Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखनऊ में ठगी के तीसरे कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना; 23 दिन में 168 जालसाज गिरफ्तार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > लखनऊ में ठगी के तीसरे कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना; 23 दिन में 168 जालसाज गिरफ्तार
Trending Newsउत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

लखनऊ में ठगी के तीसरे कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना; 23 दिन में 168 जालसाज गिरफ्तार

vineet verma
Last updated: July 23, 2026 11:49 pm
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। पुलिस ने शहर में चल रहे तीसरे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 35 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी कर रहा था।

Contents
छह महीने में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोपरात तीन बजे छापा, मौके पर चल रही थी ठगीचार आरोपी गिरफ्तार, कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे मेंछापेमारी में मिला भारी मात्रा में सामान

एक जुलाई से अब तक शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में अब तक कुल 168 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

छह महीने में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने करीब छह महीने पहले साइबर हाइट्स की चौथी मंजिल पर कॉल सेंटर शुरू किया था। यहां से अमेरिकी नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी गिरफ्तारी वारंट और नागरिकता रद्द करने जैसी धमकियां देकर ठगी की जाती थी।

आरोपी खुद को एप्पल कस्टमर सपोर्ट या अमेरिकी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को जाल में फंसाते थे। जांच में सामने आया है कि एक टेलीकॉलर प्रतिदिन एक अमेरिकी नागरिक से करीब 5,000 डॉलर तक की ठगी करता था। पुलिस का अनुमान है कि गिरोह छह महीने में 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर चुका है।

रात तीन बजे छापा, मौके पर चल रही थी ठगी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद देर रात साइबर हाइट्स स्थित फ्लैट नंबर 420-ए पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर पूरी तरह संचालित अवस्था में मिला, जहां 35 कर्मचारी काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, उस समय कई अमेरिकी नागरिकों से कॉल पर बातचीत चल रही थी।

जांच में पता चला कि गिरोह विदेश में बैठे एजेंटों के नेटवर्क के जरिए ठगी को अंजाम देता था।

चार आरोपी गिरफ्तार, कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस ने कॉल सेंटर के संचालक सूरज त्रिपाठी, उसके मामा राहुल त्रिपाठी, फुफेरे भाई विवेक पांडेय और फर्जी वेबसाइट तैयार करने वाले आकाश अरुण दत्ता उर्फ रिक्की को गिरफ्तार किया है।

हिरासत में लिए गए कर्मचारी उत्तराखंड, नेपाल, मुंबई, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में कई कर्मचारियों ने दावा किया है कि उन्हें ठगी की जानकारी नहीं थी। पुलिस अब उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

छापेमारी में मिला भारी मात्रा में सामान

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कॉल सेंटर से 31 लैपटॉप, 32 माउस, 14 मोबाइल फोन, 35 चार्जर और हेडसेट, दो राउटर, 18 लाख रुपये नकद, सरगना की कार तथा फर्जी एप्पल कस्टमर सपोर्ट वेबसाइट से जुड़े दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का डेटा साइबर क्राइम सेल खंगाल रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Cyber Crime Lucknow, Cyber Heights Lucknow, Cyber Scam India, digital arrest scam, Fake Apple Support Scam, Fake Call Center Busted, International Cyber Fraud, Lucknow Crime News, Lucknow cyber fraud, Lucknow Fake Call Center, Lucknow Police, Online Fraud News, US Citizens Fraud, Uttar Pradesh News, लखनऊ कॉल सेंटर
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘धर्मेंद्र प्रधान हटेंगे तभी चलेगी संसद’… गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, विपक्ष के साथ सरकार पर बोला बड़ा हमला
Next Article सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज

फीचर

View More

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों से गुरु के महत्व को बयां करता आ…

By news desk 5 Min Read

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की…

9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

रूस में फंसे भारतीय इंजीनियर की रिहाई के लिए पत्नी ने लगाई गुहार-‘बिना जुर्म के गिरफ्तार कर रशियन आर्मी में भेजने की साजिश’!

नई दिल्ली/मॉस्को। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी और नोएडा की यूफ्लेक्स कंपनी में कार्यरत भारतीय इंजीनियर चंदन गुप्ता को रूस…

1 Min Read
Trending Newsसियासी

तृषा विवाद के बीच CM विजय का सख्त संदेश, बोले- महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

तमिलनाडु में अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर विवाद के बीच मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने महिलाओं के खिलाफ की जाने…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

गुवाहाटी में महिला हत्याकांड से हड़कंप! पति पर पुलिस की नजर, फरार या सरेंडर… क्या है सच?

कहने को देश को आजाद हुए 80 साल हो चुके हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध आज भी चिंता का…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती, आज होगी तत्काल सुनवाई, हेबियस कॉर्पस पर कोर्ट में दलीलें

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी का मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की गई हेबियस कॉर्पस…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?