मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने खास तौर पर प्रेग्नेंसी के बाद कैटरीना कैफ के बढ़े वजन और लुक्स को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर सवाल उठाया। सलमान ने कहा कि हाल ही में मां बनी महिला के शरीर में बदलाव होना स्वाभाविक है और लोगों को उन्हें परिवार के साथ समय बिताने देना चाहिए।
सलमान ने इस दौरान खुद को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। अपने बदले हुए शरीर पर कमेंट करने वालों को जवाब देने के लिए उन्होंने कैमरे के सामने अपनी शर्ट उतारी और ट्रोलर्स की सोच पर सवाल खड़े किए। इसके बाद उन्होंने अपनी पुरानी दोस्त और को-स्टार कैटरीना कैफ का खुलकर बचाव किया।
मुंबई में अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल होने के बाद कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। उनके पहले बच्चे के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर कई टिप्पणियां कीं।
हालांकि, इस ट्रोलिंग के बीच कई लोग कैटरीना के समर्थन में भी सामने आए और बॉडी शेमिंग करने वालों की आलोचना की। अब सलमान खान ने भी कैटरीना के बचाव में ट्रोलर्स को जवाब दिया।
‘बिग बॉस’ के शनिवार के एपिसोड में सलमान ने इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच हुए एक विवाद का जिक्र किया। टास्क के दौरान हुए झगड़े के बाद यूट्यूबर ScoutOP ने अपनी यूट्यूब और गेमिंग कम्युनिटी से अरिश्फा खान के लिए ‘खत्म कर दो इसको’ कहने की बात सामने आई थी।
सलमान ने इस टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ लोग दूसरों को नीचा दिखाकर सोशल मीडिया से पैसे कमाते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रोलर्स अक्सर सेलिब्रिटीज के शरीर, वजन, लुक, परिवार, करियर की असफलताओं और मां बनने जैसे निजी पड़ावों को भी निशाना बनाते हैं।
इसी दौरान सलमान ने कहा, “आप अपनी परवरिश दिखा रहे हो।”
कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी के बाद हो रही ट्रोलिंग का जिक्र करते हुए सलमान ने सवाल उठाया कि हाल ही में मां बनी किसी अभिनेत्री के वजन और लुक्स पर टिप्पणी करने की जरूरत क्या है।
उन्होंने कहा, “प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है।”
सलमान ने कहा कि जब कैटरीना फिल्मों में वापसी करेंगी तो वह फिर से फिट हो जाएंगी। फिलहाल उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने देना चाहिए।
सलमान ने अपनी पहचान छिपाकर सोशल मीडिया पर दूसरों को ट्रोल करने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद अपनी शक्ल से इतने परेशान होते हैं, फिर भी दूसरों के चेहरे और वजन पर टिप्पणी करने पहुंच जाते हैं।
सलमान ने खुद को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोग दूसरों की नाकामी का जश्न मनाते हैं और उम्र बढ़ने पर उन्हें निशाना बनाते हैं।
अपनी उम्र को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर सलमान ने कहा, “बूढ़ा हो गया, बेशक 60 साल का हो गया। आप हर समय ‘मैंने प्यार किया’ वाले लुक में नहीं रह सकते।”
उन्होंने ट्रोलिंग की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि लोग किसी को ट्रोल क्यों करना चाहते हैं। सलमान ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ प्रोड्यूसर्स या एक्टर्स पैसे देकर सोशल मीडिया पर दूसरे सेलिब्रिटीज को निशाना बनवाते हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…
जब धन की देवी मां लक्ष्मी के चरणों में तमाम भव्य और शक्तिशाली जीव अपना…
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…
भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…
उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…
हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…