Trending News

वनडे करियर बचाने के लिए सूर्यकुमार यादव ने इस दिग्गज से मांगी मदद

टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अब अपने वनडे करियर को लेकर चिंतित नज़र आ रहे हैं. टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्या अब वनडे में भी खुद को साबित करना चाहते हैं.और इसके लिए उन्होंने मदद मांगी है दिग्गज एबी डिविलियर्स से.

दरअसल, सूर्यकुमार यादव चाहते हैं कि वे भी एबी डिविलियर्स की तरह टी-20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में निरंतर और प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकें.
फिलहाल उनकी कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप का खिताब जीत चुकी है, लेकिन वनडे टीम में उनकी जगह अब भी पक्की नहीं मानी जाती.

हाल ही में एक इंटरव्यू में सूर्या ने कहा कि “अगर मैं एबी डिविलियर्स से जल्द मिल पाऊं, तो उनसे पूछूंगा कि उन्होंने टी-20 और वनडे करियर को कैसे बैलेंस किया. मुझे लगता है कि वनडे में भी टी-20 जैसी ही अप्रोच अपनाई जा सकती है, लेकिन मैं ऐसा कर नहीं पा रहा हूं.”

सूर्या ने आगे कहा कि “एबी, अगर आप तक मेरी बात पहुंच रही है, तो प्लीज मुझसे जल्द संपर्क करें। मेरे लिए आने वाले 3-4 साल बहुत अहम हैं। मैं वनडे क्रिकेट में भी वापसी करना चाहता हूं. इसलिए आपकी मदद की ज़रूरत है.” अब देखने वाली बात होगी कि क्या एबी डिविलियर्स सूर्यकुमार यादव की इस गुहार का जवाब देते हैं और उनके करियर को नई दिशा देने में मदद करते हैं या नहीं.

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

3 minutes ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

3 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

4 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

4 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

4 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

4 hours ago