Trending News

ट्रेन से यात्रा की तैयारी है? 26 दिसंबर से कितना बढ़ेगा किराया, जान लें पूरी डिटेल

अगर आप ट्रेन से यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय रेलवे ने यात्री किराए को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए किराया युक्तिकरण का ऐलान किया है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इसे किराया वृद्धि नहीं बल्कि किराये का युक्तिकरण माना जाए।

अच्छी बात यह है कि रोजमर्रा और छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

हालांकि, लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब थोड़ा अधिक किराया चुकाना होगा। रेलवे के अनुसार—

  • साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर से अधिक यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा अतिरिक्त देना होगा।
  • मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोच में यात्रा करने पर किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ेगा।
  • वहीं, एसी श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।

रेलवे ने कहा है कि इस बदलाव का उद्देश्य किराया संरचना को तर्कसंगत बनाना है, न कि आम यात्रियों पर अनावश्यक बोझ डालना।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

राज्यपाल ने UP में रोइंग की प्रगति को सराहा, ‘अस्मिता’ पहल और मिशन एशियन गेम्स पर हुई अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार…

5 hours ago

US-Iran War: अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर छिड़ा ‘दावों का दंगल’, ट्रंप ने कहा-मिशन सफल; ईरान का दावा- मार गिराए 3 विमान

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के…

5 hours ago

मेरठ: बेटी का तलाक होने पर रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, पेश की समाज के लिए मिसाल

मेरठ: आमतौर पर समाज में बेटियों की विदाई आंसुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ होती है,…

7 hours ago

कौन हैं रिनी संपथ? मेयर बनने की रेस में आगे, जीत के लिए बनाया खास प्लान

वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के मेयर चुनाव में इस बार…

7 hours ago