Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: इमरान खान कहां हैं? बेटे कासिम का सनसनीखेज दावा- अभी तक पिता के ज़िंदा होने का कोई सबूत नहीं!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > इमरान खान कहां हैं? बेटे कासिम का सनसनीखेज दावा- अभी तक पिता के ज़िंदा होने का कोई सबूत नहीं!
Trending Newsवर्ल्ड

इमरान खान कहां हैं? बेटे कासिम का सनसनीखेज दावा- अभी तक पिता के ज़िंदा होने का कोई सबूत नहीं!

news desk
Last updated: November 28, 2025 9:45 am
news desk
Share
SHARE

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अदियाला जेल में बंद इमरान खान को गिरफ्तार हुए 845 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब उनकी जिंदगी को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

पिछले कई हफ्तों से न तो उनके परिवार को इमरान खान से मिलने दिया गया है और न ही कोई आधिकारिक वीडियो या बयान जारी हुआ है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाहें तेज़ी से फैल रही हैं, जिसने पूरे पाकिस्तान के राजनीतिक माहौल को हिला कर रख दिया है.

जेल के बाहर रातभर हंगामा

अदियाला जेल के बाहर देर रात भारी तनाव देखने को मिला. इमरान खान के समर्थक और PTI नेताओं ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री की हालत बताने से रोका जा रहा है. जेल प्रबंधन ने अफवाहों से इनकार किया है, लेकिन प्रूफ ऑफ लाइफ न जारी होने से सवाल और बढ़ गए हैं.

कासिम खान का पोस्ट बना हलचल की वजह

इस बीच, इमरान खान के बेटे कासिम खान का सोशल मीडिया पोस्ट पूरे पाकिस्तान में आग की तरह फैल गया।
अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि: कि इमरान खान को पिछले छह हफ्तों से ऐसी जगह रखा गया है, जहां न किसी से संपर्क की अनुमति है और न ही परिवार को कोई सूचना दी जा रही है. उन्होंने लिखा कि उनके पास अपने पिता के जीवित होने का भी कोई सबूत नहीं है. इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया। आम तौर पर राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले कासिम और उनके भाई मौजूदा हालात के चलते पहली बार खुलकर सामने आ गए.

सोशल मीडिया पर #ImranKhan हुआ ट्रेंड, फेक वीडियो वायरल


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर #ImranKhan हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, जहां यूजर्स ने दावा किया कि इमरान को सेना प्रमुख आसिम मुनीर और आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) ने हिरासत में मार डाला.

कुछ यूजर्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें इमरान को स्ट्रेचर पर ले जाते दिखाया गया, लेकिन यह वीडियो जाली साबित हुआ. यह पहली बार नहीं है जब इमरान की मौत की ऐसी अफवाहें फैलाई गईं.

मई 2025 में भी एक फर्जी प्रेस रिलीज वायरल हुई थी, जिसमें पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का नाम लिया गया था. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने तब इसे “फर्जी” बताते हुए जनता से अपील की थी कि ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास न करें. वर्तमान अफवाहें भी उसी पैटर्न पर आधारित लग रही हैं, खासकर जब पीटीआई समर्थक जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

परिवार पर पुलिस का अत्याचार

कुछ ख़बरों के अनुसार इमरान की बहनों—नूरीन नियाज़ी, अलीमा खान और डॉ. उज़मा खान—ने मंगलवार को जेल पहुंचकर मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें “क्रूरता से पीटा” और घसीटा. पीटीआई ने इसे “राजनीतिक साजिश” करार दिया और चीफ जस्टिस से स्वत: संज्ञान लेने की अपील की. पार्टी का कहना है कि इमरान को “आतंकवादियों के लिए बनी डेथ सेल” में रखा गया है, जो उनकी सेहत के लिए खतरा है. पाकिस्तान सरकार ने एक महीने से अधिक समय से इमरान से मुलाकातों पर अनौपचारिक प्रतिबंध लगा रखा है. पीटीआई के अनुसार, यह “साइलेंट कूप” का हिस्सा है, जहां सेना और सरकार मिलकर इमरान को अलग-थलग करने की कोशिश कर रही है. इमरान की पत्नी बुशरा बीबी ने समर्थकों से “शांतिपूर्ण विरोध” जारी रखने की अपील की है.

ये अफवाहें पिछले साल 26 नवंबर 2024 को हुए पीटीआई के बड़े जलसे की याद दिला रही हैं, जब इस्लामाबाद में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं. उस दिन छह लोग मारे गए थे, और सरकार ने रैली पर सख्ती बरतते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं. पाकिस्तान से मिल रही जानकारी के मुताबिक, हुक्मरान उस तरह का हंगामा दोबारा नहीं चाहते. लिहाजा इमरान खान को कई हफ्तों से परिजनों से भी नहीं मिलने दिया गया है, ताकि वे किसी तरह इमरान का कोई संदेश जारी न कर सकें. उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर माह नहीं तो दिसंबर से उनको परिजनों से फिर मिलने दिया जाएगा.

पीटीआई ने “शहीदों” की याद में पेशावर में सभा बुलाई है. यह घटना पाकिस्तान की उथल-पुथल वाली राजनीति को उजागर करती है, जहां सेना का दखल और विपक्षी दमन आम है. अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक स्रोतों का इंतजार करें.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AsiaNews, #BigBreaking, #BreakingNews, #FormerPMImranKhan, #ImranKhan, #ImranKhanNews, #ImranKhanUpdate, #indianpresshouse, #PakistaniMedia, #PakistanNews, #PakistanPolitics, #PoliticalCrisis, #TopHeadlines, #TrendingNow, #ViralNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कॉकटेल टी-शर्ट्स: पार्टी में कम्फर्ट और स्टाइल क्यों कॉकटेल टी-शर्ट बनी 2025 का टॉप पार्टीवेयर? वूल निट, स्मूद फिट और हर मौके पर सूट होता सुपर-एलीगेंट स्टाइल
Next Article जैसे ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया को गिराया था, क्या उसी ट्रैक पर बढ़ रहे गंभीर! BCCI क्यों है खामोश?

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

Ujjain Shahi Masjid: सड़क चौड़ीकरण पर फिर गरमाया विवाद, मस्जिद के बाहर जुटी भीड़ और हाईकोर्ट में आज सुनवाई

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो…

4 Min Read
ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi
Trending Newsवर्ल्ड

Iran-US War: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, फिर भी अराघची बोले- युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव कम होने के बजाय बातचीत…

4 Min Read
Trending Newsपंजाबराज्य

Punjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा को लेकर चर्चा में आ…

6 Min Read

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?