प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 60 हजार रिक्त पदों पर शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के ई-अधियाचन पोर्टल के सक्रिय होने के बाद विभाग ने खाली पदों का ब्यौरा जुटाने और भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुरानी भर्तियों में खाली रह गए पदों को शामिल करते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में करीब 60 हजार शिक्षक पद रिक्त हैं। इनमें नगर क्षेत्र के विद्यालयों में 11,508 पद खाली हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में लगभग 48 हजार पद रिक्त बताए जा रहे हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से नगर क्षेत्र के 11,508 रिक्त पदों की जानकारी लिखित रूप से शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दी गई है। हालांकि आयोग भर्ती प्रक्रिया तभी शुरू करेगा, जब सभी पदों का ऑनलाइन अधियाचन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में खाली पदों का विवरण ऑनलाइन भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग नियमावली को अपडेट करने में जुटा है। साथ ही कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया भी हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार पूरी की जा रही है।
यह भर्ती कई मायनों में खास होगी, क्योंकि पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग परिषदीय शिक्षकों की भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। इससे पहले यह जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के पास थी।
ग्रामीण कैडर के लिए वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं नगर क्षेत्र के विद्यालयों में लंबे समय से भर्ती नहीं होने के कारण शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। इसी वजह से विभाग ने रिक्त पदों का नया आंकड़ा तैयार किया है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग का पोर्टल जल्द पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद सभी रिक्त पदों का ऑनलाइन अधियाचन आयोग को भेजा जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ सकेगी। इसी के साथ सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के रिक्त पदों का विवरण भी चरणबद्ध तरीके से आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
नई दिल्ली।देशव्यापी NEET आंदोलन और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग का…
नई दिल्ली। नीट (NEET) पेपर लीक मामले और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन को…
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'India's Got Latent Season 2' का चौथा एपिसोड ऑफिशियली…
नई दिल्ली। देश में NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे भारी बवाल और राजनीतिक…
नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी रैपर और सिंगर बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार…
नई दिल्ली: आज मंगलवार, 28 जुलाई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद…