खेल

खुशबू कुमारी होंगी उत्तर प्रदेश सीनियर महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान

लखनऊ । आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम का कप्तान खुशबू कुमारी और उपकप्तान तेजस्विनी सिंह को बनाया गया हैं। उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर की शनिवार को समाप्ति के बाद की गई।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने टीम में  चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करते हुए चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में यूपी ने कांस्य पदक जीत था और इस बार टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप 30 मार्च से तीन अप्रैल 2026 तक उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश टीम रविवार को बरेली के लिए रवाना होगी।

उत्तर प्रदेश की चयनित महिला सीनियर हैंडबॉल टीम इस प्रकार हैं

• तेजस्विनी सिंह (एसएसबी)
• आकांक्षा सिंह वर्मा (एसएसबी)
• सपना कश्यप (कानपुर)
• ऋतु पाल (लखनऊ)
• विशाल्या शर्मा (कानपुर)
• आरती यादव (गोरखपुर)
• खुशबू कुमारी (गोरखपुर)
• राजपति (अयोध्या)
• रेशमा यादव (वाराणसी)
• सुमन यादव (वाराणसी)
• आराधना त्रिपाठी (अयोध्या)
• नंदिनी पटेल (गोरखपुर)
• समृद्धि सिंह (वाराणसी)
• युक्ता तिवारी (गोरखपुर)
• निक्की चौहान (गोरखपुर)
• निहारिका (वाराणसी)
• खुशबू शर्मा (लखनऊ)
• नैना (वाराणसी)
• सुनीता (बस्ती)
• रंजना (बरेली)
• उषा (वाराणसी)
• शताक्षी (वाराणसी)
• टीम कोच : मोहम्मद तौहीद (लखनऊ) ।

news desk

Recent Posts

एक तरफ 100 साल का जश्न, दूसरी तरफ विरोध! मोहन भागवत के UK दौरे पर क्यों मचा घमासान?

एक तरफ आरएसएस अपने 100 साल पूरे होने के मौके पर दुनिया भर में अपनी…

12 minutes ago

KBC में 50 लाख जीतकर भी 1 करोड़ से पीछे हटे CRPF अफसर, नक्सली मुठभेड़ में आंख तक गंवाने का था खतरा; जानिए कौन हैं मनोज यादव

गाजीपुर: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच पर बुधवार और गुरुवार को CRPF के डिप्टी…

2 hours ago

एक तरफ ट्रंप की धमकी, दूसरी तरफ ईरान का पलटवार! क्या पिकएक्स माउंटेन बनेगा अगला युद्धक्षेत्र?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नई धमकी ने ईरान और अमेरिका के बीच तनाव…

3 hours ago