Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज
Trending Newsअन्य

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज

vineet verma
Last updated: July 24, 2026 12:08 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के करीब 25 हजार अनुदेशकों को मानदेय बढ़ोतरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए अपने पहले के फैसले को बरकरार रखा है। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि अनुदेशकों को वित्तीय वर्ष 2017-18 से ही बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा।

Contents
समीक्षा से इनकार, सरकार को बड़ा झटका2017 से मिलेगा 17 हजार रुपये मानदेय‘सालों तक 7 हजार रुपये देना बेगार जैसा’लगातार सेवा के बाद नियुक्ति को माना स्थायीकेंद्र से धन नहीं मिलने की दलील भी खारिजहर तीन साल में मानदेय संशोधित करने का निर्देश2013 में हुई थी अनुबंध पर नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट ने 4 फरवरी 2026 को दिए गए अपने फैसले में कहा था कि वर्षों से महज 7 हजार रुपये मासिक मानदेय पर कार्यरत अनुदेशक 17 हजार रुपये प्रति माह पाने के हकदार हैं। अदालत ने बकाया राशि का भुगतान भी निर्धारित अवधि में करने का निर्देश दिया था।

समीक्षा से इनकार, सरकार को बड़ा झटका

जस्टिस विक्रम नाथ और पी.बी. वराले की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए कहा कि 4 फरवरी 2026 के फैसले में किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं है, इसलिए उसमें हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं बनता।

2017 से मिलेगा 17 हजार रुपये मानदेय

शीर्ष अदालत ने अपने पहले के फैसले में कहा था कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से सभी पात्र अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। साथ ही सरकार को निर्देश दिया गया था कि बकाया राशि का भुगतान छह महीने के भीतर किया जाए।

इसके अलावा अदालत ने यह भी कहा था कि 1 अप्रैल 2026 से सभी अनुदेशकों को नियमित रूप से 17 हजार रुपये प्रति माह की दर से मानदेय दिया जाए।

‘सालों तक 7 हजार रुपये देना बेगार जैसा’

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में टिप्पणी करते हुए कहा था कि एक दशक से अधिक समय तक अनुबंधित अनुदेशकों को केवल 7 हजार रुपये मासिक मानदेय पर काम कराना अनुचित प्रथा है। अदालत ने इसे संविधान के अनुच्छेद 23 के तहत प्रतिबंधित बेगार और बंधुआ मजदूरी जैसी स्थिति बताया था।

लगातार सेवा के बाद नियुक्ति को माना स्थायी

अदालत ने कहा कि 11 महीने के अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद भी यदि अनुदेशक लगातार वर्षों तक कार्य करते रहे, तो उनकी नियुक्ति केवल अनुबंध तक सीमित नहीं रह जाती। लंबे समय तक निरंतर सेवा को देखते हुए ऐसे पदों को स्थायी माना जाएगा।

केंद्र से धन नहीं मिलने की दलील भी खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की उस दलील को भी स्वीकार नहीं किया, जिसमें कहा गया था कि केंद्र सरकार से पर्याप्त धन नहीं मिलने के कारण बढ़ा हुआ मानदेय देना संभव नहीं है।

अदालत ने कहा कि अनुदेशकों को भुगतान करने की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। यदि आवश्यक हो तो राज्य सरकार बाद में केंद्र से उसका हिस्सा वसूल सकती है।

हर तीन साल में मानदेय संशोधित करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अनुदेशकों का मानदेय लंबे समय तक स्थिर नहीं रखा जा सकता। अदालत ने निर्देश दिया कि संबंधित प्राधिकरण या योजना के तहत कम से कम हर तीन वर्ष में एक बार मानदेय की समीक्षा और संशोधन किया जाए।

2013 में हुई थी अनुबंध पर नियुक्ति

उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2013 में अपर प्राइमरी स्कूलों में पार्ट-टाइम अनुदेशकों की नियुक्ति की थी। उन्हें 11 महीने के अनुबंध पर 7 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया गया था। अनुबंध लगातार बढ़ता रहा, लेकिन मानदेय में वृद्धि नहीं हुई। इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मार्च 2017 से 17 हजार रुपये मानदेय देने का आदेश दिया था, जिसे चुनौती देते हुए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 17000 Honorarium, Allahabad High Court, Education News Hindi, Hindi News Today, Honorarium Hike, Instructor Salary, Supreme Court, Supreme Court News, Supreme Court verdict, UP Education News, UP Government, UP Instructors, UP Teacher News, Uttar Pradesh News, उत्तर प्रदेश अनुदेशक, शिक्षक मानदेय
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लखनऊ में ठगी के तीसरे कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना; 23 दिन में 168 जालसाज गिरफ्तार
Next Article जंतर-मंतर प्रदर्शन पर एक्शन होगा या नहीं? केजरीवाल के दावे पर दिल्ली पुलिस का जवाब, 17 मेट्रो स्टेशन फिर रहेंगे बंद

फीचर

View More

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों से गुरु के महत्व को बयां करता आ…

By news desk 5 Min Read

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की…

9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

रूस में फंसे भारतीय इंजीनियर की रिहाई के लिए पत्नी ने लगाई गुहार-‘बिना जुर्म के गिरफ्तार कर रशियन आर्मी में भेजने की साजिश’!

नई दिल्ली/मॉस्को। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी और नोएडा की यूफ्लेक्स कंपनी में कार्यरत भारतीय इंजीनियर चंदन गुप्ता को रूस…

1 Min Read
Trending Newsसियासी

तृषा विवाद के बीच CM विजय का सख्त संदेश, बोले- महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

तमिलनाडु में अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर विवाद के बीच मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने महिलाओं के खिलाफ की जाने…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

गुवाहाटी में महिला हत्याकांड से हड़कंप! पति पर पुलिस की नजर, फरार या सरेंडर… क्या है सच?

कहने को देश को आजाद हुए 80 साल हो चुके हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध आज भी चिंता का…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती, आज होगी तत्काल सुनवाई, हेबियस कॉर्पस पर कोर्ट में दलीलें

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी का मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की गई हेबियस कॉर्पस…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?