजी कंपनियों तथा सरकारी अधिकारियों के बीच कथित मिलीभगत के संकेत मिले। एजेंसी के अनुसार, इसी कथित मिलीभगत के जरिए एक विशेष तकनीक उपलब्ध कराने वाले को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर की शर्तों में हेरफेर की गई।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AAP News, ACB Delhi, Delhi ACB Action, Delhi Jal Board Corruption, Delhi Jal Board Scam, Delhi Jal Board Tender Scam, Satyendar Jain Arrested, Satyendar Jain News, STP Tender Scam, अरविंद केजरीवाल, उदित प्रकाश राय, दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार, दिल्ली भ्रष्टाचार मामला, सत्येंद्र जैन ACB, सत्येंद्र जैन गिरफ्तार
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Bihar TRE 4 Protest: पटना में छात्रों का महाधरना, 24 घंटे का अल्टीमेटम; TRE-4 विज्ञापन और सिंगल एग्जाम की मांग
Next Article ‘शेर सब्र करता है…’ OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, अधिकार चाहिए तो सड़क पर उतरना होगा

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsसियासी

ममता बनर्जी को कोर्ट से बड़ा झटका! बंगाल की सियासत में नहीं बदलेगा शक्ति संतुलन, ऋतब्रत बनर्जी पर हाईकोर्ट ने लगाई मुहर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कोलकाता हाईकोर्ट ने उस…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता

मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

एक अलर्ट… और थम गई रफ्तार! UAE में ऐसा क्या हुआ कि सरकार को जारी करनी पड़ी रेड वार्निंग?

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में संभावित मिसाइल खतरे को लेकर मंगलवार को कुछ समय के लिए हाई अलर्ट की…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘शेर सब्र करता है…’ OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, अधिकार चाहिए तो सड़क पर उतरना होगा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सात राज्यों के ओबीसी कांग्रेस के करीब 300 जिलाध्यक्षों…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?