Latest News

लखनऊ : बीजेपी ने शुरू किया आत्मनिर्भर स्वदेशी अभियान, भूपेंद्र चौधरी बोले- भारत अब विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है”

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आत्मनिर्भर स्वदेशी अभियान की औपचारिक शुरुआत की. यह अभियान 25 दिन तक चलेगा, जिसकी शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय जयंती से हुई है और समापन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होगा.

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि भारत आज दवा, मोबाइल, रक्षा, कृषि और घरेलू उत्पादों के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. स्टार्टअप कल्चर के साथ महिलाएं भी इस अभियान का अहम हिस्सा बन चुकी हैं.

चौधरी ने कहा कि आज भारत वैश्विक सप्लाई चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है और विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने पीएम मोदी की अपील दोहराते हुए कहा, “जो खरीदे, देश में बना खरीदे.”

बीजेपी अब घर-घर जाकर अभियान को आगे बढ़ाएगी और ‘लोकल फॉर वोकल’ के मंत्र को मजबूत करेगी. चौधरी ने यह भी कहा कि अहमदाबाद से मुंबई तक हाई स्पीड ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट भारत की आर्थिक प्रगति का प्रमाण हैं.

अभियान का लक्ष्य है—2047 तक एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण.

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

10 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

11 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

15 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

16 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

18 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

18 hours ago