खेल

अवधपुरम समर प्रीमियर लीग : समद के ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘द ब्लास्टर्स’ बने चैंपियन

लखनऊ। कप्तान समद खान की तूफानी पारी (25 गेंदों में 87 रन) और धारदार गेंदबाजी (तीन विकेट) की बदौलत ‘द ब्लास्टर्स’ टीम ने ‘सेवेन स्ट्राइकर्स’ को 36 रनों से हराकर ‘अवधपुरम समर प्रीमियर लीग’ का पहला खिताब जीत लिया।


अवधपुरम क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में स्ट्राइकर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी को फैसला किया। उसके गेंदबाजों ने शुरू में कसी हुई गेंदबाजी की और शुरुआती चार ओवरों में ब्लास्टर्स को मात्र 27 रन ही बनाने दिये लेकिन उसके बाद कप्तान समद खान ने मैदान के चारों तरफ छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 25 गेंद में 12 छक्कों और दो चौकों की मदद से 87 रन बनाकर अपने टीम के स्कोर को निर्धारित 8 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 113 रन तक पहुंचा दिया। लक्ष्य पांडेय ने भी स्कोर में 13 रनों का योगदान किया।


जवाब में कप्तान यश (15 गेंदों में 33 रन) की साहसिक पारी के बावजूद स्ट्राइकर्स निर्धारित आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 77 रन ही बना सके। ब्लास्टर्स के कप्तान समद ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। इसके अलावा वत्सल ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दो ओवरों में मात्र 11 रन देकर एक विकेट हासिल किया।


टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अक्षज पांडेय को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया जबकि ‘सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज’ और ‘सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज’ का पुरस्कार समद खान को प्रदान किया गया। ‘स्पिरिट ऑफ़ द गेम’ का पुरस्कार सेवेन स्ट्राइकर्स के खाते में गया।


अवधपुरम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी, लीग के मुख्य आयोजक योगेंद्र देव पांडेय, नरविजय सिंह, विजय सिंह, महेंद्र गुप्ता, विजय, अनिल पांडेय, दयानंद पांडेय और कैलाश सचान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये।
सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि खेल केवल मनोरंजन और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह समाज को जोड़ने और बच्चों में टीम भावना का संचार करने का भी एक सशक्त जरिया है।
इस अवसर पर योगेंद्र देव पांडेय, नरविजय सिंह और विजय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

news desk

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

9 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

9 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

10 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

11 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

13 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

13 hours ago