गोरखपुर। बाबा गंभीरनाथ की धरती और रामगढ़ताल की लहरें बुधवार को नारी शक्ति के अदम्य साहस की गवाह बनीं। ‘अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग’ के उद्घाटन समारोह में देश भर से जुटीं महिला रोअर्स ने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि बेटियां अगर ठान लें, तो वे लहरों का रुख भी मोड़ सकती हैं।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम रही। घरेलू मैदान और अपने दर्शकों के बीच ‘गोरखपुर क्वींस’ के रूप में मैदान में उतरीं यूपी की इन जांबाज बेटियों ने अपने बुलंद हौसलों से समारोह में समां बांध दिया। दर्शकों के जबरदस्त उत्साह के बीच इन रोअर्स के सामने अब अपनी लय को पदक में बदलने की बड़ी चुनौती होगी।
इस प्रतिष्ठित लीग का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से किया जा रहा है। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन इस भव्य आयोजन की कमान संभाल रहा है।
रामगढ़ताल के किनारे जुटी खेल प्रेमियों की भीड़ यह बताने के लिए काफी थी कि उत्तर प्रदेश में रोइंग जैसे खेलों के प्रति उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। अब देखना होगा कि इन लहरों पर कौन सी टीम बाजी मारती है।
लीग में 14 मई (गुरुवार) को हीट्स की शुरुआत सुबह सात बजे से होगी। सभी स्पर्धाएं 1000 मीटर के ट्रैक पर होगी। लीग में अंडर-15 आयु वर्ग में सिंगल स्कल (1X), डबल स्कल (2X), पेयर्स (2-) और कॉक्सलेस फोर्स (4-), अंडर-19 में सिंगल स्कल (1X), डबल स्कल (2X), पेयर्स (2-) और क्वाड्रुपल स्कल (4X) और ओपन वर्ग में डबल स्कल (2X), पेयर्स (2-), एलडब्ल्यू डबल स्कल (LW2X) और एलडब्ल्यू पेयर्स (LW2-) की स्पर्धाएं होंगी।
पहली बार ₹26,32,500 की प्राइजमनी दांव पर
रोइंग में पहली बार कुल ₹26,32,500 (छब्बीस लाख बत्तीस हजार पांच सौ रुपये) की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी।
बगदाद/तेहरान। पश्चिम एशिया (Middle East) में जारी भीषण तनाव के बीच दुनिया की सबसे संवेदनशील…
लखनऊ। कप्तान समद खान की तूफानी पारी (25 गेंदों में 87 रन) और धारदार गेंदबाजी…
नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश में मचे भारी राजनीतिक घमासान और तख्तापलट के बाद भारत में शरण…
नई दिल्ली। स्मार्टफोन और डिजिटल पेमेंट (UPI) के इस दौर में जहां जेब में वॉलेट…
नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए 6 सैनिकों की पहचान को लेकर देश में…
अयोध्या। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में करोड़ों रुपये के चढ़ावे (दान) की चोरी के…