Trending News

सुरों की आवाज खामोश: इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियन आइडल सीजन 3 का खिताब जीतने वाले मशहूर सिंगर और अभिनेता प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

साल 2007 में इंडियन आइडल जीतकर प्रशांत तमांग ने अपनी गायकी से अलग पहचान बनाई और लाखों दिलों पर राज किया। इसके बाद उन्होंने न सिर्फ म्यूजिक बल्कि एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी खास जगह बनाई और अपने टैलेंट का लोहा मनवाया।

11 जनवरी को अचानक आए इस दुखद समाचार से बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशंसकों को यकीन नहीं हो पा रहा है कि इंडियन आइडल फेम प्रशांत तमांग अब हमारे बीच नहीं रहे।

बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रशांत तमांग के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके संगीत व कला के योगदान को याद कर भावुक हो रहे हैं।

फिल्मों और वेब सीरीज में भी दिखाया हुनर

इंडियन आइडल का खिताब जीतने के बाद प्रशांत तमांग ने गायकी के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी और नेपाली सिनेमा में बतौर अभिनेता भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम जारी किए, जिनकी धुनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
अभिनय के क्षेत्र में भी प्रशांत तमांग ने अपनी अलग पहचान बनाई। वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ में उन्होंने स्नाइपर की भूमिका निभाकर अपने टैलेंट से दर्शकों को प्रभावित किया और अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया।

news desk

Recent Posts

कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘अपनी परवरिश दिखा रहे हो’; ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर…

55 seconds ago

पाइनएप्पल सिर्फ स्वाद में खट्टा-मीठा नहीं, सेहत के लिए भी खास; डॉक्टर ने बताए अनानास खाने के 5 बड़े फायदे

लखनऊ: पाइनएप्पल यानी अनानास ऐसा फल है जो स्वाद में खट्टा-मीठा होने के साथ कई…

3 minutes ago

प्रेग्नेंसी कब हो जाती है हाई-रिस्क? उम्र ही नहीं, ये वजहें भी बढ़ाती हैं खतरा; जानिए किन महिलाओं को चाहिए Extra Monitoring

लखनऊ: हर प्रेग्नेंसी एक जैसी नहीं होती। कुछ महिलाओं में उम्र या पहले से मौजूद…

4 minutes ago

2027 के बाद क्या होगा योगी का रोल? प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर CM ने दिया बड़ा जवाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भविष्य की भूमिका को…

5 minutes ago

बच्चों में क्यों बढ़ रहे हैं फैटी लिवर के मामले? डॉक्टर ने बताई वजह, इन आदतों से बढ़ सकता है खतरा

नई दिल्ली: फैटी लिवर की समस्या अब सिर्फ वयस्कों तक सीमित नहीं रह गई है।…

5 minutes ago

ईरान-अमेरिका के बीच शुरू हुआ युद्ध सऊदी अरब और हूतियों तक कैसे पहुंचा? बाब अल-मन्दब से लेकर यमन की लड़ाई तक, समझिए पूरा मामला

नई दिल्ली: मिडिल-ईस्ट में 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल की ईरान पर संयुक्त एयरस्ट्राइक के बाद…

7 minutes ago