Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘धर्मेंद्र प्रधान हटेंगे तभी चलेगी संसद’… गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, विपक्ष के साथ सरकार पर बोला बड़ा हमला
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ‘धर्मेंद्र प्रधान हटेंगे तभी चलेगी संसद’… गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, विपक्ष के साथ सरकार पर बोला बड़ा हमला
Trending Newsसियासी

‘धर्मेंद्र प्रधान हटेंगे तभी चलेगी संसद’… गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, विपक्ष के साथ सरकार पर बोला बड़ा हमला

vineet verma
Last updated: July 23, 2026 11:46 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। INDIA गठबंधन के नेताओं और सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी ने साफ कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक संसद नहीं चलने दी जाएगी। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने छात्रों के समर्थन में मार्च भी निकाला।

Contents
गांधी स्मृति पर निकाला मार्च, बनाई ह्यूमन चेनराहुल बोले- छात्र अकेले नहीं, पूरा विपक्ष उनके साथबैठक में शामिल हुए कई बड़े विपक्षी नेतासंसद से सड़क तक सरकार को घेरने की रणनीति

राहुल गांधी के आवास पर पहले विपक्षी दलों की बैठक हुई, जिसके बाद सभी नेता बस से गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बसों को रोका, हालांकि बाद में उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी गई।

गांधी स्मृति पर निकाला मार्च, बनाई ह्यूमन चेन

गांधी स्मृति पहुंचने के बाद राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर मार्च निकाला। इस दौरान नेताओं ने मानव श्रृंखला भी बनाई। कई सांसदों के हाथों में संविधान की प्रतियां थीं, जबकि अन्य नेता विभिन्न मांगों से जुड़े पोस्टर लेकर पहुंचे।

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने इस दौरान कहा कि उन्हें केंद्र सरकार के किसी भी आश्वासन पर भरोसा नहीं है।

राहुल बोले- छात्र अकेले नहीं, पूरा विपक्ष उनके साथ

राहुल गांधी ने इससे पहले सोशल मीडिया पर भी कहा था कि INDIA गठबंधन के नेता उन छात्रों की याद में गांधी स्मृति जा रहे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर नीट पेपर लीक के बाद अपनी जान गंवाई। उन्होंने यह भी कहा कि जो छात्र न्याय और जवाबदेही की मांग करते हुए घायल हुए, पूरा विपक्ष उनके साथ खड़ा है।

बैठक में शामिल हुए कई बड़े विपक्षी नेता

राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जयराम रमेश, के.सी. वेणुगोपाल, पी. चिदंबरम, प्रमोद तिवारी, के. सुरेश और प्रणीति शिंदे समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल से संजय यादव, सुधाकर सिंह और मीसा भारती, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से जॉन ब्रिटास, आरएसपी के एन.के. प्रेमचंद्रन तथा तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और सुगत रॉय सहित INDIA गठबंधन के कई सांसद बैठक में शामिल हुए।

संसद से सड़क तक सरकार को घेरने की रणनीति

सूत्रों के मुताबिक बैठक में छात्र आंदोलन, कथित पुलिस कार्रवाई और नीट पेपर लीक मामले को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाने की रणनीति पर चर्चा हुई। विपक्ष का कहना है कि छात्रों की मांगों और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर सरकार पर लगातार दबाव बनाया जाएगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Congress News, Dharmendra Pradhan Resignation, Gandhi Smriti, Gandhi Smriti March, INDIA Alliance, INDIA गठबंधन, NEET paper leak, Opposition Protest, Parliament News, Political News Hindi, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Latest News, Rahul Gandhi statement, Student Protest, राहुल गांधी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘ईरान को अभी असली दर्द महसूस नहीं हुआ’… ट्रंप की नई धमकी, बोले- अब पहले से भी बड़ा हमला करने पर कर रहे हैं विचार
Next Article लखनऊ में ठगी के तीसरे कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना; 23 दिन में 168 जालसाज गिरफ्तार

फीचर

View More

दिन में चुभती धूप, शाम होते ही कंपकंपी! आखिर गर्मियों में भी हिल स्टेशन पर सूरज ढलते ही क्यों बढ़ जाती है ठंड?

नई दिल्ली: गर्मियों में जब मैदानी शहर भीषण गर्मी से तप रहे होते हैं, तब हिल स्टेशन का सुहावना मौसम…

By vineet verma 5 Min Read

बिना शारीरिक संबंध बनाए पार्टनर दे रहा है धोखा! जानिए क्या है इमोशनल चीटिंग और इसके खतरनाक 5 रेड फ्लैग्स

'विश्वास' किसी भी रिश्ते की नींव होता है, लेकिन क्या हो जब…

5 Min Read

करवा चौथ 2026: चांद के दीदार के लिए क्यों जरूरी है ‘छलनी’? जानिए इसके पीछे छिपा पौराणिक राज और अनोखा धार्मिक कारण

नवरात्र और विजयादशमी के पावन पर्व के समापन के बाद अब देशभर…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

170 या 172 सीटें… कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिर कितनी सीटों पर बनेगी बात? अखिलेश यादव बोले- ‘सच्चाई मुझे पता है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

शिवा के शरीर पर लिपस्टिक के निशान, 120 सवाल और नेपाल से नागपुर तक फरारी! आखिर पुलिस पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने क्या-क्या बताया?

लखनऊ: शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस ने करीब साढ़े छह घंटे…

6 Min Read
Trending Newsक्राइम

श्रद्धा दुबे को कोर्ट से नहीं मिली राहत! बहन और ड्राइवर की जमानत भी खारिज, आखिर अदालत ने क्यों कहा- गंभीर है मामला?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे को अदालत से बड़ा झटका लगा है।…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशक्राइम

ग्लैमरस तस्वीरें, महंगे होटल, लग्जरी ब्रांड और स्कॉर्पियो का सफर… आखिर कैसे अर्श से फर्श पर पहुंची मॉडल श्रद्धा दुबे? अब कैदी वाहन से जेल तक का सफर!

लखनऊ: सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें, महंगे होटलों में ठहरना, लग्जरी ब्रांड के सामान और स्कॉर्पियो से सफर... मॉडल श्रद्धा…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?