Trending News

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। गाजुवाका इलाके के एक बंद फ्लैट में हुई इस वारदात ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। चिंटाडा रविंद्र नाम के शक़्स पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका पॉलिपल्ली मौनिका की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। आरोपी पेशे से नौसेना टेक्नीशियन बताया जा रहा है।

पत्नी के मायके जाने के बाद बुलाया घर

जांच के मुताबिक, 30 वर्षीय रविंद्र की पत्नी बच्चे के जन्म के बाद अपने मायके गई हुई थी। घर खाली होने का फायदा उठाकर उसने मौनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी और उनकी मुलाकात 2021 में ‘Mingle’ नाम के डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों अक्सर शहर के अलग-अलग इलाकों में मिलते थे।

बहस के बाद वारदात ने लिया खौफनाक मोड़

घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में रविंद्र ने मौनिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए बेहद खौफनाक तरीका अपनाया। जानकारी के मुताबिक, उसने शव के तीन टुकड़े किए।

शव छिपाने के लिए अपनाए अलग-अलग तरीके

शरीर का एक हिस्सा फ्रिज में छिपाया गया, जबकि दूसरा हिस्सा बोरी में भरकर बिस्तर के नीचे रखा गया। सिर को अलग ले जाकर सुनसान इलाके में जलाने की कोशिश की गई। पुलिस को शक है कि आरोपी ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की।

दोस्त को फोन, फिर खुद पहुंचा थाने

हैरानी की बात यह रही कि पूरी घटना के दौरान पड़ोसियों को किसी असामान्य गतिविधि का अंदाजा नहीं हुआ। बाद में आरोपी ने अपने एक दोस्त को फोन कर सलाह मांगी। दोस्त की बात मानकर वह खुद थाने पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस अब हत्या की वजह तलाश रही है

पुलिस जब फ्लैट में पहुंची तो वहां का दृश्य बेहद भयानक था। इस घटना के बाद मृतका का परिवार सदमे में है और शहर में सनसनी फैल गई है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस वारदात के पीछे असली वजह क्या थी।

news desk

Recent Posts

शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद…

28 minutes ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के यात्रियों के लिए इजराइल ने भेजा विमान, सऊदी अरब ने क्यों ठुकराई मांग?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट…

57 minutes ago

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में; तीसरे प्रत्याशी पर बोले- गिनती पूरी होने दें

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी…

1 hour ago

व्हाट्सएप बिजनेस उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर से लागू हो रहे नए मैसेजिंग चार्ज, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

भारत में छोटे से लेकर बड़े बिजनेस तक, सर्विस प्रोवाइडर्स अपने ग्राहकों से सीधे संवाद…

1 hour ago

1 अक्टूबर से लागू होने वाले 10 बड़े बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े…

1 hour ago