Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: फार्मा प्रोडक्ट्स पर 100 फीसदी टैरिफ के ऐलान से शेयर बाजार में मचा हाहाकार! क्या ट्रेड डील पर मनमानी के लिए दवाब बना रहे हैं ट्रंप ?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > फार्मा प्रोडक्ट्स पर 100 फीसदी टैरिफ के ऐलान से शेयर बाजार में मचा हाहाकार! क्या ट्रेड डील पर मनमानी के लिए दवाब बना रहे हैं ट्रंप ?
Trending Newsवर्ल्ड

फार्मा प्रोडक्ट्स पर 100 फीसदी टैरिफ के ऐलान से शेयर बाजार में मचा हाहाकार! क्या ट्रेड डील पर मनमानी के लिए दवाब बना रहे हैं ट्रंप ?

news desk
Last updated: September 26, 2025 10:40 am
news desk
Share
टैरिफ से हाहाकार
टैरिफ से हाहाकार
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर नये सेक्टर में टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. वो 100 प्रतिशत टैरिफ. इस बार ट्रंप के निशाने पर है फार्मास्युटिकल सेक्टर. ट्रंप के ऐलान का असर भी दिखने लगा है. खासकर बात करें भारतीय बाजार की तो ट्रंप के ऐलान से बाजार में हाहाकार मच गया. पिछले 2 दिन से गिर रहा सेंसेक्स ट्रंप के फैसले से और गिरावट की ओर बढ़ रहा है. अरबिंदो, ल्यूपिन, डीआरएल, सन औऱ बायोकॉन जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी जा रही है. हाल ही में भारतीय शेयर बाजार से एक झटके में करीब 4 लाख करोड़ रूपये स्वाहा हो गए थे. माना जा रहा है कि ट्रंप की टैरिफ नीति का सीधा असर भारतीय बाजार और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है.

फार्मास्युटिकल दवाओं और अन्य प्रोडक्ट्स पर लगाये गये ये नये टैरिफ भारत समेत सभी देशों पर 1 अक्टूबर से लागू हो जायेंगे. ट्रंप के इस फैसले से जहां वैश्विक स्तर पर दवा कारोबार प्रभावित हो सकता है, वहीं भारत की दवा कंपनियों के लिए भी यह बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि भारत बड़े पैमाने पर अमेरिका को दवाओं का निर्यात करता है.

फार्मास्युटिकल सेक्टर पर ट्रंप की मार!

गुरूवार को ट्रंप ने कई उत्पादों पर भारी टैक्स लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि ‘नए फैसले के मुताबिक फार्मास्युटिकल दवाओं पर 100 फीसदी, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटीज़ पर 50 फीसदी, अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30 फीसदी तो वहीं भारी ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा’.

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि 1 अक्टूबर 2025 से किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड दवा उत्पाद पर 100% टैरिफ लागू होगा. हालांकि, जिन कंपनियों ने अमेरिका में फार्मा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना शुरू कर दी है या जिनके प्लांट निर्माणाधीन हैं, उन्हें इस नियम से छूट दी जाएगी. ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘ब्रेकिंग ग्राउंड’ या ‘अंडर कंस्ट्रक्शन’ की स्थिति में आने वाली कंपनियों पर यह टैरिफ लागू नहीं होगा.

ट्रंप ने कहा कि ‘विदेशी देशों से इन उत्पादों का बड़े पैमाने पर आयात बाढ़ की तरह हो रहा है, जो अमेरिकी उद्योग के लिए सही नहीं है’. उन्होंने जोर दिया कि ‘यह कदम केवल आर्थिक संतुलन के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और घरेलू विनिर्माण को बचाने के लिए भी जरूरी है’.

क्या पड़ेगा भारत पर असर ?

अमेरिका, भारतीय दवाओं का सबसे बड़ा आयातक है और हर साल अरबों डॉलर की दवाएं भारत से वहां भेजी जाती हैं. भारतीय जेनेरिक दवाओं की अमेरिकी बाजार में काफी मांग है, क्योंकि ये सस्ती और गुणवत्ता में भरोसेमंद मानी जाती हैं. साल 2024 में भारत ने अमेरिका को कुल 31,626 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की दवाओं का निर्यात किया था. वहीं 2025 में अभी तक ही यह आंकड़ा बढ़कर 32,505 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, लेकिन ट्रंप प्रशासन द्वारा आयात पर अचानक इतना भारी टैरिफ लगाने से भारतीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा घट सकती है.

इसके साथ ही ट्रंप के इस कदम से अमेरिका में दवाओं की कीमतें बढ़ सकती हैं और वहां के उपभोक्ताओं पर भी बोझ पड़ेगा. वहीं, भारत की बड़ी फार्मा कंपनियों जैसे सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज लैब्स और सिप्ला के मुनाफे पर सीधा असर पड़ सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला केवल कारोबारी नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश भी है. ट्रंप प्रशासन लंबे समय से भारत समेत कई देशों पर व्यापार संतुलन को लेकर दबाव बनाता रहा है. यह टैरिफ उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

क्या ट्रेड डील पर मनमानी करने के लिए ट्रंप ने बनाया दवाब?

भारत औऱ अमेरिका के बीच ट्रेड डील वार्ता जारी है. हाल ही दोनों देशों ने उम्मीद जताई थी कि जल्द ही ट्रेड डील डन हो जाएगी जो दोनों देश के लिए फायदेमंद होगी. लेकिन बातचीत के बीच फार्मास्युटिकल सेक्टर पर टैरिफ की घोषणा से भारतीय दवा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #IndiaUS, #IndiaUStrade, #Pharmaceutical, #ShareBazaar, #ShareMarket, #ShareMarketNews, #SharePrice, #Trade, #TradeDeal, #Trump, #TrumpPolicy, #trumpTariff, #USA
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सीतापुर में बीएसए और प्रधानाचार्य के बीच के विवाद में नया अपडेट वीडियो के बाद ऑडियो लीक होने से आया सीतापुर मामले में नया मोड़! महिला शिक्षिका की भूमिका को लेकर उठ रहे सवाल?
Next Article खुलेंगे जुबिन की मौत के राज शेखर गोस्वामी से पूछताछ में खुलेंगे जुबिन की मौत के राज! जुबिन गर्ग की मौत से क्या कनेक्शन?

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी…

3 Min Read
Trending Newsधर्म

हाथी, घोड़े और कई शक्तिशाली जीवों को छोड़ मां लक्ष्मी ने क्यों चुना उल्लू? जानिए ‘उलूक वाहिनी’ बनने की पूरी कहानी

जब धन की देवी मां लक्ष्मी के चरणों में तमाम भव्य और शक्तिशाली जीव अपना दावा ठोक रहे थे, तब…

4 Min Read
Trending Newsखेल

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच बार बैलन डी'ओर जीत चुके…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का किया दावा, 2024 के हिंसक…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?