Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: जैसे ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया को गिराया था, क्या उसी ट्रैक पर बढ़ रहे गंभीर! BCCI क्यों है खामोश?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > जैसे ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया को गिराया था, क्या उसी ट्रैक पर बढ़ रहे गंभीर! BCCI क्यों है खामोश?
Trending Newsखेल

जैसे ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया को गिराया था, क्या उसी ट्रैक पर बढ़ रहे गंभीर! BCCI क्यों है खामोश?

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: November 28, 2025 12:20 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

गौतम गंभीर ये नाम आजकल काफी सुर्खियों में है. भारतीय क्रिकेट में इस नाम की चर्चा खूब हो रही है. दरअसल, गौतम गंभीर टीम इंडिया के चीफ कोच हैं और उनकी कोचिंग पर टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का फ्लॉप शो जारी है. ऐसा नहीं है कि भारतीय टीम पहली बार हारी है, लेकिन ये हार इसलिए दर्द दे रही है क्योंकि टीम इंडिया अपने ही घर पर बुरी तरह से पिट रही है.

कीवियों ने भी आसानी से टीम इंडिया को हराया, और उसके बाद श्रीलंका जैसी कमजोर टीम ने भी चुनौती दी.

अब दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद टीम इंडिया को गहरा झटका दिया है. हार के बाद गंभीर पर चारों तरफ से सवाल उठने लगे. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि लोग भूल जाते हैं कि मैंने इंग्लैंड में युवा टीम के साथ अच्छे नतीजे दिलाए थे. न्यूजीलैंड की बात कर लेते हैं, लेकिन यह भी मत भूलिए कि मेरे ही कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता था

हालांकि, गंभीर जब चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की उपलब्धि बताते हैं, तो यह भी ध्यान देने वाली बात है कि चैम्पियनशिप के बाद भारत के पहले वनडे में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया, जबकि फाइनल में उन्होंने प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब जीता था. अगले ही मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल उठे. ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके करियर का आखिरी माना जा रहा था, लेकिन रोहित ने एक शतक और एक फिफ्टी लगाकर अपनी क्षमता साबित की.

कुछ आलोचक पूछते हैं कि गंभीर को क्यों नहीं हटाया जा सकता। गंभीर वही काम कर रहे हैं, जो कुछ साल पहले ग्रेग चैपल करते थे. टीम में फूट डालकर टीम को नीचे पहुंचाने के आरोप भी लगते रहे हैं. उदाहरण के तौर पर, रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम गंभीर चाहते थे कि श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल न किया जाए. लेकिन रोहित शर्मा की मेहनत और जिद्द के कारण अय्यर को टीम में जगह मिली, और उन्होंने टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए.

गंभीर पुरानी उपलब्धियों पर जोर दे रहे हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि टीम अपने घर पर हार चुकी है और वह भी बुरी तरह. हार से ज्यादा उनके अडियल रवैये और बेतुके प्रयोग की वजह से टीम इंडिया को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है.

गंभीर जब कोच नहीं थे, तब भी उन्होंने कई पूर्व क्रिकेटरों पर अपना गुस्सा बाहर निकालने की खबरें सामने आईं. क्रिकेट जगत में गौतम गंभीर और एम.एस. धोनी के बीच पुराने तनाव की चर्चाएँ समय-समय पर होती रही हैं. 2011 विश्व कप फाइनल में गंभीर ने जीत का श्रेय पूरी टीम को देने की बात कही, जिससे धोनी के निर्णायक प्रदर्शन को कुछ लोगों ने नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. उस मैच में गंभीर ने अच्छी पारी खेली, लेकिन चर्चा अधिकतर धोनी की पारी पर रही.

इसके अलावा आईपीएल में विराट कोहली के साथ भी कई मौकों पर भिड़ंत हुई. गंभीर के कोच बनने के बाद सीनियर खिलाड़ी उनके रडार पर आ गए, और इस वजह से विराट और रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों को कदम पीछे हटाने पड़े. टेस्ट में दोनों ही खिलाड़ियों ने समय से पहले संन्यास ले लिया, जबकि अभी वे खेल सकते थे.

बीसीसीआई ने अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया है, और लगता है कि गंभीर फिलहाल कोच पद पर बने रहेंगे. कुल मिलाकर, गंभीर को लेकर भले ही बीसीसीआई अभी कोई निर्णायक कदम नहीं उठा रहा हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट इस समय गंभीर हालात से गुजर रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BCCIWatch, #BreakingNews, #CoachingDebate, #CricketControversy, #CricketDrama, #GambhirEffect, #GautamGambhir, #IndianCricketNews, #indianpresshouse, #LikeGregChappell, #TeamIndiaCrisis, #TeamIndiaUnderFire
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article इमरान खान कहां हैं? बेटे कासिम का सनसनीखेज दावा- अभी तक पिता के ज़िंदा होने का कोई सबूत नहीं!
Next Article फिनाले से पहले तान्या मित्तल को डबल अटैक! बिग बॉस 19: फिनाले से पहले तान्या मित्तल पर डबल झटका,वोटिंग और टास्क में हिट!

फीचर

View More

अग्निपरीक्षा ले रही मई की धूप: बांदा से लेकर दिल्ली तक हाहाकार, पर क्या आप जानते हैं भारत में कब और कहां पड़ा है गर्मी का सबसे बड़ा टॉर्चर?

नई दिल्ली/लखनऊ। मई का महीना आते ही पूरे उत्तर और मध्य भारत में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं।…

By news desk 6 Min Read

भारत में 21 करोड़ लोग “HyperTension” का शिकार! 6.75 करोड़ लोग हैं बेखबर? जानिए इस ‘साइलेंट किलर’ का पूरा इतिहास

जब हम हाई ब्लड प्रेशर का नाम सुनते हैं, तो आमतौर पर…

7 Min Read

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी…

4 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsलाइफस्टाइल

बुढ़ापे में होने वाली इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं युवा! जानिए इसके कारण और एक्सपर्ट्स की राय

कुछ साल पहले तक घुटनों और जोड़ों के दर्द को 'बुढ़ापे की निशानी' माना जाता था। लेकिन आज के दौर…

5 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026: केकेआर को लगा 440 वोल्ट का झटका! आखिरी ‘करो या मरो’ मैच से बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर, ICC का ये कड़ा नियम बना विलेन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का मौजूदा सीजन अब अपने सबसे रोमांचक और अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शुरुआती…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

पूर्व PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का भावुक संदेश—’पापा, आपके सपने…., PM मोदी और सोनिया गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर जहां…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 अफसरों का प्रमोशन; आलोक सिंह PAC तो डीके ठाकुर बने होमगार्ड के नए DG, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए योगी सरकार ने पुलिस महकमे में…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?