Entertainment

10 साल बाद बनने वाली थी GOAT सुपरस्टार्स की जोड़ी, फैंस को था बेसब्री से इंतजार लेकिन ‘ईगो वॉर’ में फंस गई फिल्म!

मलयालम सिनेमा के दो ‘GOATs Superstarts “ममूटी और मोहनलाल” करीब 10 साल बाद स्क्रीन शेयर करने वाले थे। इंटरनेट पर हाइप तो ऐसी थी की उनके फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हो इस जोड़ी के लिए लेकिन अब इस ग्रैंड रीयूनियन पर ‘ब्लैकलिस्ट’ का काला साया मंडरा रहा है। महेश नारायणन की फिल्म ‘Patriot’ फिलहाल थिएटर मालिकों के साथ एक तगड़ी ‘ईगो वॉर’ में फंस गई है।

क्या है पूरा सीन ?
ये कंट्रोवर्सी किसी सीन या कहानी को लेकर नहीं, बल्कि पैसों को लेकर है। इजी लैंग्वेज में कहें तो ‘रेवेन्यू शेयरिंग’ की माथापच्ची:

मेकर एंटो जोसेफ चाहते हैं कि रिलीज के पहले दो हफ्तों तक कलेक्शन का 60% हिस्सा सीधे उनकी जेब में जाए। केरल में नियम है कि पहले हफ्ते 60% और दूसरे हफ्ते 55% मिलता है। थिएटर मालिकों का कहना है कि 5% का यह एक्स्ट्रा गैप उनके लिए ‘डेथ वारंट’ जैसा है। FEUOK ने साफ कह दिया है, जब तक पुराने रेट्स वापस नहीं आते, फिल्म स्क्रीन नहीं होगी। उन्होंने ये भी कहा की “हम फिल्म तब तक नहीं दिखाएंगे जब तक निर्माता अपनी जिद छोड़कर पुराने फॉर्मूले पर नहीं लौटते। बिजनेस इमोशन्स से नहीं चलता।”

136 करोड़ दांव पर, फैंस का टूटा दिल
‘Patriot’ फिल्म फैन्स के सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक इमोशन है। 136 करोड़ का बजट, स्पाई-एक्शन थ्रिलर और ऊपर से ममूटी-मोहनलाल के साथ फहाद फासिल और नयनतारा जैसी स्टार कास्ट! फैंस को उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन अब सारा सस्पेंस स्क्रीन के बाहर चल रहा है।

क्या होगी ‘Happy Ending’?
इस पर क्रिटिक का कहना है की फिल्म की रिलीज 23 अप्रैल 2026 को है और अगर मामला नहीं सुलझा, तो केरल के 400 से ज्यादा सिंगल स्क्रीन थिएटर ‘Housefull’ के बजाय ‘Closed’ का बोर्ड लटकाए दिखेंगे। प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन पैच-अप कराने की कोशिश तो कर रही है, पर फिलहाल बात बनती दिख नहीं रही।

news desk

Recent Posts

यूपी की 11 MLC सीटों पर BJP-सपा की अग्निपरीक्षा! प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को वोटिंग; अखिलेश ने चुनाव से पहले क्यों उठाए सवाल?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुकाबला तेज हो गया…

60 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लोग, 3 युवकों की मौत, मेडिकल कॉलेज के बाहर बवाल

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार शाम गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसे ने उत्सव…

1 hour ago

बिजली काटने के बावजूद 11 हजार वोल्ट का करंट कैसे दौड़ा? गोरखपुर हादसे में 3 मौतों के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत और…

1 hour ago

7 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सौरव दास और आशुतोष, कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर दी जमानत, रखीं सख्त शर्तें

नई दिल्ली: दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट ने बुधवार को सीजेपी के प्रवक्ता…

1 hour ago