Trending News

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आयोजकों ने दर्शकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों का पालन करना सभी दर्शकों के लिए अनिवार्य होगा।

जारी गाइडलाइन के अनुसार, स्टेडियम में प्रवेश के लिए प्रत्येक दर्शक को वैध टिकट दिखाना जरूरी होगा। प्रवेश द्वार मैच शुरू होने से लगभग तीन घंटे पहले खोले जाएंगे। यदि टिकट स्कैनिंग मशीन से पढ़ने योग्य नहीं है या उसके बारकोड से छेड़छाड़ की गई है, तो ऐसे टिकट धारकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक टिकट केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा और स्टेडियम से बाहर जाने के बाद दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम में कई वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इनमें बोतल, सिक्के, लाइटर, टिन या कैन, हेडफोन, पोर्टेबल स्पीकर, बैग, लैपटॉप, टैबलेट, पावर बैंक, आतिशबाजी सामग्री, ज्वलनशील पदार्थ और हथियार शामिल हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई भी वस्तु, जिससे अन्य दर्शकों को असुविधा या खतरा हो सकता है, उसे भी अंदर लाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा, किसी भी प्रकार के राजनीतिक, धार्मिक या व्यावसायिक संदेश वाले बैनर, झंडे या पोस्टर लाने पर रोक लगाई गई है। केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज, बिना किसी प्रचार सामग्री के, स्टेडियम में ले जाने की अनुमति होगी।

खान-पान को लेकर भी सख्त नियम लागू किए गए हैं। दर्शक बाहर से कोई भी खाद्य पदार्थ या शराब स्टेडियम में नहीं ला सकेंगे, जबकि पूरे परिसर में धूम्रपान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार की रिकॉर्डिंग, लाइव प्रसारण या डेटा साझा करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। अभद्र, आपत्तिजनक या भेदभावपूर्ण व्यवहार करने पर संबंधित व्यक्ति को स्टेडियम से बाहर किया जा सकता है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। मैदान में प्रवेश करना या किसी भी प्रकार की वस्तु फेंकना भी सख्त वर्जित है।

रिफंड पॉलिसी को लेकर आयोजकों ने साफ किया है कि यदि मैच रद्द हो जाता है और एक भी गेंद नहीं डाली जाती, तभी टिकट की राशि (प्रशासनिक शुल्क काटकर) वापस की जाएगी। अन्य किसी स्थिति में रिफंड नहीं मिलेगा।

बच्चों की एंट्री को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। दो वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा, जबकि इससे अधिक आयु के बच्चों के लिए अलग टिकट अनिवार्य होगा। 18 वर्ष से कम आयु के सभी दर्शकों को एक वयस्क के साथ आना होगा और उसी की निगरानी में रहना होगा।

आयोजकों ने दर्शकों से अपील की है कि वे सभी नियमों का पालन करें और खेल भावना के साथ मैच का आनंद लें।

news desk

Recent Posts

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के गढ़ पाली में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

पाली / जयपुर। राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजों में पाली नगर निगम क्षेत्र से एक…

47 minutes ago

यूपी 2027 से पहले दलित सियासत में नई एंट्री की आहट, रोहिणी घावरी के वाल्मीकि दांव से किसकी बढ़ेगी टेंशन?

स्विट्जरलैंड से भारत लौटने के बाद रोहिणी घावरी की यूपी में राजनीतिक सक्रियता की चर्चा…

2 hours ago

21 राज्यों में UCC का दावा… 2029 से पहले कितना बदलेगा देश का कानून?

क्या 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता…

3 hours ago

बप्पा के स्वागत को हो जाइए तैयार! 14 सितंबर को होगा आगमन, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

गणपति बप्पा के आगमन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बाजारों से लेकर घरों…

4 hours ago

लखनऊ की सीनियर और अंडर-23 एथलेटिक्स टीम के लिए चयन ट्रायल 15 सितंबर को

लखनऊ। बरेली में 26 और 27 सितंबर को होने वाली 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स…

5 hours ago