Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: शेखर गोस्वामी से पूछताछ में खुलेंगे जुबिन की मौत के राज! जुबिन गर्ग की मौत से क्या कनेक्शन?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > शेखर गोस्वामी से पूछताछ में खुलेंगे जुबिन की मौत के राज! जुबिन गर्ग की मौत से क्या कनेक्शन?
Trending Newsराज्य

शेखर गोस्वामी से पूछताछ में खुलेंगे जुबिन की मौत के राज! जुबिन गर्ग की मौत से क्या कनेक्शन?

news desk
Last updated: September 26, 2025 11:48 am
news desk
Share
खुलेंगे जुबिन की मौत के राज
खुलेंगे जुबिन की मौत के राज
SHARE

असम के मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में अब एक बड़ा खुलासा सामने आया है. इस सिलसिले में संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि जब जुबिन गर्ग की मौत हुई थी, उस वक्त शेखर मौके पर मौजूद था. इसी वजह से उससे पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि जुबिन की पिछले हफ्ते सिंगापुर में तैराकी के दौरान मौत हो गई थी. फिलहाल असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) पूरे मामले की छानबीन कर रही है. शेखर ज्योति गोस्वामी को उसी दिन पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिस दिन एसआईटी ने पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत और उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घरों पर छापा मारा था.

जुबिन गर्ग की मौत से शेखर गोस्वामी का कनेक्शन ?

शेखर ज्योति गोस्वामी को जुबिन गर्ग का काफी करीबी माना जाता था और खबरों के अनुसार वह उन चुनिंदा लोगों में से एक थे जो सिंगापुर की नाव यात्रा के दौरान जुबिन गर्ग के अंतिम पलों में उनके साथ मौजूद थे. यही वजह है कि अब पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जुबिन गर्ग और शेखर गोस्वामी के बीच कुछ दिन पहले अनबन हुई थी. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

वहीं, शेखर के इंस्टाग्राम बायो में ‘साउंड इंजीनियर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, अरेंजर, कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर और संगीतकार’ लिखा हुआ है, जिससे यह साफ होता है कि वह संगीत जगत से गहराई से जुड़े हुए हैं. हालांकि अभी तक अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि गोस्वामी को हिरासत में लेने के पीछे क्या ठोस वजह है. जांच एजेंसियां इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं और बस इतना कहा जा रहा है कि मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए उनसे पूछताछ जरूरी है.

इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी बयान दिया है कि इस मामले में अभी और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस और एसआईटी की टीम लगातार काम कर रही है और जल्द ही सच सबके सामने आएगा. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद से लोगों में उम्मीद और जिज्ञासा दोनों बढ़ गई हैं कि आखिर जुबिन गर्ग की मौत के पीछे की असली सच्चाई क्या है. फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और शेखर से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि जुबिन गर्ग की मौत केवल एक हादसा थी या फिर इसके पीछे कोई और गहरा राज छिपा है. इस घटनाक्रम ने न सिर्फ प्रशंसकों को हिला कर रख दिया है बल्कि पूरे संगीत जगत को भी सदमे में डाल दिया है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Assam, #AssamNews, #AssamPolice, #bollywood, #Bollywood2025, #BollywoodSinger, #BreakingNews, #Entertainment, #EntertainmentNews, #indianpresshouse, #NorthEastIndia, #ZubeenGarg, #ZubeenGargDeath
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article टैरिफ से हाहाकार फार्मा प्रोडक्ट्स पर 100 फीसदी टैरिफ के ऐलान से शेयर बाजार में मचा हाहाकार! क्या ट्रेड डील पर मनमानी के लिए दवाब बना रहे हैं ट्रंप ?
Next Article IPS के घर चोरी लखनऊ में IPS के घर चोरी की बड़ी वारदात, मचा हड़कंप!

फीचर

View More

108 दिन की जंग, हजारों करोड़ का नुकसान… फिर उसी टेबल पर लौटे ट्रंप! ओबामा की डील रद्द कर आखिर अमेरिका ने ईरान से ऐसा क्या हासिल किया, जिस पर अब उठ रहे बड़े सवाल?

वॉशिंगटन: 108 दिनों तक चले खून-खराबे के बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने पर सहमति बन गई…

By vineet verma 6 Min Read

चीन से निकला “Duanju” का वायरस अब भारत में! सोशल मीडिया पर रील्स को पछाड़कर मनोरंजन का नया बादशाह बना ‘माइक्रो ड्रामा’

आज के समय में लोगों के पास मनोरंजन के लिए पहले जितना…

5 Min Read

महल, पहाड़ और शांत शहर! PM मोदी की यात्रा के बाद चर्चा में आया स्लोवाकिया, जानिए क्या देखें, क्या खाएं और कितना आएगा खर्च

नई दिल्ली: अगर आप ऐसी विदेशी जगह की तलाश में हैं जहां…

3 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

NEET 2026 पेपर पर गहराया संकट! Telegram पर कार्रवाई को लेकर कोर्ट पहुंचा मामला, उठे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सवाल

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 एक बार फिर विवादों में है। पेपर लीक की शिकायतों और…

2 Min Read
EntertainmentTrending News

ब्लैक ग्लैमर में छाईं Kiara Advani! Karan Johar संग Rahul Mishra के शो में लूटी महफिल, वायरल विडियो देख चौके फैंस

मुंबई के फैशन सर्किट में इन दिनों एक ही नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है कियारा आडवाणी “Kiara Advani”, हाल…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

UP Politics: ‘बीजेपी में शामिल होने को तैयार बैठी है पूरी सपा’ : ओम प्रकाश राजभर, सीक्रेट चिट्ठी के जिक्र से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

Lucknow SCR: दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर बनेगा ‘ग्रेटर लखनऊ मेट्रो ग्रिड’, बाराबंकी और उन्नाव तक दौड़ेगी ट्रेन, देखें 10 नए रूट का मेगा प्लान

नया कूटनीतिक नजरिया: 'ग्रेटर लखनऊ' की नींव रखेगा यह मेट्रो ग्रिड उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) का यह नया…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?